?जीवनी का अर्थ :-
• जीवनी शब्द का अंग्रेजी पर्याय ‘लाइफ’ (जीवन) अथवा ‘बायोग्राफी’ (अपने जीवन) है। हिंदी में इसे जीवन चरित अथवा जीवन चरित्र भी कहा जाता है।
• जीवनी का शाब्दिक अर्थ :- जीवन की व्याख्या
?जीवनी की विशेषताएं :-
1. जीवनी एक गद्य विधा है जो कल्पित न होकर पूर्णतः
सत्य कथानक पर आधारित है।
2. इसका नायक कोई प्रसिद्ध व्यक्ति होता है, जिसके
साथ लेखक का निजी संपर्क होता है।
3. जीवनी में केवल तथ्यपरक एवं सच्ची घटनाएं होती
है जबकि रेखाचित्र में कल्पना का पुट भी रहता है।
4. व्यक्ति के जीवन की घटनाएं को ऐतिहासिक क्रम में
ही प्रस्तुत किया जाता है।
5. जीवन में सरसता एवं रचनात्मक होने पर पर ही वह
जीवनी कह लायेगी अन्यथा वह इतिहास के
दस्तावेज बनेगी।
6. जीवनी में नायक की छोटी से छोटी घटना का वर्णन
किया जाता है।
7. जीवनीकार को आवश्यकता बातों को छोड़ना नहीं
चाहिए एवं अनावश्यक बातों को लेना नहीं चाहिए।
8. जीवनीकार को तथ्यों की प्रमाणिक जानकारी होनी
चाहिए।
• हिंदी में प्रथम जीवनी :- भक्तमाल(1585, नाभादास)
• हिंदी की प्रथम मौलिक जीवनी लेखक :- कीर्ति प्रसाद खत्री
• कीर्ति प्रसाद खत्री के द्वारा लिखी गयी जीवनी :-
1. मीराबाई की जीवनी चरित्र (1883)
2. अहिल्याबाई का जीवन चरित्र (1889)
3. छत्रपति शिवाजी का जीवन चरित्र (1890)
4. महाराजा विक्रमादित्य का जीवन चरित्र(1893)
??प्रमुख जीवनी??
• बादशाह दर्पण :- भारतेंदु हरिश्चंद्र
• पंच पवित्रात्मा :- भारतेंदु हरिश्चंद्र
• भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की जीवन चरित्र(1904) :- बाबू राधा कृष्ण दास
• बाबू राधाकृष्ण दास (1913) :- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
• सुकवि संकीर्तन (1924) :- महावीर प्रसाद द्विवेदी
• भारतेंदु हरिश्चंद्र (1948) :- ब्रजरत्न दास
• प्रेमचंद घर में (1950):- शिवरानी देवी 【प्रेमचंद की पत्नी】
• माखनलाल चतुर्वेदी (1960) :- ऋषि जैमिनी
• कलम का सिपाही (1962) :- अमृता राय【 मुंशी प्रेमचंद का पुत्र 】
• आचार्य रामचंद्र शुक्लः जीवन और कृतित्व (1964) चंद्रशेखर शुक्ल
• कलम का मजदूर(1964) :- मदन गोपाल
• छोटे आदमी की बड़ी कहानी (1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर अब्दुल हमीद के जीवन पर आधारित) :- राही मासूम रजा
• अकाल पुरुष गांधी (1968) :- जैनेंद्र
• सुमित्रानंदन पंतः जीवन और साहित्य(1970) :- शांति जोशी
• जिन्होंने जीना जाना(1972) :- जगदीश चंद्र माथुर
• आवारा मसीहा (1974,शरदचन्द की जीवन पर आधारित) :- विष्णु प्रभाकर
• चैतन्य महाप्रभु (1975) :- अमृतलाल नागर
• अग्नि सेतु (1976, बांग्ला के कवि नजरुल इस्लाम के जीवन पर आधारित):- विष्णुचन्द्र शर्मा
• दिनकर एक सहज पुरुष (1981) :- शिवसागर मिश्र
• शिखर से सागर तक (1986,अज्ञेय जीवन पर आधारित) :- रामकमल राय
• बाबूजी (1991,नागार्जुन के जीवन पर आधारित) :- शोभा कांत
• मेरे बड़े भाई शमशेर सिंह जी (1995) :- तेज बहादुर चौधरी
• रांगेय राघवः एक अंतरंग परिचय (1997) :- सुलोचना रांगेय राघव【रांगेय राघव की पत्नी】
• समय साम्यवादी (1997, राहुल सांकृत्यायन के जीवन पर आधारित) :- विष्णुचन्द्र शर्मा
• प्यारे हरिश्चंद्र जू (1997) :- प्रतिभा अग्रवाल
• राजेंद्र यादव (1999) :- मदन मोहन ठाकौर
• स्मृति के झरोखे(1999, भारत भूषण अग्रवाल के जीवन पर आधारित) :- बिंदु अग्रवाल 【भारत भूषण अग्रवाल की पत्नी】
• कथा शेष(1999,अमृतलाल नागर जीवन पर आधारित) :- ज्ञान चंद्र जैन
• उत्सव पुरुषःनरेश मेहता(2003) :- महिमा मेहता 【नरेश मेहता की पत्नी】
• वट वृक्ष की छाया(2004) :- कुमुद नगर 【अमृता नागर के पुत्र】
• कमलेश्वरः मेरे हमसफ़र (2005) :- गायत्री कमलेश्वर【कमलेश्वर की पत्नी)
• महामानव महापंडित (राहुल सांकृत्यायन):- कमला सांकृत्यायन ( राहुल सांकृत्यायन की बहन)
• महाप्राण निराला :- गंगा प्रसाद पाण्डेय
• मकबूल ( 2011,मकबूल फिदा हुसैन) :- अखिलेश【भोपाल के चित्रकार】
• कोलाजः अशोक वाजपेयी (2012) :- पुरुषोत्तम अग्रवाल
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करे।