हिंदी साहित्य का महा-भंडार: 555 अति-महत्वपूर्ण प्रश्न (उत्तर सहित)

हिंदी साहित्य का महा-भंडार: 555 अति-महत्वपूर्ण प्रश्न (उत्तर सहित)

हिंदी साहित्य एवं व्याकरण के सभी गंभीर अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत है!

यदि आप RPSC 1st Grade (स्कूल व्याख्याता), 2nd Grade, UGC NET/JRF, SET, PGT या TGT हिंदी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस विशेष संकलन में विगत परीक्षाओं में पूछे गए और आगामी परीक्षाओं के लिए संभावित 555 अति-महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) को सटीक उत्तर और आवश्यक व्याख्या सहित एक ही स्थान पर व्यवस्थित किया गया है।

अपनी तैयारी को परखने और शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए इन 555 प्रश्नों का अभ्यास अवश्य करें। चलिए, शुरू करते हैं—

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी: भाग-1 (प्रश्न 1 से 100)

प्रश्न 1. ‘समकालीन कविता’ का प्रारंभ निराला की कविताओं से माननेवाले आलोचक कौन हैं?
(A) परमानंद श्रीवास्तव
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर: (A) परमानंद श्रीवास्तव

प्रश्न 2. ‘फटा हुआ जूता’ किसकी कहानी है?
(A) कमलेश्वर
(B) राजेन्द्र यादव
(C) मोहन राकेश
(D) हरिशंकर परसाई
उत्तर: (C) मोहन राकेश

प्रश्न 3. विद्यापति को ‘श्रृंगार रस के सिद्ध वाक् कवि’ किसने कहा?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) नगेन्द्र
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) महावीर प्रसाद द्विवेदी
उत्तर: (C) हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 4. ‘हमारी भावात्मक संतुष्टि का नाम ही सौन्दर्य है।’ किसका कथन है?
(A) क्रोचे
(B) प्लेटो
(C) रिचर्ड्स
(D) लोंजाइनस
उत्तर: (C) रिचर्ड्स

प्रश्न 5. इनमें महोबा नरेश परमाल के दरबारी कवि कौन थे?
(A) अमीर खुसरो
(B) भट्टकेदार
(C) मधुकर कवि
(D) जगनिक
उत्तर: (D) जगनिक

प्रश्न 6. देवनागरी लिपि की मूल मातृ लिपि क्या है?
(A) खरोष्ठी
(B) ब्राह्मी
(C) रोमन
(D) लैटिन
उत्तर: (B) ब्राह्मी

प्रश्न 7. गोपालराम गहमरी ने अपने उपन्यासों के प्रकाशनार्थ किस पत्रिका का प्रारंभ किया?
(A) हंस
(B) मतवाला
(C) हिन्दुस्तान
(D) जासूस
उत्तर: (D) जासूस

प्रश्न 8. चन्दबरदाई को ‘छन्दों का राजा’ किसने कहा?
(A) नगेन्द्र
(B) डॉ. नामवर सिंह
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) रामकुमार वर्मा
उत्तर: (B) डॉ. नामवर सिंह

प्रश्न 9. रोला छंद के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?
(A) 22
(B) 26
(C) 24
(D) 28
उत्तर: (C) 24

प्रश्न 10. हरिऔध जी का ‘अधखिला फूल’ किस विधा की रचना है?
(A) नाटक
(B) उपन्यास
(C) कहानी
(D) काव्य
उत्तर: (B) उपन्यास

प्रश्न 11. बच्चन सिंह के मत में आधुनिक हिन्दी का पहला आलोचक कौन है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(D) रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर: (B) बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न 12. ‘एक सही कविता पहले एक सार्थक वक्तव्य होती है’ यह घोषणा किसकी है?
(A) केदारनाथ अग्रवाल
(B) कात्यायनी
(C) लीलाधर जगूड़ी
(D) धूमिल
उत्तर: (D) धूमिल
व्याख्या: ‘एक सही कविता पहले एक सार्थक वक्तव्य होती है।’ – सुदामा पाण्डेय ‘धूमिल’

प्रश्न 13. बिहारी के दोहों को ‘हाथी दाँत पर कढ़े बेल बूटे’ किसने कहा?
(A) बच्चन सिंह
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) नगेन्द्र
(D) पद्मसिंह शर्मा
उत्तर: (A) बच्चन सिंह

प्रश्न 14. औदात्य सिद्धान्त के प्रतिष्ठापक कौन हैं?
(A) लोंजाइनस
(B) क्रोचे
(C) अरस्तू
(D) कॉलरिज
उत्तर: (A) लोंजाइनस

प्रश्न 15. ‘सरस्वती’ पत्रिका के प्रकाशक कौन थे?
(A) रामचंद्र शुक्ल
(B) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(C) श्यामसुन्दर दास
(D) चिन्तामणि घोष
उत्तर: (D) चिन्तामणि घोष

प्रश्न 16. उदय प्रकाश का कविता संग्रह कौन-सा है?
(A) अबूतर-कबूतर
(B) एक दिन
(C) प्रलय
(D) मई का एक दिन
उत्तर: (A) अबूतर-कबूतर

प्रश्न 17. अंग्रेजी ढंग का हिन्दी का प्रथम उपन्यास किसे माना जाता है?
(A) भाग्यवती
(B) परीक्षागुरु
(C) देवरानी-जेठानी की कहानी
(D) वामा शिक्षक
उत्तर: (B) परीक्षागुरु

प्रश्न 18. ‘प्रेमजोगिनी’ किसका नाटक है?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) लक्ष्मीनारायण लाल
(C) भारतेन्दु
(D) हरिकृष्ण प्रेमी
उत्तर: (C) भारतेन्दु

प्रश्न 19. नारी स्वातंत्र्य पर केन्द्रित प्रसाद का नाटक कौन-सा है?
(A) चन्द्रगुप्त
(B) ध्रुवस्वामिनी
(C) कामना
(D) स्कन्दगुप्त
उत्तर: (B) ध्रुवस्वामिनी

प्रश्न 20. ‘करुणालय’ किसके द्वारा लिखित गीतिनाट्य है?
(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) उदयशंकर भट्ट
उत्तर: (B) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 21. निम्न में लक्ष्मीनारायण मिश्र का कौन-सा नाटक है?
(A) सिन्दूर की होली
(B) अनघ
(C) कामना
(D) रक्षाबंधन
उत्तर: (A) सिन्दूर की होली

प्रश्न 22. प्रेमचन्द का उर्दू में लिखित कहानी संग्रह का नाम क्या है?
(A) मानसरोवर
(B) बड़े घर की बेटी
(C) मेरी प्रिय कहानियाँ
(D) सोजेवतन
उत्तर: (D) सोजेवतन

प्रश्न 23. वेश्या जीवन पर केन्द्रित प्रेमचन्द का उपन्यास कौन-सा है?
(A) सेवासदन
(B) कायाकल्प
(C) कर्मभूमि
(D) प्रेमाश्रम
उत्तर: (A) सेवासदन

प्रश्न 24. किसने छायावाद को ‘रहस्यवाद की सौन्दर्यमयी व्यंजना’ माना है?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) नन्ददुलारे वाजपेयी
(C) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(D) मुकुटधर पांडेय
उत्तर: (A) जयशंकर प्रसाद
व्याख्या: जयशंकर प्रसाद ने छायावाद को ‘रहस्यवाद की सौन्दर्यमयी व्यंजना’ कहा है। नन्ददुलारे वाजपेयी के अनुसार व्यष्टि सौन्दर्य-बोध (छायावाद) एक सार्वजनीन अनुभूति और प्राकृतिक अध्यात्म है, जबकि समष्टि सौन्दर्य-बोध (रहस्यवाद) उच्चतर अनुभूति होते हुए भी रूढ़ि होने की संभावना रखता है।

प्रश्न 25. ‘मानवता का विकास’ किस रचना का मूल स्वर है?
(A) कामायनी
(B) तुलसीदास
(C) साकेत
(D) आँसू
उत्तर: (A) कामायनी

प्रश्न 26. निम्न में हिन्दी की दलित रचना कौन-सी है?
(A) अपने-अपने पिंजरे
(B) मैं और मैं
(C) दिलो-दानिश
(D) इदन्नमम
उत्तर: (A) अपने-अपने पिंजरे

प्रश्न 27. वृद्ध जीवन पर आधारित एक उपन्यास का नाम क्या है?
(A) अलग-अलग वैतरणी
(B) अंतिम अरण्य
(C) ज़िन्दगीनामा
(D) गिलिगडु (2010)
उत्तर: (D) गिलिगडु (2010)

प्रश्न 28. कठोपनिषद् के नचिकेता प्रसंग पर आधारित कुंवर नारायण का काव्य कौन-सा है?
(A) संशय की एक रात
(B) लोकायतन
(C) आत्मजयी
(D) उत्तरजय
उत्तर: (C) आत्मजयी

प्रश्न 29. ‘स्मृति के झरोखे से’ किसके जीवन पर आधारित जीवनी है?
(A) रांगेय राघव
(B) कमलेश्वर
(C) नरेश मेहता
(D) भारत भूषण अग्रवाल
उत्तर: (D) भारत भूषण अग्रवाल
व्याख्या: स्मृति के झरोखे से (1999) – बिन्दु अग्रवाल (भारत भूषण अग्रवाल की पत्नी)।

प्रश्न 30. ‘हंसा जाइ अकेला’ किस विधा की रचना है?
(A) कहानी
(B) संस्मरण
(C) नाटक
(D) कविता
उत्तर: (A) कहानी
व्याख्या: ‘हंसा जाइ अकेला’ मार्कण्डेय की प्रसिद्ध कहानी (1958) है।

प्रश्न 31. ‘दुःखियों की टोली’ कहकर आलोचक किसे उपहास करते थे?
(A) प्रगतिवादी कवियों को
(B) समकालीन कवियों को
(C) छायावाद के कवियों को
(D) अकविता के कवियों को
उत्तर: (C) छायावाद के कवियों को

प्रश्न 32. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा आयोग एवं समिति के गठन के विषय में कौन-सा अनुच्छेद गठित किया गया है?
(A) अनुच्छेद 343
(B) अनुच्छेद 345
(C) अनुच्छेद 344
(D) अनुच्छेद 351
उत्तर: (C) अनुच्छेद 344

प्रश्न 33. ‘नहुष’ किस विधा में आनेवाली रचना है?
(A) उपन्यास
(B) कहानी
(C) नाटक
(D) एकांकी
उत्तर: (C) नाटक
व्याख्या: ‘नहुष’ नाटक (1857 ई.) के लेखक गोपालचंद्र गिरधर दास (भारतेन्दु के पिता) हैं। भारतेन्दु ने इसे हिंदी का प्रथम नाटक माना है। ‘नहुष’ खण्डकाव्य (1940 ई.) मैथिलीशरण गुप्त की रचना है।

प्रश्न 34. अज्ञेय ने ‘अपने-अपने अजनबी’ उपन्यास में किस दर्शन का उपयोग किया?
(A) मार्क्सवादी
(B) मनोविश्लेषणवाद
(C) अस्तित्ववाद
(D) गाँधीवादी
उत्तर: (C) अस्तित्ववाद
व्याख्या: इस उपन्यास की प्रमुख पात्र योके द्वारा अपनी इच्छामृत्यु पा लेने की चाहत अस्तित्ववाद का उदाहरण है।

प्रश्न 35. ‘क, ख, ग’ कहानी संग्रह के रचनाकार कौन हैं?
(A) ज्ञानरंजन
(B) रवीन्द्र कालिया
(C) अमरकांत
(D) काशीनाथ सिंह
उत्तर: (A) ज्ञानरंजन

प्रश्न 36. ‘ए. बी. सी. डी.’ किसका उपन्यास है?
(A) रवींद्र कालिया
(B) भगवानदास मोरवाल
(C) राकेश कुमार
(D) रणेंद्र
उत्तर: (A) रवींद्र कालिया

प्रश्न 37. शशिप्रभा शास्त्री का कौन-सा कहानी संग्रह नहीं है?
(A) धुली हुई शाम
(B) काला शुक्रवार
(C) जोड़ बाकी
(D) अनुत्तरित
उत्तर: (B) काला शुक्रवार
व्याख्या: काला शुक्रवार – सुधा अरोड़ा का कहानी संग्रह है।

प्रश्न 38. ‘दास बनने का बहाना किसलिए, क्या मुझे दासी कहाना इसलिए।’ साकेत की ये पंक्तियाँ किसने कही हैं?
(A) सीता
(B) सुमित्रा
(C) उर्मिला
(D) कौसल्या
उत्तर: (C) उर्मिला
व्याख्या: यह कथन उर्मिला ने मैथिलीशरण गुप्त कृत ‘साकेत’ के प्रथम सर्ग में कहा है।

प्रश्न 39. ‘जल्द जल्द पैर बढ़ाओ, आओ आओ आज अमीरों की हवेली किसानों की होगी पाठशाला।’ ये पंक्तियाँ किसकी हैं?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(C) नागार्जुन
(D) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
उत्तर: (B) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

प्रश्न 40. ‘यदि मैं गोदान लिखता’ शीर्षक लेख किसने लिखा है?
(A) मुक्तिबोध
(B) नगेन्द्र
(C) रघुवीर सहाय
(D) जैनेन्द्र
उत्तर: (D) जैनेन्द्र

प्रश्न 41. रस सिद्धान्त के संदर्भ में आरोपवाद के प्रवर्तक कौन थे?
(A) भट्टतौत
(B) भट्टलोल्लट
(C) भट्टनायक
(D) महिम भट्ट
उत्तर: (B) भट्टलोल्लट

प्रश्न 42. किस भक्त कवि को ‘जड़िया’ कहा गया है?
(A) नंददास
(B) तुलसीदास
(C) सूरदास
(D) कबीरदास
उत्तर: (A) नंददास

प्रश्न 43. आलवार संतों का संबंध किस प्रदेश से था?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) तमिलनाडु
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र
उत्तर: (B) तमिलनाडु

प्रश्न 44. ‘हिंदी साहित्य के इतिहास’ में भक्तिकाल का नामकरण सर्वप्रथम किसने किया?
(A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(B) जॉर्ज ग्रियर्सन
(C) शिवसिंह सेंगर
(D) मिश्रबंधु
उत्तर: (A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 45. नखशिख वर्णन का प्रथम प्रयोग हिंदी के किस काव्य में मिलता है?
(A) सूरसागर
(B) विद्यापति पदावली
(C) राउलवेल
(D) पद्मावत
उत्तर: (C) राउलवेल
व्याख्या: रचनाकाल 10वीं शताब्दी (डॉ. नगेन्द्र के अनुसार), रचनाकार रोड़ा कवि। यह हिंदी का प्रथम चम्पू काव्य और शिलांकित कृति है, जिसमें सात नायिकाओं का नखशिख वर्णन और सात बोलियों (राजस्थानी प्रधान) के शब्द मिलते हैं।

प्रश्न 46. आलोचना में विसंगति और विडंबना को प्रतिष्ठित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(A) रिचर्ड्स
(B) क्लींथ ब्रुक्स
(C) इलियट
(D) आइवर विंटर्स
उत्तर: (B) क्लींथ ब्रुक्स

प्रश्न 47. कॉलरिज के अनुसार कल्पना का कौन-सा रूप सही नहीं है?
(A) मुख्य कल्पना
(B) ललित कल्पना
(C) गौण कल्पना
(D) कलित कल्पना
उत्तर: (D) कलित कल्पना

प्रश्न 48. ‘दूसरा सप्तक’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(A) 1943
(B) 1959
(C) 1951
(D) 1954
उत्तर: (C) 1951
व्याख्या: तार सप्तक (1943), दूसरा सप्तक (1951), तीसरा सप्तक (1959), चौथा सप्तक (1979)।

प्रश्न 49. हिंदी रीतिकवियों पर इनमें से किस आचार्य का सर्वाधिक प्रभाव दिखाई देता है?
(A) भामह
(B) दण्डी
(C) अप्पय दीक्षित
(D) मम्मट
उत्तर: (C) अप्पय दीक्षित

प्रश्न 50. ‘रामचरितमानस’ के सोपानों (कांडों) का संगत वर्ग है:
(A) किष्किंधाकांड, अरण्यकांड, लंकाकांड, सुंदरकांड
(B) सुंदरकांड, किष्किंधाकांड, अरण्यकांड, लंकाकांड
(C) अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड
(D) अरण्यकांड, सुंदरकांड, किष्किंधाकांड, लंकाकांड
उत्तर: (C) अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड
व्याख्या: सात कांडों का सही क्रम- बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किंधाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड, उत्तरकाण्ड।

प्रश्न 51. “मेरे तो साधन एक ही हैं, जग नन्दलला वृषभानु दुलारी” किसकी लिखी पंक्तियाँ हैं?
(A) प्रेमघन
(B) भारतेन्दु
(C) प्रतापनारायण मिश्र
(D) राधाचरण गोस्वामी
उत्तर: (B) भारतेन्दु

प्रश्न 52. छायावाद का प्रवर्तक कवि किसे माना जाता है?
(A) मुकुटधर पाण्डेय
(B) सुदामा पाण्डेय
(C) श्याम नारायण पाण्डेय
(D) गंगा प्रसाद पाण्डेय
उत्तर: (A) मुकुटधर पाण्डेय

प्रश्न 53. ‘अनूठी बेगम’ किसका लिखा उपन्यास है?
(A) ठाकुर जगमोहन सिंह
(B) गोपाल राम गहमरी
(C) देवकीनन्दन खत्री
(D) दुर्गा प्रसाद खत्री
उत्तर: (C) देवकीनन्दन खत्री

प्रश्न 54. “सौन्दर्य ही चेतना है, चेतना ही जीवन है, अतएव काव्य-कला का उद्देश्य सौंदर्य का ही निर्माण करना है।” यह कथन किसका है?
(A) नन्ददुलारे वाजपेयी
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) नगेन्द्र
(D) श्यामसुंदर दास
उत्तर: (A) नन्ददुलारे वाजपेयी

प्रश्न 55. “गीत लेखन में जैसी सफलता महादेवीजी को हुई, वैसी और किसी को नहीं।” यह कथन किस आलोचक का है?
(A) नंददुलारे वाजपेयी
(B) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) नामवर सिंह
उत्तर: (C) रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 56. ‘नवजागरण’ की प्रतिध्वनि निम्नलिखित किस उपन्यास में अभिव्यक्त हुई है?
(A) अधखिला फूल
(B) नूतन ब्रह्मचारी
(C) परीक्षा गुरु
(D) निस्सहाय हिन्दू
उत्तर: (C) परीक्षा गुरु

प्रश्न 57. शब्द के मौन और शब्दों के बीच के रंध्र में छिपे अर्थों की ओर सबसे पहले किसकी दृष्टि गई?
(A) अज्ञेय
(B) नागार्जुन
(C) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(D) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर: (A) अज्ञेय

प्रश्न 58. मुक्तिबोध की कविता का कौन-सा पात्र विश्वचेतस है?
(A) ओरांग-ऊटांग
(B) रक्तालोक स्नात पुरुष
(C) ब्रह्मराक्षस
(D) डोमाजी उस्ताद
उत्तर: (C) ब्रह्मराक्षस

प्रश्न 59. तलाकशुदा माता-पिता की संतान की मनोदशा का चित्रण किस उपन्यास में हुआ है?
(A) आपका बंटी
(B) रुकोगी नहीं राधिका
(C) पतझड़ की आवाजें
(D) ठीकरे की मंगनी
उत्तर: (A) आपका बंटी

प्रश्न 60. ‘गोदान की मूल समस्या ऋण की समस्या है’- यह किस आलोचक की टिप्पणी है?
(A) नलिन विलोचन शर्मा
(B) रामविलास शर्मा
(C) नगेन्द्र
(D) नन्ददुलारे वाजपेयी
उत्तर: (B) रामविलास शर्मा

प्रश्न 61. ऋणग्रस्त किसान की पराजित मानसिकता की कहानी है-
(A) बड़े घर की बेटी
(B) सद्गति
(C) नमक का दारोगा
(D) पूस की रात
उत्तर: (D) पूस की रात

प्रश्न 62. “‘शेखर एक जीवनी’ ऐसी विदेशी कलम है जो देश में बेमौसम लगाई गई है”- यह कथन किस आलोचक का है?
(A) गणपति चन्द्रगुप्त
(B) नामवर सिंह
(C) बच्चन सिंह
(D) मधुरेश
उत्तर: (C) बच्चन सिंह

प्रश्न 63. इनमें से कौन-सी नयी समीक्षा की विशेषता नहीं है?
(A) आंतरिक संगति
(B) ऐतिहासिक भौतिकवाद
(C) विसंगति और विडंबना
(D) शुद्ध कविता का समर्थन
उत्तर: (B) ऐतिहासिक भौतिकवाद

प्रश्न 64. कौन-सा पत्र प्रगतिवादी साहित्य का मुखपत्र बन गया था?
(A) विशाल भारत
(B) हंस
(C) जागरण
(D) प्रताप
उत्तर: (B) हंस
व्याख्या: 1930 ई. में काशी से प्रेमचंद द्वारा संपादित मासिक पत्र। प्रेमचंद के निधन के बाद शिवदान सिंह चौहान, श्रीपतराय और अमृतराय ने इसका संपादन किया।

प्रश्न 65. किस आचार्य ने सर्वप्रथम “कांतासम्मित उपदेश” का काव्य-प्रयोजन के रूप में उल्लेख किया है?
(A) मम्मट
(B) विश्वनाथ
(C) जगन्नाथ
(D) रुद्रट
उत्तर: (A) मम्मट

प्रश्न 66. कारयित्री प्रतिभा का सम्बन्ध किससे है?
(A) कवि
(B) भावुक
(C) निबंधकार
(D) सहृदय
उत्तर: (A) कवि
व्याख्या: राजशेखर ने प्रतिभा के दो भेद किए हैं- कारयित्री प्रतिभा (कवि से संबंधित) और भावयित्री प्रतिभा (सहृदय पाठक या आलोचक से संबंधित)।

प्रश्न 67. रस सिद्धान्त के संदर्भ में भावकत्व व्यापार की अवधारणा किसने की?
(A) भट्टनायक
(B) भट्टलोल्लट
(C) आनंदवर्धन
(D) जगन्नाथ
उत्तर: (A) भट्टनायक

प्रश्न 68. अरस्तू का संबंध किस सिद्धान्त से नहीं है?
(A) अनुकरण
(B) त्रासदी
(C) विरेचन
(D) उदात्त
उत्तर: (D) उदात्त

प्रश्न 69. द्विवेदीयुगीन किस लेखक पर मराठी का संस्कार पड़ा है?
(A) श्रीधर पाठक
(B) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) लोचन प्रसाद पाण्डेय
उत्तर: (B) महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 70. ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम्’ का सर्वप्रथम हिंदी अनुवाद किसने किया था?
(A) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(B) राजा लक्ष्मण सिंह
(C) शिवप्रसाद सितारे हिन्द
(D) भारतेन्दु
उत्तर: (B) राजा लक्ष्मण सिंह

प्रश्न 71. ‘अस्तित्व सार का पूर्वगामी है’- यह कथन किसका है?
(A) सोरेन कीर्केगार्ड
(B) ज्याँ पॉल सार्त्र
(C) काफ़्का
(D) मार्टिन हेडेगर
उत्तर: (B) ज्याँ पॉल सार्त्र

प्रश्न 72. गल्प और गप को मानने वाले रचनाकार हैं:
(A) राजेन्द्र यादव
(B) चतुरसेन शास्त्री
(C) मनोहर श्याम जोशी
(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी
उत्तर: (D) हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 73. ‘कंकरौंदे का पेड़’ कहानी किसकी है?
(A) मधुसूदन आनन्द
(B) मोहन राकेश
(C) असगर वजाहत
(D) गोविंद मिश्र
उत्तर: (A) मधुसूदन आनन्द

प्रश्न 74. आचार्य भामह ने किस तत्व को अलंकारों का मूल माना है?
(A) अतिशयोक्ति
(B) सादृश्य
(C) वक्रोक्ति
(D) स्वभावोक्ति
उत्तर: (C) वक्रोक्ति

प्रश्न 75. क्रोचे कृति के सन्दर्भ में किस विभाजन को गलत मानते हैं?
(A) वस्तु और रूप
(B) पात्र और संवाद
(C) भाषा-शैली
(D) प्रतीक और बिंब
उत्तर: (A) वस्तु और रूप

प्रश्न 76. ‘कविता की मूल संरचना वास्तुकला और चित्रकला के सदृश है’- यह किसका कथन है?
(A) रैंसम
(B) आइवर विन्टर्स
(C) रेने वेलेक
(D) क्लींथ ब्रुक्स
उत्तर: (D) क्लींथ ब्रुक्स

प्रश्न 77. ‘कोलाज: अशोक वाजपेयी’ जीवनी के लेखक कौन हैं?
(A) केदारनाथ अग्रवाल
(B) पुरुषोत्तम अग्रवाल
(C) बिपिनकुमार अग्रवाल
(D) रोहिणी अग्रवाल
उत्तर: (B) पुरुषोत्तम अग्रवाल

प्रश्न 78. ‘महुआचरित’ किसका उपन्यास है?
(A) काशीनाथ सिंह
(B) दूधनाथ सिंह
(C) महीप सिंह
(D) उदयभानु सिंह
उत्तर: (A) काशीनाथ सिंह
व्याख्या: काशीनाथ सिंह का उपन्यास ‘महुआचरित’ (2012) जीवन के अपार अरण्य में भटकती इच्छाओं का आख्यान है।

प्रश्न 79. ‘कल्पना’ पत्रिका कहाँ से निकलती थी?
(A) कोलकाता
(B) हैदराबाद
(C) दिल्ली
(D) इलाहाबाद
उत्तर: (B) हैदराबाद

प्रश्न 80. ‘किन्तु अभिव्यक्ति की मानव सुलभ तृष्णा नहीं जाती’ यह पंक्ति किसकी है?
(A) हरिवंशराय बच्चन
(B) भगवतीचरण वर्मा
(C) रामेश्वर शुक्ल अंचल
(D) रामकुमार वर्मा
उत्तर: (C) रामेश्वर शुक्ल अंचल

प्रश्न 81. विदेश में रहनेवाली भारतीय स्त्री जीवन की त्रासद गाथा किस उपन्यास में है?
(A) आओ पेपे घर चलें
(B) पतन
(C) वे दिन
(D) जिन्दगीनामा
उत्तर: (A) आओ पेपे घर चलें
व्याख्या: ‘आओ पेपे घर चलें’ (1990) प्रभा खेतान का पहला व श्रेष्ठ उपन्यास है।

प्रश्न 82. ‘डूब रहा राधा दृगंबु में है ब्रज, कहाँ गए हरि आज ?’ इस उदाहरण में कौन-सा अलंकार है?
(A) अतिशयोक्ति
(B) अत्युक्ति
(C) समासोक्ति
(D) अन्योक्ति
उत्तर: (B) अत्युक्ति
व्याख्या: जहाँ किसी वस्तु का लोकसीमा से इतना बढ़कर वर्णन किया जाए कि वह असंभव की सीमा तक पहुँच जाए, वहाँ अत्युक्ति अलंकार होता है।

प्रश्न 83. ‘दास्तान-ए-लापता’ कृति किसकी है?
(A) राही मासूम रज़ा
(B) असगर वजाहत
(C) अब्दुल बिस्मिल्लाह
(D) मंजूर एहतेशाम
उत्तर: (D) मंजूर एहतेशाम
व्याख्या: विभाजन के बाद अलग-थलग पड़े मुसलमानों पर मंजूर एहतेशाम का उपन्यास ‘दास्तान-ए-लापता’ (1995) है।

प्रश्न 84. यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका किस भाषा में लिखी जानी चाहिए?
(A) हिंदी या अंग्रेजी में
(B) याचिकाकर्ता अपनी मातृभाषा में
(C) केवल अंग्रेजी
(D) 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में
उत्तर: (C) केवल अंग्रेजी

प्रश्न 85. भारतीय संविधान में राजभाषा की भाषाएँ किस अनुसूची में वर्णित हैं?
(A) अनुसूची पांच
(B) अनुसूची आठ
(C) अनुसूची छह
(D) अनुसूची सात
उत्तर: (B) अनुसूची आठ

प्रश्न 86. ‘अक्षर-अक्षर यज्ञ’ किसके पत्रों का संग्रह है?
(A) धर्मवीर भारती
(B) केदारनाथ मिश्र
(C) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(D) रघुवीर सहाय
उत्तर: (A) धर्मवीर भारती
व्याख्या: अक्षर-अक्षर यज्ञ (1999) – धर्मवीर भारती।

प्रश्न 87. ‘शुद्ध कविता की खोज’ रचना किसकी है?
(A) महादेवी वर्मा
(B) मुक्तिबोध
(C) निराला
(D) रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर: (D) रामधारी सिंह दिनकर
व्याख्या: शुद्ध कविता की खोज (1956) – रामधारी सिंह दिनकर।

प्रश्न 88. रामचंद्र शुक्ल जी ने ‘आनन्द कादम्बिनी’ के सहायक संपादक का कार्य कब से कब तक किया?
(A) 1923 से 1928 तक
(B) 1803 से 1908 तक
(C) 1884 से 1901 तक
(D) 1903 से 1908 तक
उत्तर: (D) 1903 से 1908 तक

प्रश्न 89. “मधुबन तुम कत रहत हरे ? विरह वियोग स्यामसुंदर के ठाढ़े क्यों न जरे?” ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(A) रसखान
(B) नन्ददास
(C) सूरदास
(D) मीराबाई
उत्तर: (C) सूरदास

प्रश्न 90. प्रसाद-साहित्य के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसने कहा था कि “इतिहास के गड़े-मुर्दे उखाड़ने का काम इस युग के साहित्य में वांछनीय नहीं?”
(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B) हरिकृष्ण प्रेमी
(C) डॉ. नगेन्द्र
(D) लक्ष्मीनारायण मिश्र
उत्तर: (D) लक्ष्मीनारायण मिश्र

प्रश्न 91. कृष्णा सोबती के किस उपन्यास में अविभाजित पंजाब की ग्रामीण संस्कृति का दर्पण है?
(A) समय सरगम
(B) ऐ लड़की
(C) जिंदगीनामा
(D) मित्रो मरजानी
उत्तर: (C) जिंदगीनामा

प्रश्न 92. ‘गुणग्राही गोविंद गुण गावा, भजि भजि राम परम पद पावा।’ कथन किसका है?
(A) हरिदास निरंजनी
(B) मलूकदास
(C) जनगोपाल
(D) बाबालाल
उत्तर: (A) हरिदास निरंजनी

प्रश्न 93. ‘काली’ किस उपन्यास का चरित्र नायक है?
(A) मुट्ठी भर काँकर
(B) घास गोदाम
(C) कभी न छोड़े खेत
(D) धरती धन न अपना
उत्तर: (D) धरती धन न अपना
व्याख्या: जगदीश चंद्र का उपन्यास ‘धरती धन न अपना’ (1972) पंजाब के दोआबा क्षेत्र के दलितों की कहानी है, जिसके मुख्य पात्र काली व ज्ञानो हैं।

प्रश्न 94. तुलसीदास ने कलियुग का वर्णन रामचरितमानस के किस काण्ड में किया है?
(A) बालकाण्ड
(B) अयोध्याकाण्ड
(C) सुंदरकाण्ड
(D) उत्तरकाण्ड
उत्तर: (D) उत्तरकाण्ड

प्रश्न 95. ‘परीक्षागुरु’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(A) 1884
(B) 1885
(C) 1886
(D) 1882
उत्तर: (D) 1882
व्याख्या: लाला श्रीनिवासदास कृत यह उपन्यास 1882 ई. में प्रकाशित हुआ, जिसे आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिंदी का पहला मौलिक उपन्यास माना है।

प्रश्न 96. वारकरी और महानुभाव संप्रदाय कहाँ प्रचलित थे?
(A) बंगाल
(B) कर्नाटक
(C) कश्मीर
(D) महाराष्ट्र
उत्तर: (D) महाराष्ट्र
व्याख्या: वारकरी संप्रदाय के संस्थापक ज्ञानेश्वर तथा पहले प्रचारक नामदेव थे (मुख्य क्षेत्र पंढरपुर)। महानुभाव संप्रदाय के संस्थापक श्री चक्रधर स्वामी (12वीं शताब्दी) थे।

प्रश्न 97. ‘मानस का हंस’ उपन्यास की शैली कौन-सी है?
(A) लखनवी शैली
(B) मसनवी शैली
(C) संवाद शैली
(D) पूर्वदीप्ति शैली
उत्तर: (A) लखनवी शैली

प्रश्न 98. वह कवि जिसकी रचना से प्रभावित होकर अकबर ने गोवध बंद करवा दिया था-
(A) संत दादू दयाल
(B) कुंभनदास
(C) बिहारी
(D) रहीमदास
उत्तर: (A) संत दादू दयाल

प्रश्न 99. “शब्दों के जोड़-तोड़ में चमत्कार लाने के फेर में पड़ना कबीर की प्रवृत्ति के प्रतिकूल था।” यह कथन है-
(A) श्यामसुंदर दास
(B) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(C) नगेन्द्र
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर: (A) श्यामसुंदर दास

प्रश्न 100. हिन्दी के मानकीकृत स्वरूप पर सबसे पहले विधिवत् विचार किसने किया?
(A) महादेव गोविन्द रानाडे
(B) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(C) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
(D) काका कालेलकर
उत्तर: (C) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी

 

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी: भाग-2 (प्रश्न 101 से 200)

प्रश्न 101. निम्नलिखित में से मनोविश्लेषणवादी कहानीकार नहीं है?
(A) अज्ञेय
(B) यशपाल
(C) जैनेन्द्र
(D) इलाचंद्र जोशी
उत्तर: (B) यशपाल
व्याख्या: यशपाल प्रगतिवादी कहानीकार हैं।

प्रश्न 102. डॉ. निर्मला जैन ने ‘पेरिइप्सुस’ का हिन्दी अनुवाद किस नाम से किया है?
(A) काव्य में उदात्त तत्व
(B) उदात्त के विषय में
(C) काव्य में औदात्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) उदात्त के विषय में
व्याख्या: डॉ. निर्मला जैन ने ‘उदात्त के विषय में’ तथा डॉ. नगेन्द्र ने ‘काव्य में उदात्त तत्त्व’ नाम से लोंजाइनस के ग्रंथ ‘पेरिइप्सुस’ (1554 ई.) का अनुवाद किया।

प्रश्न 103. ‘रावण जायउ जहि दिअहि दह मुह एक सरीरु। चिंताविय तइयहि जणणि कवणु पियावउँ खीरु ॥’ ये प्रसिद्ध पंक्तियाँ इनमें से किस कवि की हैं?
(A) शार्ङ्गधर
(B) सोमप्रभसूरि
(C) कण्हपा
(D) हेमचन्द्र
उत्तर: (B) सोमप्रभसूरि
व्याख्या: यह दोहा सोमप्रभसूरि के ‘कुमारपालप्रतिबोध’ ग्रन्थ का है।

प्रश्न 104. “कविता हमारे परिपूर्ण क्षणों की वाणी है” यह काव्य परिभाषा किसकी है?
(A) महादेवी वर्मा
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(D) सुमित्रानंदन पंत
उत्तर: (D) सुमित्रानंदन पंत

प्रश्न 105. हिन्दी आलोचना में शुक्ल जी की चिंतनात्मक मान्यताओं को सबसे प्रबल समर्थन किसने दिया?
(A) डॉ. नगेन्द्र
(B) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(C) मुक्तिबोध
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर: (B) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

प्रश्न 106. आचार्य क्षेमेन्द्र के गुरु कौन थे?
(A) कुन्तक
(B) आनंदवर्धन
(C) भट्टलोल्लट
(D) अभिनवगुप्त
उत्तर: (D) अभिनवगुप्त

प्रश्न 107. जर्मन कला और साहित्य-चिन्तक नहीं हैं:
(A) काण्ट
(B) नीत्शे
(C) दान्ते
(D) शिलर
उत्तर: (C) दान्ते

प्रश्न 108. “वात्सल्य और श्रृंगार के क्षेत्र का जितना अधिक उद्घाटन सूर ने बंद आँखों से किया, उतना किसी और कवि ने नहीं।” यह कथन किसका है?
(A) आ. रामचन्द्र शुक्ल का
(B) रामकुमार वर्मा का
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी का
(D) डॉ. नगेन्द्र का
उत्तर: (A) आ. रामचन्द्र शुक्ल का

प्रश्न 109. प्लेटो ने प्रगीत के तीन अंग बताए हैं, उनमें कौन-सा अंग नहीं है?
(A) अर्थ
(B) माधुर्य
(C) शब्द
(D) लय
उत्तर: (A) अर्थ
व्याख्या: प्लेटो ने प्रगीत के तीन अंग माधुर्य, शब्द और लय बताए हैं।

प्रश्न 110. कला की अनुकरणमूलकता की उद्भावना का श्रेय किस पाश्चात्य विद्वान को जाता है?
(A) अरस्तू
(B) प्लेटो
(C) लोंजाइनस
(D) कॉलरिज
उत्तर: (B) प्लेटो

प्रश्न 111. प्लेटो की दृष्टि किस प्रकार की थी?
(A) यथार्थपरक
(B) आदर्शपरक
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) आदर्शपरक
व्याख्या: प्लेटो की दृष्टि आदर्शपरक तथा अरस्तू की दृष्टि यथार्थपरक थी।

प्रश्न 112. निम्नलिखित में असत्य कथन है-
(A) प्लेटो के अनुकरण का संबंध वस्तु से है
(B) अरस्तू के अनुकरण का संबंध कार्य व्यापार से है
(C) अरस्तू ने कवि को अनुकर्त्ता बताया
(D) प्लेटो का काव्य विरोधी निर्णय केवल उसकी विषय वस्तु को लेकर था
उत्तर: (C) अरस्तू ने कवि को अनुकर्त्ता बताया
व्याख्या: प्लेटो ने कवि को अनुकर्त्ता बताया, जबकि अरस्तू ने कवि को निर्माणकर्त्ता सिद्ध किया।

प्रश्न 113. अरस्तू ने ‘पोइएतिकेस’ पुस्तक में दुखांतक (ट्रैजेडी) के कितने अंग बताए हैं?
(A) 5
(B) 3
(C) 6
(D) 4
उत्तर: (C) 6
व्याख्या: कथानक, चरित्र, विचार, पदयोजना, गीत और दृश्य।

प्रश्न 114. अरस्तू ने ‘पोइएतिकेस’ पुस्तक में महाकाव्य और दुखांतक (ट्रैजेडी) की तुलना किस अध्याय में की है?
(A) 20वें अध्याय
(B) 26वें अध्याय
(C) 25वें अध्याय
(D) 24वें अध्याय
उत्तर: (B) 26वें अध्याय

प्रश्न 115. संविधान सभा में हिन्दी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव किसने रखा?
(A) गोपाल स्वामी आयंगर
(B) भीमराव अम्बेडकर
(C) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(D) पं. जवाहर लाल नेहरू
उत्तर: (A) गोपाल स्वामी आयंगर

प्रश्न 116. कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र किस पत्र को कहा जाता है?
(A) कविवचन सुधा
(B) समाचार सुधावर्षण
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) भारत-मित्र
उत्तर: (D) भारत-मित्र

प्रश्न 117. हिन्दी के उद्भव का सही क्रम है-
(A) पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, अवहट्ट
(B) प्राकृत, पालि, अवहट्ट, अपभ्रंश
(C) अपभ्रंश, प्राकृत, अवहट्ट, पालि
(D) अवहट्ट, प्राकृत, पालि, अपभ्रंश
उत्तर: (A) पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, अवहट्ट

प्रश्न 118. अपभ्रंश को ‘पुरानी हिन्दी’ किसने कहा है?
(A) ग्रियर्सन
(B) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
(C) भारतेंदु
(D) आ. रामचंद्र शुक्ल
उत्तर: (B) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

प्रश्न 119. साहित्यिक अपभ्रंश को ‘पुरानी हिन्दी’ किसने कहा था?
(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B) शिवसिंह सेंगर
(C) श्यामसुन्दर दास
(D) भारतेन्दु
उत्तर: (A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 120. ‘शेखर एक जीवनी’ उपन्यास को किस आलोचक ने ‘बुद्धि की नक्काशी’ कहा?
(A) डॉ. मधुरेश
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) डॉ. बच्चन सिंह
(D) डॉ. रामविलास शर्मा
उत्तर: (B) नलिन विलोचन शर्मा

प्रश्न 121. ‘मैला आँचल’ के महत्व को रेखांकित करने वाले पहले आलोचक कौन थे?
(A) डॉ. नगेन्द्र
(B) नामवर सिंह
(C) डॉ. बच्चन सिंह
(D) नलिन विलोचन शर्मा
उत्तर: (D) नलिन विलोचन शर्मा

प्रश्न 122. वह कौन-सा प्रगतिवादी आलोचक है जिन्होंने सर्वाधिक अज्ञेय के विरोध में लिखा?
(A) डॉ. रामविलास शर्मा
(B) शिवदान सिंह चौहान
(C) नामवर सिंह
(D) मुक्तिबोध
उत्तर: (B) शिवदान सिंह चौहान

प्रश्न 123. नामवर सिंह के अनुसार साम्प्रदायिक इतिहास-दृष्टि के विरोध का श्रेय किस आलोचक को जाता है?
(A) डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(B) आ. रामचंद्र शुक्ल
(C) डॉ. रामविलास शर्मा
(D) डॉ. नगेन्द्र
उत्तर: (A) डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 124. साधना के क्षेत्र में युग गुरु, साहित्य के क्षेत्र में भविष्य का स्रष्टा और लोक धर्म का प्रतीक किसे कहा गया है? (आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी के अनुसार)
(A) तुलसीदास
(B) कबीरदास
(C) सूरदास
(D) जायसी
उत्तर: (B) कबीरदास

प्रश्न 125. आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी ने किसे ‘व्यंग्य का बादशाह’ कहा?
(A) तुलसीदास
(B) शरद जोशी
(C) कबीरदास
(D) हरिशंकर परसाई
उत्तर: (C) कबीरदास

प्रश्न 126. आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी का प्रिय कवि कौन है?
(A) तुलसीदास
(B) कबीरदास
(C) सूरदास
(D) जायसी
उत्तर: (B) कबीरदास

प्रश्न 127. डॉ. नन्ददुलारे वाजपेयी ने छायावादी कवियों में सर्वाधिक प्रिय कवि किसे माना है?
(A) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) डॉ. रामकुमार वर्मा
उत्तर: (C) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 128. ‘देव बड़े या बिहारी’ के संबंध में पद्मसिंह शर्मा और कृष्ण बिहारी मिश्र के मतभेद को किस आलोचक ने ‘घरेलू मतभेद’ कहा है?
(A) डॉ. मधुरेश
(B) नंदकिशोर नवल
(C) नामवर सिंह
(D) डॉ. बच्चन सिंह
उत्तर: (B) नंदकिशोर नवल

प्रश्न 129. “पथ भूल न जाना पथिक कहीं!” कविता के रचयिता कौन हैं?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(D) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर: (C) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

प्रश्न 130. निम्नलिखित में से माखनलाल चतुर्वेदी की कविता नहीं है?
(A) सिपाही
(B) असहयोग
(C) क़ैदी और कोकिला
(D) सागर खड़ा बेड़ियाँ तोड़े
उत्तर: (B) असहयोग
व्याख्या: ‘असहयोग’ गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ की रचना है।

प्रश्न 131. निम्न में से सुमेलित नहीं है- (देशभक्ति कविताएं)
(A) नक़ली क़िला – मैथिलीशरण गुप्त
(B) आज़ादी आ रही है – सुमित्रानंदन पंत
(C) स्वदेशी-होली – गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’
(D) भारत – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
उत्तर: (B) आज़ादी आ रही है – सुमित्रानंदन पंत
व्याख्या: ‘आज़ादी आ रही है’ गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ की कविता है।

प्रश्न 132. प्रेमचंद की कहानियों के संबंध में असत्य कथन है-
(A) विशुद्ध आदर्शवाद से संबंधित – पंचपरमेश्वर
(B) आदर्शोन्मुखी यथार्थवाद से संबंधित – सत्याग्रह
(C) नग्न यथार्थवाद से संबंधित – नमक का दारोगा
(D) मनोवैज्ञानिक – दो बैलों की कथा
उत्तर: (C) नग्न यथार्थवाद से संबंधित – नमक का दारोगा
व्याख्या: ‘नमक का दारोगा’ आदर्शोन्मुखी यथार्थवाद से संबंधित है, जबकि कफ़न, ठाकुर का कुँआ और पूस की रात यथार्थवाद से संबंधित हैं।

प्रश्न 133. जयशंकर प्रसाद का अंतिम कहानी संग्रह कौन-सा है?
(A) छाया
(B) इन्द्रजाल
(C) प्रतिध्वनि
(D) आकाशदीप
उत्तर: (B) इन्द्रजाल
व्याख्या: इन्द्रजाल (1936 ई.) अंतिम कहानी संग्रह है जिसमें 14 कहानियां हैं। प्रथम संग्रह ‘छाया’ (1912 ई.) है।

प्रश्न 134. जयशंकर प्रसाद की अंतिम कहानी कौन-सी है?
(A) ग्राम
(B) शरणागत
(C) सालवती
(D) गुंडा
उत्तर: (C) सालवती
व्याख्या: सालवती (1935 ई.) अंतिम कहानी तथा ग्राम (1910 ई.) प्रथम कहानी है।

प्रश्न 135. निम्नलिखित में से बालकृष्ण भट्ट का पूर्ण उपन्यास कौन-सा है?
(A) रहस्य कथा
(B) सौ अजान एक सुजान
(C) उचित दक्षिणा
(D) गुप्त बैरी
उत्तर: (B) सौ अजान एक सुजान
व्याख्या: सौ अजान एक सुजान (1892 ई.) पूर्ण उपन्यास है, जबकि रहस्य कथा, गुप्त बैरी, उचित दक्षिणा और सद्भाव का अभाव अपूर्ण उपन्यास हैं।

प्रश्न 136. बालकृष्ण भट्ट के किस उपन्यास में पिंडारियों की लूटमार और नासिक क्षेत्र का वर्णन है?
(A) रहस्य कथा
(B) सौ अजान एक सुजान
(C) उचित दक्षिणा
(D) नूतन ब्रह्मचारी
उत्तर: (D) नूतन ब्रह्मचारी
व्याख्या: नूतन ब्रह्मचारी (1886 ई.)।

प्रश्न 137. मुंशी प्रेमचंद के किस उपन्यास में अनमेल विवाह का चित्रण नहीं है?
(A) वरदान
(B) सेवासदन
(C) निर्मला
(D) प्रेमाश्रम
उत्तर: (D) प्रेमाश्रम
व्याख्या: प्रेमाश्रम (1922 ई.) जमींदारों के शोषण एवं किसानों की त्रासदी का उपन्यास है।

प्रश्न 138. किस पत्रिका का ‘फांसी’ अंक प्रसिद्ध था?
(A) मतवाला
(B) चांद
(C) माधुरी
(D) सरस्वती
उत्तर: (B) चांद

प्रश्न 139. “बिहारी को एक ट्रेडिशन बना बनाया मिला, केशव ने स्वयं ‘ट्रेडिशन’ बनाया। अगर बिहारी की फलों की दुकान है जहाँ आपको मेवा तुरंत मिलता है, तो केशव वह माली है जिसने पौधे बोये थे।” यह कथन किसने कहा?
(A) डॉ. बच्चन सिंह
(B) आ. रामचंद्र शुक्ल
(C) अज्ञेय
(D) डॉ. नगेन्द्र
उत्तर: (C) अज्ञेय

प्रश्न 140. “षट् ऋतुओं का वर्णन इन्होंने विस्तृत किया है पर वही श्रृंगारी उद्दीपन के ढंग का।” आ. रामचंद्र शुक्ल ने यह कथन रीतिकाल के किस कवि के संबंध में कहा?
(A) ग्वाल कवि
(B) घनानंद
(C) मतिराम
(D) चिंतामणि
उत्तर: (A) ग्वाल कवि

प्रश्न 141. भक्ति और श्रृंगार को एक साथ किस रीतिकालीन कवि ने पेश किया?
(A) मतिराम
(B) सेनापति
(C) पद्माकर
(D) ठाकुर
उत्तर: (B) सेनापति
व्याख्या: सेनापति के ग्रंथ ‘कवित्त रत्नाकर’ (1649 ई.) में भक्ति और श्रृंगार का एक साथ वर्णन मिलता है।

प्रश्न 142. निम्नलिखित सूफियों में से किसने कृष्ण को औलिया के रूप में माना?
(A) शाह मोहम्मद गौस
(B) शाह अब्दुल अजीज
(C) शाह वलीउल्ला
(D) ख्वाजा मीर दर्द
उत्तर: (A) शाह मोहम्मद गौस

प्रश्न 143. तुलसीदास किसके समकालीन थे?
(A) अकबर तथा जहांगीर
(B) शाहजहां
(C) औरंगजेब
(D) बाबर तथा हुमायूं
उत्तर: (A) अकबर तथा जहांगीर

प्रश्न 144. निम्नलिखित में से उस समय कौन-से संत उपदेश देते थे, जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?
(A) दादू दयाल
(B) गुरुनानक
(C) त्यागराज
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) गुरुनानक

प्रश्न 145. ‘माया रस’ किस आचार्य ने माना है?
(A) रुद्रट
(B) भानुदत्त
(C) वामन
(D) कुन्तक
उत्तर: (B) भानुदत्त
व्याख्या: भानुदत्त ने ‘माया रस’ माना है जिसका स्थायी भाव ‘मिथ्या ज्ञान’ है, जबकि रुद्रट ने ‘प्रेयान रस’ माना है।

प्रश्न 146. निम्न में से कौन-सा सम्प्रदाय रूपवादी नहीं है?
(A) अलंकार सम्प्रदाय
(B) ध्वनि सम्प्रदाय
(C) रस सम्प्रदाय
(D) रीति सम्प्रदाय
उत्तर: (C) रस सम्प्रदाय
व्याख्या: अलंकार, रीति, ध्वनि और वक्रोक्ति सम्प्रदाय रूपवादी हैं, जबकि रस सम्प्रदाय संयोजनवादी और औचित्य सम्प्रदाय वस्तुवादी है।

प्रश्न 147. निम्न में से ध्वनि विरोधी आचार्य नहीं है?
(A) मुकुल भट्ट
(B) महिमभट्ट
(C) भट्टनायक
(D) भोजराज
उत्तर: (D) भोजराज

प्रश्न 148. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का एकपात्रीय नाटक (भाण) है?
(A) विषस्य विषमौषधम्
(B) प्रेम जोगिनी
(C) भारत-दुर्दशा
(D) नीलदेवी
उत्तर: (A) विषस्य विषमौषधम् (1876 ई.)

प्रश्न 149. जयशंकर प्रसाद के किस नाटक में हर्षचरित तथा चीनी यात्री ह्वेनसांग का ऐतिहासिक विवरण है?
(A) अजातशत्रु
(B) विशाख
(C) राज्यश्री
(D) करुणालय
उत्तर: (C) राज्यश्री (1915 ई.)

प्रश्न 150. निम्नलिखित में से सुमेलित नाटककार नहीं है-
(A) तीन आँखों वाली मछली – लक्ष्मीनारायण लाल
(B) बुलबुल की सराय – मणि मधुकर
(C) कैद-ए-हयात – हबीब तनवीर
(D) अभंग गाथा – नरेन्द्र मोहन
उत्तर: (C) कैद-ए-हयात – हबीब तनवीर
व्याख्या: ‘कैद-ए-हयात’ (1993 ई.) सुरेन्द्र वर्मा का नाटक है जो मिर्जा गालिब के जीवन पर आधारित है।

प्रश्न 151. निम्नलिखित में से यात्रावृत्तांत विधा की रचना कौन-सी है?
(A) शवयात्रा
(B) शेष यात्रा
(C) नरक यात्रा
(D) यात्रा चक्र
उत्तर: (D) यात्रा चक्र
व्याख्या: यात्रा चक्र (1995 ई.) धर्मवीर भारती का यात्रावृत्तांत है।

प्रश्न 152. निम्नलिखित में से यात्रावृत्तांत विधा नहीं है?
(A) मेरी जीवन-यात्रा
(B) पैरों में पंख बाँधकर
(C) खण्डित यात्राएँ
(D) अप्रवासी की यात्राएँ
उत्तर: (A) मेरी जीवन-यात्रा
व्याख्या: ‘मेरी जीवन-यात्रा’ राहुल सांकृत्यायन की आत्मकथा है।

प्रश्न 153. निम्नलिखित में से रामदरश मिश्र का यात्रावृत्तांत नहीं है?
(A) तना हुआ इन्द्रधनुष
(B) जहाँ फव्वारे लहू रोते हैं
(C) पड़ोस की खुशबू
(D) भोर का सपना
उत्तर: (B) जहाँ फव्वारे लहू रोते हैं
व्याख्या: ‘जहाँ फव्वारे लहू रोते हैं’ (2003 ई.) नासिरा शर्मा का यात्रावृत्तांत है।

प्रश्न 154. हिन्दी में सर्वप्रथम नाटक शब्द का प्रयोग किसने किया? (डॉ. बच्चन सिंह के अनुसार)
(A) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) प्रतापनारायण मिश्र
उत्तर: (B) बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न 155. ‘उपन्यास’ शब्द को अंग्रेजी ‘नॉवेल’ के अर्थ में प्रयोग करने वाले पहले विद्वान कौन थे? (डॉ. बच्चन सिंह के अनुसार)
(A) गोपाल राम गहमरी
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) लाला श्रीनिवास दास
उत्तर: (B) बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न 156. नाटक की पांच अर्थप्रकृतियों में कौन-सी नहीं है?
(A) बीज
(B) बिन्दु
(C) यत्न
(D) कार्य
उत्तर: (C) यत्न
व्याख्या: पांच अर्थप्रकृतियां- बीज, बिन्दु, पताका, प्रकरी और कार्य। ‘यत्न’ पांच कार्यावस्थाओं में दूसरी अवस्था है।

प्रश्न 157. ‘कला’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस आचार्य ने किया?
(A) भामह
(B) भरतमुनि
(C) वामन
(D) दण्डी
उत्तर: (B) भरतमुनि (नाट्यशास्त्र में)

प्रश्न 158. ‘भाव’ और ‘लय’ की सर्वप्रथम व्याख्या करने वाले आचार्य कौन थे?
(A) भामह
(B) भरतमुनि
(C) वामन
(D) दण्डी
उत्तर: (B) भरतमुनि

प्रश्न 159. हिन्दी में समालोचना शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस काल में हुआ था?
(A) भारतेन्दु काल
(B) द्विवेदी काल
(C) छायावाद काल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) भारतेन्दु काल

प्रश्न 160. ‘सहृदय’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग करने वाले आचार्य कौन थे?
(A) भट्टनायक
(B) भरतमुनि
(C) आनन्दवर्धन
(D) अभिनवगुप्त
उत्तर: (C) आनन्दवर्धन

प्रश्न 161. खड़ी बोली का मूल नाम कौरवी है, यह कौरवी नाम किस विद्वान ने दिया था?
(A) हरदेव बाहरी
(B) कामता प्रसाद गुरु
(C) किशोरीदास वाजपेयी
(D) राहुल सांकृत्यायन
उत्तर: (D) राहुल सांकृत्यायन

प्रश्न 162. पश्चिमी हिंदी की बोलियों में ओकार बहुला बोली नहीं है?
(A) ब्रजभाषा
(B) बुन्देली
(C) कन्नौजी
(D) कौरवी (खड़ी बोली)
उत्तर: (D) कौरवी (खड़ी बोली)
व्याख्या: कौरवी, हरियाणवी और दक्खिनी आकार बहुला बोलियां हैं, जबकि ब्रज, बुन्देली और कन्नौजी ओकार बहुला हैं।

प्रश्न 163. हिंदी की बोलियों में इकार बहुला बोली है?
(A) गढ़वाली
(B) भोजपुरी
(C) अवधी
(D) बघेली
उत्तर: (B) भोजपुरी

प्रश्न 164. देवनागरी प्रचार के आंदोलन को राष्ट्रीय आंदोलन की संज्ञा किसने दी?
(A) राजा राममोहन राय
(B) भोला शंकर व्यास
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) महात्मा गांधी
उत्तर: (C) बाल गंगाधर तिलक

प्रश्न 165. देवनागरी का प्रचार-प्रसार करने वाले महापुरुषों में सबसे पहला नाम किसका आता है?
(A) राजा राममोहन राय
(B) मुंशी इंशा अल्ला खाँ
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) महात्मा गांधी
उत्तर: (A) राजा राममोहन राय

प्रश्न 166. देवनागरी लिपि में लेखन और मुद्रण की दृष्टि से जो दोष थे उसके निराकरण के सर्वप्रथम प्रयास किसने किए?
(A) सावरकर बंधुओं ने
(B) श्यामसुंदर दास
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) श्रीनिवास
उत्तर: (C) बाल गंगाधर तिलक (1904 ई. में ‘तिलक फ़ॉन्ट’ का निर्माण)

प्रश्न 167. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
(A) नागरी प्रचारिणी सभा (काशी) – 1893 ई.
(B) द. भारत हिन्दी प्रचार संस्था की स्थापना (चेन्नई) – 1917 ई.
(C) हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग – 1910 ई.
(D) साहित्य अकादमी की स्थापना (भारत सरकार द्वारा) – 1954 ई.
उत्तर: (B) द. भारत हिन्दी प्रचार संस्था की स्थापना (चेन्नई) – 1917 ई.
व्याख्या: इसकी स्थापना 1918 ई. (आधिकारिक रूप से 1918, प्रारंभ 1915-18 के मध्य) में हुई थी।

प्रश्न 168. भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने किस भाषा को ‘परदेसी भाषा’ नाम दिया?
(A) ब्रजभाषा
(B) बुन्देली
(C) खड़ी बोली
(D) कन्नौजी
उत्तर: (C) खड़ी बोली

प्रश्न 169. अश्लिष्ट प्रकार की भाषा कौन-सी नहीं है?
(A) तुर्की
(B) संथाली
(C) कन्नड़
(D) अरबी
उत्तर: (D) अरबी
व्याख्या: अरबी श्लिष्ट योगात्मक भाषा है।

प्रश्न 170. आकृतिमूलक वर्गीकरण के आधार पर हिंदी भाषा किस प्रकार की भाषा है?
(A) योगात्मक
(B) अयोगात्मक
(C) योगात्मक और अयोगात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) योगात्मक (श्लिष्ट बहिर्मुखी वियोगात्मक)

प्रश्न 171. निम्नलिखित नाटक विधा में से भारतेन्दु हरिश्चंद्र की कौन-सी रचना नाटिका नहीं है?
(A) चन्द्रावली
(B) प्रेमजोगिनी
(C) रत्नावली
(D) भारत जननी
उत्तर: (D) भारत जननी
व्याख्या: भारत जननी (1877 ई.) लघु नाट्यगीत (ओपेरा) है।

प्रश्न 172. ध्वनि के संबंध में असत्य कथन है-
(A) ध्वनि सम्प्रदाय भारतीय काव्यशास्त्र के प्रमुख सम्प्रदायों में से एक है
(B) ध्वनि सिद्धांत का आधार व्यंजना शब्द शक्ति है
(C) ध्वनि शब्द अनित्य शब्द है
(D) ध्वनि स्फुट रूप से – चित्रकाव्य में होती है
उत्तर: (D) ध्वनि स्फुट रूप से – चित्रकाव्य में होती है
व्याख्या: चित्रकाव्य में ध्वनि अस्फुट रूप से होती है।

प्रश्न 173. ध्वनि सिद्धांत के संबंध में असत्य कथन है-
(A) ध्वनि काव्य में प्रतीयमान प्रधान होता है
(B) गुणीभूत व्यंग्य काव्य में व्यंग्यार्थ से अधिक वाच्यार्थ प्रधान होता है
(C) चित्रकाव्य में प्रतीयमान गौण होता है
(D) संलक्ष्यक्रम व्यंग्य में वस्तु और अलंकार ध्वनि होती है
उत्तर: (B) गुणीभूत व्यंग्य काव्य में व्यंग्यार्थ से अधिक वाच्यार्थ प्रधान होता है
व्याख्या: गुणीभूत व्यंग्य में व्यंग्यार्थ वाच्यार्थ के समान या उससे गौण (अप्रधान) रहता है।

प्रश्न 174. ‘विवक्षितान्यपरवाच्य’ किस ध्वनि को कहते हैं?
(A) अभिधामूला ध्वनि
(B) लक्षणामूला ध्वनि
(C) व्यंजनामूला ध्वनि
(D) चित्रकाव्य ध्वनि
उत्तर: (A) अभिधामूला ध्वनि
व्याख्या: अभिधामूला ध्वनि को विवक्षितान्यपरवाच्य तथा लक्षणामूला ध्वनि को अविवक्षितवाच्य कहते हैं।

प्रश्न 175. निम्नलिखित में से आनंदवर्धन के अनुसार ध्वनिकाव्य का कौन-सा भेद नहीं है?
(A) अभिधामूला ध्वनि
(B) लक्षणामूला ध्वनि
(C) व्यंजनामूला ध्वनि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C) व्यंजनामूला ध्वनि

प्रश्न 176. “कामायनी दोषरहित, दूषणरहित” शीर्षक निबंध किसका है?
(A) मुक्तिबोध
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(D) डॉ. नगेन्द्र
उत्तर: (B) रामधारी सिंह दिनकर

प्रश्न 177. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
(A) कामायनी अनुशीलन – रामलाल सिंह
(B) कामायनी मूल्यांकन और मूल्यांकन – इन्द्रनाथ मदान
(C) यदि मैं कामायनी लिखता – मुक्तिबोध
(D) कामायनी की व्याख्यात्मक आलोचना – विश्वनाथ लाल
उत्तर: (C) यदि मैं कामायनी लिखता – मुक्तिबोध
व्याख्या: ‘यदि मैं कामायनी लिखता’ निबंध सुमित्रानंदन पंत का है।

प्रश्न 178. “मैंने एक बूंद चखी है और पाया है कि घाटियों में खोया हुआ पक्षी अब तक महानदी के विस्तार से अपरिचित था।” संस्कृत साहित्य के संबंध में यह कथन किस कवि का है?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) निराला
(C) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(D) अमीर खुसरो
उत्तर: (D) अमीर खुसरो

प्रश्न 179. सुमित्रानंदन पंत को किस कवि ने चौर्य कला में निपुण बताया?
(A) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
(D) रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर: (C) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’

प्रश्न 180. निम्नलिखित में से डॉ. नगेन्द्र की रचना नहीं है?
(A) विचार और विवेचन
(B) विचार और वितर्क
(C) विचार और अनुभूति
(D) विचार और विश्लेषण
उत्तर: (B) विचार और वितर्क
व्याख्या: ‘विचार और वितर्क’ (1954 ई.) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी का निबंध संग्रह है।

प्रश्न 181. हिन्दी के पहले अलंकारवादी आचार्य कौन हैं?
(A) चिंतामणि त्रिपाठी
(B) आ. केशवदास
(C) भिखारीदास
(D) आ. रामचंद्र शुक्ल
उत्तर: (B) आ. केशवदास

प्रश्न 182. हिन्दी के पहले ध्वनिवादी व रसवादी आचार्य कौन हैं?
(A) आ. रामचंद्र शुक्ल
(B) आ. केशवदास
(C) भिखारीदास
(D) चिंतामणि त्रिपाठी
उत्तर: (D) चिंतामणि त्रिपाठी

प्रश्न 183. “रस कविता को अंग, भूषण हैं भूषण सकल” यह पंक्ति किस विद्वान की है?
(A) आ. रामचंद्र शुक्ल
(B) आ. केशवदास
(C) भिखारीदास
(D) चिंतामणि त्रिपाठी
उत्तर: (C) भिखारीदास

प्रश्न 184. प्लेटो के निम्न विचारों में कौन-सा विचार नहीं है?
(A) मात्र प्रत्यय जगत् सत्य
(B) अनुकरण का संबंध वस्तु से जोड़ा
(C) कवि को अनुकर्ता माना
(D) कलात्मक अनुकरण की तीन अवस्थाएं: इथोज, पैथोज, आक्सीज
उत्तर: (D) कलात्मक अनुकरण की तीन अवस्थाएं: इथोज, पैथोज, आक्सीज
व्याख्या: यह मान्यता अरस्तू की है।

प्रश्न 185. गोदान उपन्यास में सेमरी से बेलारी गाँव के बीच की दूरी कितनी थी?
(A) 5 मील
(B) 8 किलोमीटर
(C) ढाई कोस
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 186. गोदान उपन्यास में धनिया ने सुतली कितने में बेची थी या उपन्यास के अन्त में धनिया ने अपने पति के ठंडे हाथ में कितने रुपये रखे?
(A) 20 आने
(B) 125 पैसे
(C) सवा रुपये
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 187. गोदान उपन्यास में धनिया अपने पति होरी से कितने वर्ष छोटी है?
(A) 4 वर्ष
(B) 2 वर्ष
(C) 3 वर्ष
(D) 5 वर्ष
उत्तर: (A) 4 वर्ष (धनिया 36 वर्ष, होरी 40 वर्ष)

प्रश्न 188. किस आलोचक ने तुलसी के साहित्य को ‘विरुद्धों का सामंजस्य’ कहा है?
(A) आ. रामचंद्र शुक्ल
(B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) डॉ. नगेन्द्र
(D) डॉ. नामवर सिंह
उत्तर: (A) आ. रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 189. गोस्वामी तुलसीदास के संबंध में असत्य कथन है-
(A) रूपकों के बादशाह
(B) अनुप्रास का बादशाह
(C) हिन्दी का जातीय कवि
(D) अलंकारों के बादशाह
उत्तर: (D) अलंकारों के बादशाह
व्याख्या: अलंकारों के बादशाह केशवदास को कहा जाता है।

प्रश्न 190. मोहन राकेश के संबंध में असत्य है-
(A) आधुनिक नाटक का मसीहा
(B) आधुनिकताबोध (विसंगति बोध) के नाटककार
(C) जनवादी नाटककार
(D) नाटक सम्राट
उत्तर: (D) नाटक सम्राट
व्याख्या: नाटक सम्राट जयशंकर प्रसाद को कहा जाता है।

प्रश्न 191. मन्नू भण्डारी के प्रिय लेखक कौन थे?
(A) राजेन्द्र यादव
(B) यशपाल
(C) निराला
(D) अज्ञेय
उत्तर: (B) यशपाल

प्रश्न 192. किस आचार्य ने पहली बार गुणों की सत्ता को अलंकारों से पृथक किया?
(A) आ. भामह
(B) आ. वामन
(C) आ. भरतमुनि
(D) आ. आनंदवर्धन
उत्तर: (B) आ. वामन

प्रश्न 193. किस आचार्य ने पहली बार रसों और अलंकारों को स्वतंत्र रूप से अलग किया?
(A) आ. आनंदवर्धन
(B) आ. वामन
(C) आ. भरतमुनि
(D) आ. रुद्रट
उत्तर: (D) आ. रुद्रट

प्रश्न 194. किस आचार्य ने पहली बार गुणों को रीति से पृथक किया?
(A) आ. भामह
(B) आ. आनंदवर्धन
(C) आ. भरतमुनि
(D) आ. रुद्रट
उत्तर: (B) आ. आनंदवर्धन

प्रश्न 195. किस आचार्य ने पहली बार गुणों को रीति के साथ परस्पर सम्मिलित किया?
(A) आ. भामह
(B) आ. वामन
(C) आ. भरतमुनि
(D) आ. रुद्रट
उत्तर: (B) आ. वामन

प्रश्न 196. किस आचार्य ने पहली बार गुणों को रस के साथ परस्पर सम्मिलित किया?
(A) आ. भामह
(B) आ. वामन
(C) आ. भरतमुनि
(D) आ. आनंदवर्धन
उत्तर: (D) आ. आनंदवर्धन

प्रश्न 197. अलंकारवादी आचार्यों के संबंध में असत्य कथन है-
(A) अलंकारवादी आचार्य गुणों की सत्ता को अलंकार से पृथक मानते हैं
(B) अलंकारवादी आचार्य के अनुसार अलंकार नित्य एवं काव्य का स्थिर धर्म है
(C) काव्य की आत्मा अलंकार है
(D) अलंकार काव्य का साध्य है, साधन नहीं
उत्तर: (A) अलंकारवादी आचार्य गुणों की सत्ता को अलंकार से पृथक मानते हैं
व्याख्या: अलंकारवादी आचार्य गुणों की सत्ता को अलंकार से पृथक नहीं मानते।

प्रश्न 198. अलंकारवादी आचार्यों की दृष्टि से अलंकार नहीं है?
(A) अलंकार साधन रूप
(B) अलंकार स्थिर धर्म
(C) अलंकार अनिवार्य तत्व
(D) अलंकार नित्य धर्म
उत्तर: (A) अलंकार साधन रूप
व्याख्या: अलंकारवादी आचार्यों के अनुसार अलंकार साध्य रूप है, साधन नहीं।

प्रश्न 199. आ. मम्मट ने अलंकार को माना है-
(a) हार आभूषण के समान
(b) अलंकार अनित्य तत्व
(c) अलंकार अस्थिर धर्म
(d) बाजूबंध आभूषण के समान
(A) a और b
(B) b और c
(C) c और d
(D) a और d
उत्तर: (A) a और b
व्याख्या: आ. मम्मट ने अलंकार को हार के समान अनित्य तत्व माना, जबकि आ. विश्वनाथ ने बाजूबंध के समान अस्थिर धर्म माना।

प्रश्न 200. जैनेन्द्र के ‘त्यागपत्र’ उपन्यास का ‘द रेजिग्नेशन’ के नाम से अंग्रेजी में अनुवाद किस कवि ने किया?
(A) रघुवीर सहाय
(B) अज्ञेय
(C) राजेश जोशी
(D) निराला
उत्तर: (B) अज्ञेय (1946 ई. में)

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी: भाग-3 (प्रश्न 201 से 300)

प्रश्न 201. अज्ञेय ने किस उपन्यास का अनुवाद ‘टु ईच हिज स्ट्रेंजर’ नाम से अंग्रेजी में किया?
(A) नदी के द्वीप
(B) शेखर : एक जीवनी भाग-1
(C) शेखर : एक जीवनी भाग-2
(D) अपने-अपने अजनबी
उत्तर: (D) अपने-अपने अजनबी
व्याख्या: अज्ञेय ने अपने उपन्यास ‘अपने-अपने अजनबी’ (1961 ई.) का अंग्रेजी अनुवाद 1967 ई. में किया।

प्रश्न 202. रघुवीर सहाय के संबंध में असत्य कथन है-
(A) ‘अंत का प्रारंभ’ (1946) कविता सौतेले भाई मगन की मृत्यु पर लिखी
(B) ‘यही मैं हूँ’ और ‘शक्ति दो’ कविता पिताजी की मृत्यु पर लिखी
(C) भँवर, लहरें और तरंग कहानी विधा की रचना है
(D) वे मनोहर श्याम जोशी के खास मित्र थे
उत्तर: (C) भँवर, लहरें और तरंग कहानी विधा की रचना है
व्याख्या: ‘भँवर, लहरें और तरंग’ (1983 ई.) रघुवीर सहाय का निबंध संग्रह है।

प्रश्न 203. “जिंदगी में तीन चीजों की बड़ी जरूरत है- ऑक्सीजन, मार्क्सवाद और अपनी वह शक्ल जो हम जनता में देखते हैं।” यह कथन किसका है?
(A) रघुवीर सहाय
(B) त्रिलोचन
(C) शमशेर बहादुर सिंह
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर: (C) शमशेर बहादुर सिंह

प्रश्न 204. ‘कला क्या है’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) आ. रामचंद्र शुक्ल
(B) रघुवीर सहाय
(C) शमशेर बहादुर सिंह
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर: (B) रघुवीर सहाय (काव्य संग्रह ‘लोग भूल गये हैं’, 1982 ई. से)

प्रश्न 205. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
(A) सुमित्रानंदन पंत – अरविंद दर्शन
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ – प्रत्यभिज्ञा दर्शन
(C) महादेवी वर्मा – बौद्ध दर्शन
(D) जयशंकर प्रसाद – आनंदवाद
उत्तर: (B) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ – प्रत्यभिज्ञा दर्शन
व्याख्या: निराला अद्वैत वेदांत दर्शन से प्रभावित थे, जबकि जयशंकर प्रसाद आनंदवाद व प्रत्यभिज्ञा दर्शन से जुड़े थे।

प्रश्न 206. केवल ‘सूक्ष्मगत सौन्दर्य सत्ता का राग’ कहकर छायावाद का किसने विरोध किया?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(C) महादेवी वर्मा
(D) जयशंकर प्रसाद
उत्तर: (C) महादेवी वर्मा

प्रश्न 207. ‘मुक्त करो नारी को मानव, चिर बन्दिनी नारी को’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(C) रामधारी सिंह दिनकर
(D) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर: (A) सुमित्रानंदन पंत (‘युगवाणी’, 1939 ई. से)

प्रश्न 208. ‘बाजार को निकले हैं लोग’ इस गजल संग्रह के रचयिता कौन हैं?
(A) दुष्यंत कुमार
(B) रामदरश मिश्र
(C) शमशेर बहादुर सिंह
(D) गोपाल दास ‘नीरज’
उत्तर: (B) रामदरश मिश्र (1986 ई.)

प्रश्न 209. ‘काला बाप : गौरा बाप’ कहानी के रचनाकार कौन हैं?
(A) कुंवर नारायण
(B) रमेश बक्षी
(C) महीप सिंह
(D) महेन्द्र भल्ला
उत्तर: (C) महीप सिंह (1961 ई.)

प्रश्न 210. कृष्णा सोबती का कौन-सा उपन्यास दो वृद्ध व्यक्तियों पर केन्द्रित है?
(A) दिलोदानिश
(B) समय सरगम
(C) सूरजमुखी अँधेरे के
(D) ज़िन्दगीनामा
उत्तर: (B) समय सरगम
व्याख्या: ‘समय सरगम’ (2000 ई.) ईशान और अरण्या दो वृद्ध पात्रों पर केन्द्रित है। इसके लिए उन्हें 2007 में व्यास सम्मान मिला।

प्रश्न 211. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखित ‘सोया हुआ जल’ उपन्यास किस शैली में लिखा गया है?
(A) पूर्वदीप्ति शैली
(B) डायरी शैली
(C) फैंटेसी शैली
(D) सिनेरियो (पटकथा) शैली
उत्तर: (D) सिनेरियो (पटकथा) शैली

प्रश्न 212. कवियों द्वारा पत्नी की याद में लिखी गई कविताएं हैं-
(A) एक पीली शाम
(B) हे मेरी तुम
(C) जमुन जल तुम
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
व्याख्या: ‘एक पीली शाम’ शमशेर बहादुर सिंह की तथा ‘हे मेरी तुम’ एवं ‘जमुन जल तुम’ केदारनाथ अग्रवाल की रचनाएं हैं।

प्रश्न 213. डॉ. रामविलास शर्मा की आत्मकथा ‘अपनी धरती अपने लोग’ तीन खण्डों में विभाजित है, जिनमें कौन-सा खण्ड नहीं है?
(A) मुँडेर पर सूरज
(B) देर सबेरे
(C) घर की बात
(D) आपस की बातें
उत्तर: (C) घर की बात
व्याख्या: ‘घर की बात’ डॉ. रामविलास शर्मा की स्वतंत्र आत्मकथात्मक कृति है।

प्रश्न 214. कमलेश्वर की आत्मकथा तीन खण्डों में विभाजित है, जिनमें कौन-सा खण्ड नहीं है?
(A) जो मैंने जिया
(B) जलती हुई नदी
(C) गर्दिश के दिन
(D) यादों का चिराग
उत्तर: (C) गर्दिश के दिन
व्याख्या: कमलेश्वर की आत्मकथा के तीन भाग- जो मैंने जिया (1992), यादों का चिराग (1997) और जलती हुई नदी (1999) हैं।

प्रश्न 215. विष्णु प्रभाकर की आत्मकथा का भाग नहीं है-
(A) पंखहीन
(B) पंछी उड़ गया
(C) दस्तक जिंदगी की
(D) मुक्त गगन में
उत्तर: (C) दस्तक जिंदगी की
व्याख्या: ‘दस्तक जिंदगी की’ प्रतिभा अग्रवाल की आत्मकथा है।

प्रश्न 216. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
(A) भगवतीचरण वर्मा की आत्मकथा तीन खण्डों में है
(B) कमलेश्वर की आत्मकथा दो खण्डों में है
(C) हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथा चार खण्डों में है
(D) डॉ. रामविलास शर्मा की आत्मकथा ‘अपनी धरती अपने लोग’ तीन खण्डों में है
उत्तर: (B) कमलेश्वर की आत्मकथा दो खण्डों में है (यह तीन खण्डों में है)

प्रश्न 217. ममता कालिया की उपन्यास विधा की रचना नहीं है-
(A) प्रेम कहानी
(B) बेघर
(C) एक पत्नी के नोट्स
(D) बोलने वाली औरत
उत्तर: (D) बोलने वाली औरत (यह कहानी संग्रह है)

प्रश्न 218. निम्नलिखित में से इलियट की रचना नहीं है-
(A) एलिजाबेथेन एसेज
(B) द कॉकटेल पार्टी
(C) द सेक्रेड वुड
(D) द फ्रेंड
उत्तर: (D) द फ्रेंड
व्याख्या: ‘द फ्रेंड’ (1817 ई.) कॉलरिज की रचना है।

प्रश्न 219. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
(A) रिचर्ड्स की रचना – साइन्स एंड पोयट्री
(B) क्रोचे की रचना – द फाउंडेशन ऑफ एस्थेटिक
(C) वर्ड्सवर्थ की रचना – लिरिकल बैलेड्स
(D) कॉलरिज की रचना – बायोग्राफिया लिटरेरिया
उत्तर: (B) क्रोचे की रचना – द फाउंडेशन ऑफ एस्थेटिक
व्याख्या: ‘द फाउंडेशन ऑफ एस्थेटिक्स’ (1922 ई.) रिचर्ड्स, ऑग्डेन और जेम्स वुड की संयुक्त कृति है। क्रोचे की प्रसिद्ध कृति ‘एस्थेटिक’ है।

प्रश्न 220. “मुँह जब लागै तब नहिं छूटै। जाति मान धन सब कुछ लूटै। पागल करि मोहिं करे खराब। क्यों सखि सज्जन नहिं सराब।” उपरोक्त पंक्ति किस कवि की है?
(A) अमीर खुसरो
(B) बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(C) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(D) प्रतापनारायण मिश्र
उत्तर: (C) भारतेंदु हरिश्चंद्र

प्रश्न 221. ‘कलाकृति मूल का प्रतीकात्मक प्रतिरूपण नहीं, बल्कि सादृश्य अथवा पुनः सृष्टि है’, यह विचार अरस्तू के अनुकरण-सिद्धान्त के किस व्याख्याकार का है?
(A) होरेस
(B) कैकिलिउस
(C) बूचर
(D) जॉन ड्राइडेन
उत्तर: (C) बूचर

प्रश्न 222. व्यंजना शब्द-शक्ति का संबंध किससे नहीं है?
(A) व्यंग्यार्थ
(B) प्रत्यायन
(C) मुख्यार्थ
(D) अवगमन
उत्तर: (C) मुख्यार्थ

प्रश्न 223. “सबसे उत्तम कहानी वह होती है जिसका आधार किसी मनोवैज्ञानिक सत्य पर हो।” यह किसका कथन है?
(A) यशपाल
(B) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(C) प्रेमचन्द
(D) जैनेन्द्र
उत्तर: (C) प्रेमचन्द

प्रश्न 224. यह कथन किसके द्वारा कहा गया है- “नए युग में जिन नवीन ढंग के निबंधों का प्रचलन हुआ है वे व्यक्ति की स्वाधीन चिन्ता की उपज हैं।”
(A) विजयेन्द्र स्नातक
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) डॉ. नगेन्द्र
उत्तर: (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 225. मुख्यार्थ पर बाधा होने पर रूढ़ि या प्रयोजन के कारण जिस शब्द शक्ति से मुख्यार्थ से सम्बंधित जो अन्य अर्थ लक्षित होता है, उसे कौन-सी शब्द शक्ति कहते हैं?
(A) तात्पर्या शब्द शक्ति
(B) लक्षणा शब्द शक्ति
(C) व्यंजना शब्द शक्ति
(D) अभिधा शब्द शक्ति
उत्तर: (B) लक्षणा शब्द शक्ति

प्रश्न 226. मुक्तिबोध ने किस कवि को ‘अवध का किसान कवि’ कहा था?
(A) जायसी
(B) नागार्जुन
(C) तुलसीदास
(D) त्रिलोचन
उत्तर: (D) त्रिलोचन

प्रश्न 227. व्याकरण, कोष आदि के आधार पर शब्द के सांकेतिक अर्थ का बोध करने वाली शक्ति निम्न में से क्या कहलाती है?
(A) लक्षणा शब्द शक्ति
(B) व्यंजना शब्द शक्ति
(C) प्रयोजनवती लक्षणा शक्ति
(D) अभिधा शब्द शक्ति
उत्तर: (D) अभिधा शब्द शक्ति

प्रश्न 228. अभिधा और लक्षणा द्वारा अर्थबोधन कराने पर जिस शक्ति से अन्य अर्थ निकले उसे कौन-सी शब्द शक्ति कहते हैं?
(A) शुद्धा लक्षणा शब्द शक्ति
(B) गौणी लक्षणा शब्द शक्ति
(C) प्रयोजनवती लक्षणा शक्ति
(D) व्यंजना शब्द शक्ति
उत्तर: (D) व्यंजना शब्द शक्ति

प्रश्न 229. ‘दिया टिमटिमा रहा है’ निबंध के रचयिता कौन हैं?
(A) आ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) विवेकी राय
(C) विद्यानिवास मिश्र
(D) हरिशंकर परसाई
उत्तर: (C) विद्यानिवास मिश्र

प्रश्न 230. निम्नलिखित में से कौन-सा नाटक हबीब तनवीर का नहीं है?
(A) चरनदास चोर
(B) हिरमा की अमर कहानी
(C) सोन सागर
(D) अशोक
उत्तर: (D) अशोक
व्याख्या: ‘अशोक’ (1927 ई.) लक्ष्मीनारायण मिश्र का नाटक है।

प्रश्न 231. असगर वजाहत का कौन-सा नाटक तुलसीदास और अकबर पर लिखा गया है?
(A) फिरंगी लौट आए
(B) वीरगति
(C) इन्ना की आवाज
(D) महाबली
उत्तर: (D) महाबली (2019 ई.)

प्रश्न 232. ‘गद्य और पद्य की भाषा में कोई तात्त्विक भेद नहीं है।’ यह कथन किसका है?
(A) कॉलरिज
(B) वर्ड्सवर्थ
(C) क्रोचे
(D) रिचर्ड्स
उत्तर: (B) वर्ड्सवर्थ

प्रश्न 233. ‘हिन्दी भाषा की उत्पत्ति’ (1907 ई.) के लेखक कौन हैं?
(A) हरदेव बाहरी
(B) उदयनारायण तिवारी
(C) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(D) भोलानाथ तिवारी
उत्तर: (C) महावीरप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 234. काव्य-हेतुओं में प्रतिभा को किस आचार्य ने ‘जन्मान्तरागतसंस्कार विशेष’ कहा है?
(A) वामन
(B) भट्टतौत
(C) भट्टलोल्लट
(D) मम्मट
उत्तर: (A) वामन

प्रश्न 235. ‘मकान’ उपन्यास के रचनाकार कौन हैं?
(A) अज्ञेय
(B) भीष्म साहनी
(C) श्रीलाल शुक्ल
(D) अलका सरावगी
उत्तर: (C) श्रीलाल शुक्ल (1976 ई.)

प्रश्न 236. कॉलरिज प्रस्तावित मुख्य कल्पना का सम्बन्ध किससे है?
(A) चेतन मन से
(B) अवचेतन मन से
(C) अचेतन मन से
(D) इनमें से किसी से नहीं
उत्तर: (C) अचेतन मन से

प्रश्न 237. सीमित घरेलू परिवेश में यंत्रवत् तथा उबाऊ वैवाहिक जीवन बितानेवाली स्त्री का चित्रण किस कहानी के केन्द्र में है?
(A) गदल
(B) रोज
(C) पुरस्कार
(D) कफ़न
उत्तर: (B) रोज

प्रश्न 238. ‘इसी से तो कहती हूँ, कुछ जलपान कर लो’ प्रस्तुत कथन किस पात्र का है?
(A) सिलिया
(B) धनिया
(C) मालती
(D) झुनिया
उत्तर: (B) धनिया (गोदान उपन्यास में होरी से)

प्रश्न 239. प्लेटो ने काव्य को दैवी प्रेरणा का सिद्धान्त निम्नलिखित पुस्तकों में उपस्थापित किया है-
(A) ‘फेद्रुस’ एवं ‘इयोन’ में
(B) ‘गोर्गिआस’ एवं ‘सिंपोजियम’ में
(C) ‘क्रातिलुस’ एवं ‘रिपब्लिक’ में
(D) ‘फिलेबुस’ एवं ‘इयोन’ में
उत्तर: (A) ‘फेद्रुस’ एवं ‘इयोन’ में

प्रश्न 240. आदिकाल की राजनीतिक परिस्थिति किस साम्राज्य के पतन से आरम्भ होती है?
(A) गुप्त साम्राज्य
(B) वर्द्धन साम्राज्य
(C) मुगल साम्राज्य
(D) मौर्य साम्राज्य
उत्तर: (B) वर्द्धन साम्राज्य

प्रश्न 241. ‘मनुष्य ही साहित्य का लक्ष्य है’ किसका कथन है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) विद्यानिवास मिश्र
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर: (D) हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 242. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
(A) रीति के आधारभूत तत्व – तीन
(B) वाचक शब्द – तीन
(C) भरतमुनि के अनुसार रस के मुख्य अवयव – तीन
(D) नाट्यशास्त्र के अनुसार भावों की संख्या – 49
उत्तर: (A) रीति के आधारभूत तत्व – तीन
व्याख्या: रीति के आधारभूत तत्व दो (बाह्य और आंतरिक) होते हैं।

प्रश्न 243. पाठ को पढ़ने की एक शैली का सम्बन्ध किससे है?
(A) विखंडनवाद
(B) अस्तित्ववाद
(C) संरचनावाद
(D) आधुनिकतावाद
उत्तर: (A) विखंडनवाद

प्रश्न 244. ‘विडंबना’ अंग्रेजी के किस शब्द का रूपांतरण है?
(A) विट्
(B) सेटायर
(C) आयरनी
(D) ह्यूमर
उत्तर: (C) आयरनी

प्रश्न 245. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प सही है?
(A) गोरखनाथ ‘परमात्मप्रकाश’ के रचनाकार हैं
(B) गोरखनाथ ज्ञानदेव के शिष्य हैं
(C) गोरखनाथ योगमार्ग के प्रचारक हैं
(D) गोरखनाथ सरहपाद के पूर्ववर्ती हैं
उत्तर: (C) गोरखनाथ योगमार्ग के प्रचारक हैं

प्रश्न 246. ‘सूर पूरी तरह गृहस्थ मानस के कवि हैं’- यह कथन किस आलोचक का है?
(A) आ. रामचंद्र शुक्ल
(B) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(D) डॉ. नगेन्द्र
उत्तर: (B) रामस्वरूप चतुर्वेदी

प्रश्न 247. ‘सुरम्यरूपे रसराशि रंजिते। विचित्र वर्णाभरणे! कहाँ गई ?’ यह पंक्ति किसकी है?
(A) महावीर प्रसाद द्विवेदी की
(B) मैथिलीशरण गुप्त की
(C) अयोध्यासिंह उपाध्याय की
(D) श्रीधर पाठक की
उत्तर: (A) महावीर प्रसाद द्विवेदी की

प्रश्न 248. प्रगतिशील लेखक संघ के दूसरे अधिवेशन (1938 ई.) के अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ. अलीम
(B) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(C) श्रीपाद अमृत डाँगे
(D) मुंशी प्रेमचंद
उत्तर: (B) रवीन्द्रनाथ ठाकुर

प्रश्न 249. ‘ध्वनि’ का संबंध किस शब्द-शक्ति से जोड़ा जाता है?
(A) अभिधा
(B) व्यंजना
(C) लक्षणा
(D) तात्पर्या
उत्तर: (B) व्यंजना

प्रश्न 250. ‘अलंकार ध्वनि’ का संबंध किससे है?
(A) संलक्ष्यक्रम व्यंग्य ध्वनि
(B) अर्थान्तर संक्रमित ध्वनि
(C) असंलक्ष्यक्रम व्यंग्य ध्वनि
(D) अत्यन्त तिरस्कृत ध्वनि
उत्तर: (A) संलक्ष्यक्रम व्यंग्य ध्वनि

प्रश्न 251. विडम्बना और अजनबीपन का संबंध किस वाद से है?
(A) यथार्थवाद
(B) संरचनावाद
(C) आधुनिकतावाद
(D) स्वच्छंदतावाद
उत्तर: (C) आधुनिकतावाद

प्रश्न 252. ‘अनुपस्थिति’ (Absence) का संबंध किस वाद से है?
(A) विखण्डनवाद
(B) संरचनावाद
(C) यथार्थवाद
(D) आधुनिकतावाद
उत्तर: (A) विखण्डनवाद

प्रश्न 253. ‘गोदान’ के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(A) गोदान में सीमांत किसानों का दर्द अभिव्यक्त हुआ है
(B) किसान का प्रमुख शत्रु जमींदार है
(C) धनिया अगर झगड़ाखोर न होती, तो होरी का जीवन आराम से गुजरता
(D) गोबर यदि आलसी न होता, तो गाँव में ही रहता
उत्तर: (A) गोदान में सीमांत किसानों का दर्द अभिव्यक्त हुआ है

प्रश्न 254. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) जिसने कामायनी की रचना की है, उसी ने ‘ईदगाह’ की भी रचना की है
(B) गोदान और आकाशदीप के रचनाकार एक ही हैं
(C) ज्ञानरंजन और अज्ञेय एक ही काल खंड के रचनाकार हैं
(D) ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ अनूदित कृति नहीं है, वरन् मौलिक कृति है
उत्तर: (D) ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ अनूदित कृति नहीं है, वरन् मौलिक कृति है

प्रश्न 255. ‘रसराज’ पदवी से किस रस को विभूषित किया गया है?
(A) वीर
(B) करुण
(C) श्रृंगार
(D) शांत
उत्तर: (C) श्रृंगार (आचार्य भोजराज द्वारा)

प्रश्न 256. किसका संबंध अलंकार सम्प्रदाय से नहीं है?
(A) भामह
(B) दण्डी
(C) रुद्रट
(D) कुंतक
उत्तर: (D) कुंतक (वक्रोक्ति सम्प्रदाय)

प्रश्न 257. ‘कोटि स्वर्ण सम सुख अनुमानत हरि समीप समता नहिं पावत। थकित सिंधु-नौका के खग ज्यों फिरि-फिरि फेर वहै गुन गावत ॥’ ये पंक्तियाँ कहाँ से उद्धृत हैं?
(A) नागमती वियोग वर्णन
(B) भ्रमरगीत सार
(C) कबीर के दोहा-पद
(D) रामचरितमानस
उत्तर: (B) भ्रमरगीत सार

प्रश्न 258. ‘फागुन पवन झकोरा बहा। चौगुन सीउ जाइ नहिं सहा ॥’ ये पंक्तियाँ पद्मावत के किस खंड में हैं?
(A) षडऋतु वर्णन खंड
(B) नागमती संदेश खंड
(C) मानसरोदक खंड
(D) नागमती वियोग खंड
उत्तर: (D) नागमती वियोग खंड

प्रश्न 259. ‘पैरों में महसूस करता हूँ धरती का फैलाव / हाथों में महसूस करता हूँ दिशाएँ / साँसों से अनुभव करता हूँ दुनिया / मस्तक अनुभव करता है, आकाश’ उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ कहाँ से ली गयी हैं?
(A) कामायनी
(B) नदी के द्वीप
(C) अंधेरे में
(D) कुकुरमुत्ता
उत्तर: (C) अंधेरे में

प्रश्न 260. काव्य में ‘कवि व्यक्तित्व से पलायन करता है’ यह मान्यता किस आलोचक की है?
(A) वर्ड्सवर्थ
(B) टी. एस. इलियट
(C) रिचर्ड्स
(D) कॉलरिज
उत्तर: (B) टी. एस. इलियट

प्रश्न 261. रिचर्ड्स का मूल्य सिद्धांत किस ग्रंथ पर आधारित है?
(A) बेसिक रूल ऑफ रीजन
(B) दि फिलॉसफी ऑफ वैल्यू
(C) रिपब्लिक
(D) प्रिंसिपल्स ऑफ लिटरेरी क्रिटिसिज्म
उत्तर: (B) दि फिलॉसफी ऑफ वैल्यू

प्रश्न 262. इलियट के ‘परम्परा की अवधारणा’ में कौन-सी समृद्ध परम्परा अभिप्रेत है?
(A) सामाजिक
(B) साहित्यिक
(C) धार्मिक
(D) राजनीतिक
उत्तर: (B) साहित्यिक

प्रश्न 263. त्रासदी किसके लिए जरूरी मानी गई है?
(A) कल्पना
(B) परम्परा
(C) विरेचन
(D) अनुकरण
उत्तर: (C) विरेचन

प्रश्न 264. ‘कविता सहज भावों का प्रबल उद्रेक है’ – किसकी मान्यता है?
(A) इलियट
(B) शैली
(C) वर्ड्सवर्थ
(D) कॉलरिज
उत्तर: (C) वर्ड्सवर्थ

प्रश्न 265. ‘बंध नाहिं औ कंध कोई। बात न आव, कहौं का रोई।’ किसकी उक्ति है?
(A) कबीर
(B) कुतुबन
(C) जायसी
(D) मंझन
उत्तर: (C) जायसी

प्रश्न 266. “माँगि कै खैबो मसीत को सोइबो, लेबै को एक न दैबै को दोऊ।” पंक्ति तुलसीदास की किस रचना से है?
(A) रामचरितमानस
(B) गीतावली
(C) दोहावली
(D) कवितावली
उत्तर: (D) कवितावली

प्रश्न 267. किस आलोचक ने सम्प्रेषण को कला का तात्विक धर्म माना है?
(A) मैथ्यू आर्नल्ड
(B) आई. ए. रिचर्ड्स
(C) वर्ड्सवर्थ
(D) कॉलरिज
उत्तर: (B) आई. ए. रिचर्ड्स

प्रश्न 268. ‘कवि प्रतिभा प्रौढिरेव प्राधान्येनावतिष्ठते’ किसका कथन है?
(A) भामह
(B) कुंतक
(C) दण्डी
(D) अभिनव गुप्त
उत्तर: (B) कुंतक

प्रश्न 269. ‘नागरी लिपि से बढ़कर वैज्ञानिक लिपि मैंने दुनिया में पाई नहीं’ किसका कथन है?
(A) डॉ. कामिल बुल्के
(B) जॉन गिलक्राइस्ट
(C) आइजक पिटमैन
(D) विनोबा भावे
उत्तर: (D) विनोबा भावे

प्रश्न 270. ‘साहित्य की तीसरी उपेक्षिता भैंस’ निबन्ध के लेखक कौन हैं?
(A) हरिशंकर परसाई
(B) रवीन्द्रनाथ त्यागी
(C) गुलाबराय
(D) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर: (C) गुलाबराय

प्रश्न 271. संरचनावादी सिद्धान्त में किसका केन्द्रीय स्थान है?
(A) दर्शन
(B) अर्थध्वनि
(C) सामाजिक उद्देश्य
(D) कलात्मक सिद्धि
उत्तर: (B) अर्थध्वनि

प्रश्न 272. स्वच्छंदतावादी समीक्षा में कविता की किस विशेषता पर बल दिया गया है?
(A) सामाजिक रचना की प्रेरणा
(B) नीति निरूपण
(C) भावों का सहज समुच्छलन
(D) आध्यात्मिक चिंतन
उत्तर: (C) भावों का सहज समुच्छलन

प्रश्न 273. केथार्सिस शब्द जिसका प्रयोग अरस्तू ने किया है, उसका हिन्दी अनुवाद है-
(A) परिष्करण
(B) शुद्धि
(C) विरेचन
(D) रेचन
उत्तर: (C) विरेचन

प्रश्न 274. ‘उदात्तता का गुण साहित्य को सच्चे अर्थों में प्रभावपूर्ण बना देता है।’ यह कथन किसका है?
(A) हॉरेस
(B) लोंजाइनस
(C) आई. ए. रिचर्ड्स
(D) वर्ड्सवर्थ
उत्तर: (B) लोंजाइनस

प्रश्न 275. इनमें से किसे रोमांटिसिज्म का घोषणा-पत्र कहा जाता है?
(A) लिरिकल बैलेड्स की भूमिका
(B) प्रोमेथ्यूज़ अनबाउंड
(C) पेरिइप्सुस
(D) द फंक्शन ऑफ क्रिटिसिज़्म
उत्तर: (A) लिरिकल बैलेड्स की भूमिका

प्रश्न 276. “कण्ठे मेखला नितम्बफलके तारेण हारेण वा” इस पंक्ति का संबंध किस सम्प्रदाय से है?
(A) औचित्य सम्प्रदाय
(B) अलंकार सम्प्रदाय
(C) ध्वनि सम्प्रदाय
(D) वक्रोक्ति सम्प्रदाय
उत्तर: (A) औचित्य सम्प्रदाय

प्रश्न 277. ‘अंधेरे में’ कविता के अन्तर्गत कवि को मार्शल-लॉ किस दृश्य में दिखलायी देता है?
(A) दूसरे
(B) चौथे
(C) आठवें
(D) नवें
उत्तर: (B) चौथे

प्रश्न 278. ‘गोदान’ में प्रेमचंद किसकी पत्नी का नाम भूल गये थे? प्रारंभ में उसका कुछ और नाम था, बाद में वे उसे किसी और नाम से लिखने लगे।
(A) खन्ना
(B) नोखेराम
(C) पं. ओंकारनाथ
(D) रायसाहब
उत्तर: (A) खन्ना

प्रश्न 279. “सबके सब एक से हैं, अलग-अलग मुखौटे पर चेहरा ? चेहरा सबका एक ही।” यह कथन किस पात्र का है?
(A) बिन्नी
(B) जुनेजा
(C) अशोक
(D) सावित्री
उत्तर: (D) सावित्री (नाटक ‘आधे-अधूरे’)

प्रश्न 280. ‘बहुलतावाद’ निम्न में से किसके केन्द्र में है?
(A) आधुनिकता
(B) उत्तर आधुनिकता
(C) अधिनायकवाद
(D) सामंतवाद
उत्तर: (B) उत्तर आधुनिकता

प्रश्न 281. निम्न में से ‘विडम्बना’ का उदाहरण है-
(A) कफ़न
(B) आकाशदीप
(C) पत्नी
(D) जिन्दगी और जोंक
उत्तर: (A) कफ़न

प्रश्न 282. ‘गोदान’ उपन्यास में निम्नलिखित कौन कहता है- “लक्षण कह रहे हैं कि बहुत जल्द हमारे वर्ग की हस्ती मिट जाने वाली है। मैं उस दिन का स्वागत करने को तैयार बैठा हूँ।”
(A) गोबर
(B) रायसाहब
(C) होरी
(D) मेहता
उत्तर: (B) रायसाहब

प्रश्न 283. “रस ही कविता का प्राण है और छन्द उसकी देह, भूषण के अभाव में भी कविता शोभित हो सकती है, किन्तु प्राण तत्व के बिना यह निर्जीव है।” यह कथन किसका है?
(A) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(B) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(C) नन्ददुलारे वाजपेयी
(D) नगेन्द्र
उत्तर: (B) महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 284. टी. एस. इलियट ने ‘द सेक्रेड वुड’ में अपना विश्व प्रसिद्ध लेख लिखा है, उस लेख का शीर्षक क्या है?
(A) करेक्शन ऑफ टेक्स्ट
(B) ट्रेडिशन एंड द इंडिविजुअल टैलेंट
(C) द फंक्शन ऑफ क्रिटिसिज़्म
(D) द फ्रंटियर्स ऑफ क्रिटिसिज़्म
उत्तर: (B) ट्रेडिशन एंड द इंडिविजुअल टैलेंट

प्रश्न 285. मूल्य सिद्धान्त के प्रस्तुतकर्ता कौन थे?
(A) क्रोचे
(B) वर्ड्सवर्थ
(C) अरस्तू
(D) आई. ए. रिचर्ड्स
उत्तर: (D) आई. ए. रिचर्ड्स

प्रश्न 286. “आलोचना का लक्ष्य कवि नहीं, काव्य है।” यह किसका कथन है?
(A) कॉलरिज
(B) आई. ए. रिचर्ड्स
(C) वर्ड्सवर्थ
(D) टी. एस. इलियट
उत्तर: (D) टी. एस. इलियट

प्रश्न 287. “अकथ कहानी प्रेम की” आलोचना पुस्तक का संबंध किस भक्त कवि से है?
(A) कबीरदास
(B) तुलसीदास
(C) जायसी
(D) मीराबाई
उत्तर: (A) कबीरदास (लेखक: पुरुषोत्तम अग्रवाल)

प्रश्न 288. ‘भक्ति विमुख जो धरम ताहि अधरम करि गायो’- पंक्ति किस कवि से सम्बद्ध है?
(A) सूरदास
(B) कबीरदास
(C) तुलसीदास
(D) मीराबाई
उत्तर: (B) कबीरदास (नाभादास कृत भक्तमाल में कबीर के संदर्भ में)

प्रश्न 289. “आज का उत्तरभारत तुलसीदास का रचा हुआ है। वही इसके मेरुदण्ड हैं” किसका कथन है?
(A) रामचंद्र शुक्ल
(B) नामवर सिंह
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(D) रामकुमार वर्मा
उत्तर: (C) हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 290. “प्रत्येक राष्ट्र और प्रत्येक प्रजाति की अपनी सर्जनात्मक मनोवृत्ति के साथ-साथ आलोचनात्मक मनोवृत्ति भी होती है।” यह किसका कथन है?
(A) कॉलरिज
(B) आई. ए. रिचर्ड्स
(C) वर्ड्सवर्थ
(D) टी. एस. इलियट
उत्तर: (D) टी. एस. इलियट

प्रश्न 291. ‘सात दीप बरनै सब लोगू। एको दीप न ओहि सरि जोगू।’ इस पंक्ति में किस स्थल का उल्लेख है?
(A) चित्तौड़गढ़
(B) सिंहल द्वीप
(C) मानसरोवर
(D) दिल्ली
उत्तर: (B) सिंहल द्वीप

प्रश्न 292. ‘गोलकुंडा बीजापुर जीत्यौ लरिकाई में ही, ज्वानी आएं जीत्यौ दिल्लीपति पात्यस्याह कौं।’ पंक्ति किसके बारे में है?
(A) छत्रपति शिवाजी
(B) छत्रसाल बुंदेला
(C) जसवंत सिंह
(D) बाजीराव
उत्तर: (A) छत्रपति शिवाजी

प्रश्न 293. निम्नलिखित में से तुलसीदास की कौन-सी रचना आत्माभिव्यक्ति प्रधान है?
(A) रामचरितमानस
(B) विनयपत्रिका
(C) कवितावली
(D) गीतावली
उत्तर: (B) विनयपत्रिका

प्रश्न 294. ‘तुम जरामरण में चिर अशान्त’ यह किसका कथन है?
(A) मनु
(B) श्रद्धा
(C) काम
(D) इड़ा
उत्तर: (C) काम (कामायनी के इड़ा सर्ग में)

प्रश्न 295. ‘पद्मावती एक पूरी संस्कृति का स्वप्न है।’ यह कथन किसका है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) माताप्रसाद गुप्त
(C) वासुदेवशरण अग्रवाल
(D) विजयदेवनारायण साही
उत्तर: (D) विजयदेवनारायण साही

प्रश्न 296. “कलाकार अपनी कलाकृति में अपने अन्तर की अभिव्यक्ति करता है।” यह कथन किसका है?
(A) क्रोचे
(B) सुकरात
(C) लोंजाइनस
(D) रिचर्ड्स
उत्तर: (A) क्रोचे

प्रश्न 297. किस समीक्षक ने निर्वैयक्तिकता का सिद्धान्त दिया?
(A) रिचर्ड्स
(B) कॉलरिज
(C) रामविलास शर्मा
(D) टी. एस. इलियट
उत्तर: (D) टी. एस. इलियट

प्रश्न 298. रीतिकालीन आचार्यों में निम्नलिखित में से अलंकार निरूपण करने वाले कौन नहीं थे?
(A) मतिराम
(B) भूषण
(C) पद्माकर
(D) मुरलीधर भूषण
उत्तर: (D) मुरलीधर भूषण

प्रश्न 299. ‘बस्स ! बहुत हो चुका’ कविता-संग्रह किसका है?
(A) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(B) मलखान सिंह
(C) मोहनदास नैमिशराय
(D) पुरुषोत्तम सत्यप्रेमी
उत्तर: (A) ओमप्रकाश वाल्मीकि (1997 ई.)

प्रश्न 300. ‘तमस’ उपन्यास के केन्द्र में कौन-सी समस्या है?
(A) दहेज प्रथा
(B) अनमेल विवाह
(C) साम्प्रदायिकता
(D) बेरोजगारी
उत्तर: (C) साम्प्रदायिकता

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी: भाग-4 (प्रश्न 301 से 400)

प्रश्न 301. ‘जिंदगी लाइव’ किस प्रकार की विधा है?
(A) नाटक
(B) जीवनी
(C) उपन्यास
(D) आत्मकथा
उत्तर: (C) उपन्यास
व्याख्या: यह प्रियदर्शन का उपन्यास है, जिसमें 26/11 (मुंबई आतंकी हमला) की घटना के इर्द-गिर्द बुनी एक रोचक कहानी है।

प्रश्न 302. ‘हिन्दी के व्याकरण की शुद्धता और भाषा की सफाई का प्रवर्तक’ किसे माना जाता है?
(A) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(B) कामताप्रसाद गुरु
(C) दामोदर पण्डित
(D) आचार्य हेमचंद्र
उत्तर: (A) महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 303. राम और सीता के विवाह के अवसर पर किस कवि ने मिथिला की स्त्रियों से ‘गारी गीत’ गवाया है?
(A) तुलसीदास
(B) स्वामी अग्रदास
(C) केशवदास
(D) प्राणचंद चौहान
उत्तर: (C) केशवदास
व्याख्या: केशवदास कृत ‘रामचन्द्रिका’ (1601 ई.) प्रबन्धकाव्य 39 प्रकाशों में विभक्त है, जिसमें विवाह के अवसर पर मिथिला की स्त्रियों से गारी गीत गवाया गया है।

प्रश्न 304. “अच्युत चरन तरंगिनी, शिव-सिर मालति-माल। हरि न बनायो सुरसरी, कीजो इंदव-भाल।” इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है?
(A) रहीम
(B) रसलीन
(C) रसखान
(D) रामसहाय
उत्तर: (A) रहीम

प्रश्न 305. निम्नलिखित काव्य कृतियों में से कौन-सी कृति ‘प्रबंधकाव्य’ नहीं है?
(A) चंडीचरित्र
(B) सुजानचरित
(C) सुजानहितप्रबंध
(D) रामचरित
उत्तर: (C) सुजानहितप्रबंध
व्याख्या: ‘सुजानहितप्रबंध’ घनानंद का मुक्तक काव्य ग्रंथ है, जबकि चंडीचरित्र (गुरु गोविन्द सिंह), सुजानचरित (सूदन) और रामचरित (सूरत मिश्र) प्रबंध काव्य हैं।

प्रश्न 306. निम्नलिखित कविताओं में से कौन-सी लम्बी कविता नहीं है?
(A) मुक्तिप्रसंग
(B) सिसिफस बरक्स हनुमान
(C) अलविदा
(D) मैं सबसे छोटी होऊँ
उत्तर: (D) मैं सबसे छोटी होऊँ
व्याख्या: ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ सुमित्रानंदन पंत की बाल कविता है, जबकि सिसिफस बरक्स हनुमान (1965, हरिवंशराय बच्चन), अलविदा (1966, विजयदेवनारायण साही) और मुक्तिप्रसंग (1966, राजकमल चौधरी) लम्बी कविताएँ हैं।

प्रश्न 307. निम्नलिखित में से कौन-सा काव्य संग्रह कैलाश वाजपेयी का नहीं है?
(A) संक्रांत
(B) देहांत से हटकर
(C) तीसरा अँधेरा
(D) लिपस्टिक की मुस्कान
उत्तर: (D) लिपस्टिक की मुस्कान
व्याख्या: ‘लिपस्टिक की मुस्कान’ विष्णु प्रभाकर की रचना है।

प्रश्न 308. कैलाश वाजपेयी को किस रचना पर व्यास सम्मान मिला?
(A) भविष्य घट रहा है
(B) पृथ्वी का कृष्णपक्ष
(C) सूफ़ीनामा
(D) महास्वप्न का मध्यांतर
उत्तर: (B) पृथ्वी का कृष्णपक्ष
व्याख्या: ‘पृथ्वी का कृष्णपक्ष’ के लिए व्यास सम्मान (2002 ई.) तथा ‘हवा में हस्ताक्षर’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार (2009 ई.) मिला।

प्रश्न 309. कैलाश वाजपेयी के काव्य संग्रह ‘हवा में हस्ताक्षर’ को किस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया?
(A) 2008
(B) 2010
(C) 2009
(D) 2011
उत्तर: (C) 2009

प्रश्न 310. नकेनवाद में कौन-सा कवि सम्मिलित नहीं है?
(A) नलिन विलोचन शर्मा
(B) केसरी कुमार
(C) नरेश मेहता
(D) नरेश कुमार
उत्तर: (C) नरेश मेहता
व्याख्या: नकेनवाद (प्रपद्यवाद) के तीन कवि हैं- नलिन विलोचन शर्मा, केसरी कुमार और नरेश।

प्रश्न 311. रूसी रूपवाद किस तत्व पर सर्वाधिक बल देता है?
(A) भाषा
(B) बोली
(C) भाषा और बोली
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) भाषा

प्रश्न 312. रूसी रूपवाद आन्दोलन का सूत्रपात किसने किया?
(A) रोमन जैकोब्सन
(B) बोरिस इकेनबाम
(C) विक्टर श्क्लोवस्की
(D) अरस्तू
उत्तर: (C) विक्टर श्क्लोवस्की (रूस में 1919 ई. में)

प्रश्न 313. रूसी रूपवाद का प्रादुर्भाव किस देश में हुआ?
(A) रूस
(B) अमेरिका
(C) भारत
(D) इंग्लैण्ड
उत्तर: (A) रूस

प्रश्न 314. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘सरस्वती’ के सम्पादन का उत्तराधिकार अपने पश्चात् किसे सौंपा था?
(A) गया प्रसाद शुक्ल
(B) पंडित गौरीदत्त
(C) जगदम्बा प्रसाद मिश्र
(D) पंडित देवीदत्त शुक्ल
उत्तर: (D) पंडित देवीदत्त शुक्ल

प्रश्न 315. गीतांजलि श्री को उनके किस उपन्यास पर बुकर अवार्ड से सम्मान प्राप्त हुआ है?
(A) रेतसमाधि
(B) रेत की समाधि
(C) रेत का टीला
(D) रेत का मकबरा
उत्तर: (A) रेतसमाधि

प्रश्न 316. “प्रेमचन्द शताब्दियों से पददलित, अपमानित और उपेक्षित कृषकों की आवाज थे” यह कथन किसका है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) रामविलास शर्मा
(D) नगेन्द्र
उत्तर: (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 317. ‘नदी के द्वीप’ को ‘सुन्दर पके फल में कीड़े’ की संज्ञा किसने दी?
(A) डॉ. भगवतशरण उपाध्याय
(B) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(C) डॉ. गोपाल राय
(D) मधुरेश
उत्तर: (A) डॉ. भगवतशरण उपाध्याय

प्रश्न 318. ‘उपनिवेश में स्त्री’ किसकी रचना है?
(A) जाहिदा हिना
(B) उषा महाजन
(C) प्रभा खेतान
(D) मन्नू भंडारी
उत्तर: (C) प्रभा खेतान

प्रश्न 319. अशोक वाजपेयी का प्रथम कविता संग्रह कौन-सा है?
(A) तत्पुरुष
(B) थोड़ी-सी जगह
(C) शहर अब भी संभावना है
(D) बहुरि अकेला
उत्तर: (C) शहर अब भी संभावना है

प्रश्न 320. मिश्र बंधु के प्रसिद्ध साहित्येतिहास ग्रंथ ‘मिश्र बंधु विनोद’ के कितने खंड हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: (C) 4

प्रश्न 321. ‘मीठो पाणी खारो पाणी’ किसका उपन्यास है?
(A) गीतांजलि श्री
(B) जया जादवानी
(C) सूर्यबाला
(D) रजनी गुप्त
उत्तर: (B) जया जादवानी

प्रश्न 322. आदिकाल का ‘मेघदूत’ निम्न में से किसे कहा जाता है?
(A) संदेश रासक
(B) परमाल रासो
(C) ढोला मारू रा दूहा
(D) कीर्तिलता
उत्तर: (A) संदेश रासक

प्रश्न 323. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी रचना है?
(A) भगवतशरण उपाध्याय
(B) सुमित्रानंदन पन्त
(C) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(D) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
उत्तर: (D) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

प्रश्न 324. ‘सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक’ में किसकी कथा है?
(A) शीलवती
(B) विद्यात्तमा
(C) सुंदरी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (A) शीलवती

प्रश्न 325. ‘एबीसीडी’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) रवींद्र कालिया
(B) ममता कालिया
(C) मृणाल पाण्डे
(D) रणेन्द्र
उत्तर: (A) रवींद्र कालिया

प्रश्न 326. ‘एस्थेटिक’ को अधिक महत्वपूर्ण माननेवाले विचारक हैं-
(A) अरस्तू
(B) लोंजाइनस
(C) क्रोचे
(D) मैथ्यू आर्नल्ड
उत्तर: (C) क्रोचे

प्रश्न 327. ‘The Waste Land’ की रचना किसने की?
(A) टी. एस. इलियट
(B) कॉलरिज
(C) मिल्टन
(D) वर्ड्सवर्थ
उत्तर: (A) टी. एस. इलियट

प्रश्न 328. जैन दर्शन के अनुसार लोक कितने द्रव्यों से बना है?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
उत्तर: (D) छह

प्रश्न 329. वैज्ञानिक समाजवाद के नामकरण का श्रेय किसे प्राप्त होता है?
(A) फ्रेडरिक एंगेल्स
(B) हीगेल
(C) क्रिस्टोफर कॉडवेल
(D) मैक्डूगल
उत्तर: (A) फ्रेडरिक एंगेल्स

प्रश्न 330. ‘सुदामाचरित’ के रचनाकार कौन थे?
(A) केशवदास
(B) बनारसी दास
(C) हरिदास
(D) नरोत्तमदास
उत्तर: (D) नरोत्तमदास

प्रश्न 331. किस पाश्चात्य विचारक का मानना था कि काव्य का आविर्भाव दैवी प्रेरणा के कारण होता है?
(A) प्लेटो
(B) क्रोचे
(C) कॉलरिज
(D) अरस्तू
उत्तर: (A) प्लेटो

प्रश्न 332. भारतीय काव्यशास्त्रीय परंपरा में अलंकारों का सर्वप्रथम वर्गीकरण करने का श्रेय किस आचार्य को प्राप्त है?
(A) आचार्य उद्भट
(B) आचार्य रुद्रट
(C) आचार्य रुय्यक
(D) आचार्य वामन
उत्तर: (A) आचार्य उद्भट

प्रश्न 333. गार्सा द तासी हिंदुस्तानी का अध्यापन कहाँ करते थे?
(A) पेरिस
(B) स्पेन
(C) फ्रांस
(D) अमेरिका
उत्तर: (A) पेरिस

प्रश्न 334. ‘घर का जोगी जोगड़ा’ संस्मरण के लेखक कौन हैं?
(A) कांतिकुमार जैन
(B) काशीनाथ सिंह
(C) नरेश मेहता
(D) प्रकाश मनु
उत्तर: (B) काशीनाथ सिंह

प्रश्न 335. आधुनिक युग में भाषाविज्ञान के क्षेत्र में कार्य करनेवाले प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन थे?
(A) रामकृष्ण गोपाल भंडारकर
(B) कामताप्रसाद गुरु
(C) सुनीतिकुमार चटर्जी
(D) भोलानाथ तिवारी
उत्तर: (A) रामकृष्ण गोपाल भंडारकर

प्रश्न 336. ‘पोस्ट बॉक्स नं. 203 नालासोपारा’ उपन्यास मुख्यतः किस विमर्श पर आधारित है?
(A) स्त्री विमर्श
(B) किन्नर विमर्श
(C) किसान विमर्श
(D) दलित विमर्श
उत्तर: (B) किन्नर विमर्श (लेखिका: चित्रा मुद्गल)

प्रश्न 337. किस मुनि ने पाणिनि के सिद्धांतों की व्याख्या कर उसका परिष्कार किया?
(A) यास्क
(B) गोरखनाथ
(C) कात्यायन
(D) पतंजलि
उत्तर: (C) कात्यायन

प्रश्न 338. रिचर्ड्स के अनुसार मन में किसका उतार-चढ़ाव होता रहता है?
(A) संवेग
(B) सहज ज्ञान
(C) कल्पना
(D) विचार
उत्तर: (A) संवेग

प्रश्न 339. संगणक क्षेत्र में सॉफ्टवेयर का हिन्दी पर्याय क्या है?
(A) परावस्तु
(B) यथावस्तु
(C) मृदु वस्तु
(D) तार्किकवस्तु
उत्तर: (A) परावस्तु

प्रश्न 340. संविधान की कौन-सी धारा (अनुच्छेद) में हिन्दी के लिए विशेष प्रावधान है?
(A) 343
(B) 344
(C) 345
(D) 351
उत्तर: (A) 343

प्रश्न 341. ‘हिन्दी शब्दानुशासन’ किसकी रचना है?
(A) धीरेन्द्र वर्मा
(B) किशोरीदास वाजपेयी
(C) रामकुमार वर्मा
(D) हरदेव बाहरी
उत्तर: (B) किशोरीदास वाजपेयी

प्रश्न 342. ‘शब्दानुशासन’ किसकी रचना है?
(A) आचार्य हेमचंद्र
(B) किशोरीदास वाजपेयी
(C) कामताप्रसाद गुरु
(D) हरदेव बाहरी
उत्तर: (A) आचार्य हेमचंद्र

प्रश्न 343. “सबका निचोड़ लेकर तुम सुख से सूखे जीवन में, बरसो प्रभात हिम किरण-सा” ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(A) महादेवी वर्मा
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) रामेश्वर शुक्ल ‘अंचल’
उत्तर: (C) जयशंकर प्रसाद (‘आँसू’ से)

प्रश्न 344. आचार्य शुक्ल इनमें से सर्वाधिक प्रभावित किससे थे?
(A) पंडितराज जगन्नाथ
(B) राजशेखर
(C) शंकुक
(D) आचार्य विश्वनाथ
उत्तर: (D) आचार्य विश्वनाथ

प्रश्न 345. ‘विरोधाभास’ को सिद्धांत रूप में प्रतिपादित करने वाले कौन थे?
(A) रॉबर्ट पेन वारेन
(B) जॉक देरिदा
(C) लोंजाइनस
(D) रिचर्ड्स
उत्तर: (A) रॉबर्ट पेन वारेन

प्रश्न 346. सचेतन कहानी के प्रवर्तक कौन थे?
(A) दूधनाथ सिंह
(B) महीप सिंह
(C) वासुदेव सिंह
(D) काशीनाथ सिंह
उत्तर: (B) महीप सिंह

प्रश्न 347. ‘गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान’ किस विधा की रचना है? (कृष्णा सोबती)
(A) यात्रा साहित्य
(B) संस्मरण
(C) जीवनी
(D) उपन्यास
उत्तर: (D) उपन्यास

प्रश्न 348. ‘मिलन का मत नाम ले, मैं विरह में चिर हूँ।’ निम्न में से किस प्रसिद्ध गीत की पंक्ति है?
(A) मैं नीर भरी दुख की बदली
(B) शलभ मैं शापमय वर हूँ
(C) विरह का जलजात जीवन
(D) जो तुम आ जाते एक बार
उत्तर: (B) शलभ मैं शापमय वर हूँ (महादेवी वर्मा)

प्रश्न 349. ‘रामचरितमानस’ में चित्रकूट की सभा एक ‘आध्यात्मिक घटना’ है- यह मान्यता किसकी है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) माताप्रसाद गुप्त
(C) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर: (A) रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 350. “कबीर-काव्य का केन्द्रीय तत्व भक्ति है, कवित्व फोकट है”- यह मान्यता इनमें से किसकी है?
(A) श्यामसुंदरदास
(B) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) पीतांबरदत्त बड़थ्वाल
(D) आ. रामचंद्र शुक्ल
उत्तर: (B) हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 351. नाथपंथियों की अन्तः साधना में ‘प्रेमतत्त्व’ का अभाव था- यह मान्यता इनमें से किसकी है?
(A) जॉर्ज ग्रियर्सन
(B) पीतांबरदत्त बड़थ्वाल
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(D) रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर: (D) रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 352. ‘साधो सहज समाधि भली’ काव्य पंक्ति इनमें से किसकी मानी जाती है?
(A) नानक
(B) कबीर
(C) रैदास
(D) मलूकदास
उत्तर: (B) कबीर

प्रश्न 353. निम्न में से कौन-सा कवि ‘अष्टछाप’ में शामिल नहीं था?
(A) सूरदास
(B) गोविंद स्वामी
(C) नंददास
(D) रसखान
उत्तर: (D) रसखान

प्रश्न 354. स्थिति विपर्यय और अभिज्ञान का संबंध किससे है?
(A) कथानक
(B) चरित्र
(C) दृश्य
(D) विचार
उत्तर: (A) कथानक

प्रश्न 355. लोंजाइनस का ‘उदात्त’ मूलतः ग्रंथ है-
(A) वाचन कौशल का
(B) लेखन कौशल का
(C) भाषण कौशल का
(D) श्रवण कौशल का
उत्तर: (C) भाषण कौशल का

प्रश्न 356. ‘काव्य प्रबल भावों का सहज उच्छलन है।’ किसकी काव्य-परिभाषा है?
(A) वर्ड्सवर्थ
(B) कॉलरिज
(C) शेली
(D) मैथ्यू आर्नल्ड
उत्तर: (A) वर्ड्सवर्थ

प्रश्न 357. ‘कल्चर एण्ड एनार्की’ इनमें से किसका प्रसिद्ध निबंध है?
(A) कॉलरिज
(B) जॉक देरिदा
(C) टी. एस. इलियट
(D) मैथ्यू आर्नल्ड
उत्तर: (D) मैथ्यू आर्नल्ड

प्रश्न 358. सच्ची आलोचना का लक्ष्य ‘कवि नहीं, बल्कि काव्य है’- यह स्थापना किसकी है?
(A) मैथ्यू आर्नल्ड
(B) टी. एस. इलियट
(C) आई. ए. रिचर्ड्स
(D) क्लींथ ब्रुक्स
उत्तर: (B) टी. एस. इलियट

प्रश्न 359. “जायसी मूलतः कवि हैं” यह स्थापना किसकी है?
(A) जॉर्ज ग्रियर्सन
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) वासुदेवशरण अग्रवाल
(D) विजयदेवनारायण साही
उत्तर: (D) विजयदेवनारायण साही

प्रश्न 360. निम्न में से कौन रस से संबंधित नहीं है?
(A) कृपाराम
(B) जयदेव
(C) रूप गोस्वामी
(D) भानुदत्त
उत्तर: (B) जयदेव (चन्द्रालोक के रचयिता, अलंकारवादी आचार्य)

प्रश्न 361. ‘अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी’ में कौन-सी वक्रता है?
(A) पर्याय वक्रता
(B) प्रत्यय वक्रता
(C) उपचार वक्रता
(D) विशेषण वक्रता
उत्तर: (A) पर्याय वक्रता

प्रश्न 362. “बोलना एक भाषा और कविता में प्रयोग करना दूसरी भाषा प्राकृतिक नियम के विरुद्ध है।” यह मान्यता किसकी है?
(A) भारतेन्दु
(B) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) श्रीधर पाठक
उत्तर: (B) महावीरप्रसाद द्विवेदी (‘कवि कर्तव्य’ निबंध, 1901 ई. में)

प्रश्न 363. “लोक हृदय में हृदय के लीन होने की दशा का नाम रसदशा है।” यह स्थापना किसकी है?
(A) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(B) श्यामसुंदर दास
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) रामविलास शर्मा
उत्तर: (C) रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 364. ‘पंत और पल्लव’ के लेखक कौन हैं?
(A) शांतिप्रिय द्विवेदी
(B) नगेन्द्र
(C) नंददुलारे वाजपेयी
(D) निराला
उत्तर: (D) निराला

प्रश्न 365. ‘साहित्यकार की आस्था तथा अन्य निबंध’ निम्न में से किसका है?
(A) महादेवी वर्मा
(B) रामकुमार वर्मा
(C) नगेन्द्र
(D) दिनकर
उत्तर: (A) महादेवी वर्मा

प्रश्न 366. ‘हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी’ के लेखक कौन हैं?
(A) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(B) रामविलास शर्मा
(C) निर्मला जैन
(D) नंददुलारे वाजपेयी
उत्तर: (D) नंददुलारे वाजपेयी

प्रश्न 367. ‘प्रसाद का मनु उसी वर्ग का मनु है जिस वर्ग के स्वयं प्रसाद हैं।’ यह मान्यता इनमें से किसकी है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) मुक्तिबोध
(C) नंददुलारे वाजपेयी
(D) रामस्वरूप चतुर्वेदी
उत्तर: (B) मुक्तिबोध

प्रश्न 368. “प्रतिपल-परिवर्तित व्यूह, भेद-कौशल-समूह, राक्षस-विरुद्ध प्रत्यूह, क्रुद्ध कपि-विषम हूह।” ये किसकी पंक्तियाँ हैं?
(A) निराला
(B) महादेवी वर्मा
(C) पंत
(D) प्रसाद
उत्तर: (A) निराला (‘राम की शक्ति पूजा’ से)

प्रश्न 369. निम्नलिखित में से चिंतामणि की काव्य रचना कौन-सी है?
(A) ललित ललाम
(B) कविप्रिया
(C) काव्य विवेक
(D) रसिकप्रिया
उत्तर: (C) काव्य विवेक

प्रश्न 370. सिद्धों की चेतना का दार्शनिक आधार किससे संबद्ध है?
(A) लोकायत
(B) बुद्ध
(C) महावीर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) बुद्ध

प्रश्न 371. ‘भविसयत्तकहा’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) जिनदत्त सूरि
(B) जोइन्दु
(C) धनपाल
(D) पुष्पदंत
उत्तर: (C) धनपाल

प्रश्न 372. “ए रानी मन देखु विचारी। एहि नैहर रहना दिन चारी। जब लगि अहै पिता कर राजू। खेलि लेहु जौं खेलहु आजू।” ये पंक्तियाँ किस रचना की हैं?
(A) हंसावली
(B) ढोला मारू रा दूहा
(C) माधवानल कामकंदला
(D) पद्मावत
उत्तर: (D) पद्मावत (मानसरोदक खंड से)

प्रश्न 373. इनमें से किस अष्टछापी कवि का संबंध गुजरात से रहा है?
(A) नन्ददास
(B) कृष्णदास
(C) परमानंददास
(D) कुम्भनदास
उत्तर: (B) कृष्णदास

प्रश्न 374. रीतिकाल को किसने ‘अलंकृत काल’ की संज्ञा दी है?
(A) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) डॉ. रामकुमार वर्मा
(D) मिश्रबंधु
उत्तर: (D) मिश्रबंधु

प्रश्न 375. संत साहित्य के सबसे अधिक पंडित कवि कौन हैं?
(A) दरिया साहब
(B) सुन्दरदास
(C) रज्जब
(D) दादूदयाल
उत्तर: (B) सुन्दरदास

प्रश्न 376. ‘मानस का हंस’ में कितने अध्याय हैं?
(A) 11
(B) 21
(C) 35
(D) 31
उत्तर: (D) 31

प्रश्न 377. ‘ये कोठेवालियाँ’ के लेखक कौन हैं?
(A) अमृतलाल नागर
(B) चतुरसेन शास्त्री
(C) भीष्म साहनी
(D) कुबेरनाथ राय
उत्तर: (A) अमृतलाल नागर

प्रश्न 378. “अलंकार केवल वाणी की सजावट के लिए नहीं हैं, भाव की अभिव्यक्ति के विशेष द्वार हैं।” यह कथन किसका है?
(A) जयशंकर प्रसाद का
(B) श्यामसुंदर दास का
(C) नंददुलारे वाजपेयी का
(D) सुमित्रानंदन पंत का
उत्तर: (D) सुमित्रानंदन पंत का

प्रश्न 379. ‘सफेद घोड़ा काला सवार’ नामक उपन्यास किसकी रचना है?
(A) हृदयेश
(B) भारतेंदु
(C) श्रीलाल शुक्ल
(D) निर्मल वर्मा
उत्तर: (A) हृदयेश

प्रश्न 380. “पतझड़ था, झाड़ खड़े थे सूखे से फुलवारी में, किसलय दल कुसुम बिछाकर आये तुम इस क्यारी में।” जयशंकर प्रसाद की ये पंक्तियाँ किस संग्रह से ली गई हैं?
(A) आँसू
(B) झरना
(C) लहर
(D) कामायनी
उत्तर: (A) आँसू

प्रश्न 381. दलित लेखन की विचारधारा क्या है?
(A) मार्क्सवादी
(B) अम्बेडकरवादी
(C) जनवादी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) अम्बेडकरवादी

प्रश्न 382. “खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि, बनिक को बनिज न चाकर को चाकरी।” किसकी काव्य पंक्तियाँ हैं?
(A) ईश्वरदास
(B) स्वामी रामानंद
(C) तुलसीदास
(D) नाभादास
उत्तर: (C) तुलसीदास (‘कवितावली’ से)

प्रश्न 383. “कलाकार अपनी कलाकृति में अपने अन्तर की अभिव्यक्ति करता है।” यह कथन किसका है?
(A) क्रोचे
(B) सुकरात
(C) लोंजाइनस
(D) रिचर्ड्स
उत्तर: (A) क्रोचे

प्रश्न 384. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(A) श्रृंगार – रति
(B) शांत – निर्वेद
(C) करुण – विस्मय
(D) रौद्र – क्रोध
उत्तर: (C) करुण – विस्मय
व्याख्या: करुण रस का स्थायी भाव शोक तथा अद्भुत रस का स्थायी भाव विस्मय होता है।

प्रश्न 385. ‘तब की बात और थी’ नामक रचना के लेखक कौन हैं?
(A) गुलाबराय
(B) विद्यानिवास मिश्र
(C) जैनेन्द्र कुमार
(D) हरिशंकर परसाई
उत्तर: (D) हरिशंकर परसाई

प्रश्न 386. ‘मुड़-मुड़ के देखता हूँ’ किस विधा की रचना है?
(A) कहानी
(B) कविता
(C) नाटक
(D) आत्मकथा
उत्तर: (D) आत्मकथा (लेखक: राजेन्द्र यादव)

प्रश्न 387. ‘नए-पुराने झरोखे’ किस रचनाकार की कृति है?
(A) हरिवंशराय बच्चन
(B) अज्ञेय
(C) विष्णु प्रभाकर
(D) महादेवी वर्मा
उत्तर: (A) हरिवंशराय बच्चन

प्रश्न 388. निम्नलिखित में से कौन सूफी काव्यधारा का रचनाकार नहीं है?
(A) कुतुबन
(B) जायसी
(C) मुल्ला दाऊद
(D) रसखान
उत्तर: (D) रसखान

प्रश्न 389. निम्नलिखित में से कौन-सा नाटक कालिदास के चरित्र से सम्बन्धित नहीं है?
(A) आठवां सर्ग
(B) कन्धे पर बैठा था शाप
(C) शकुन्तला की अंगूठी
(D) आषाढ़ का एक दिन
उत्तर: (C) शकुन्तला की अंगूठी

प्रश्न 390. किस कवि की रचना ‘चलती ब्रज भाषा’ में है?
(A) सूरदास
(B) तुलसीदास
(C) घनानंद
(D) पद्माकर
उत्तर: (A) सूरदास

प्रश्न 391. “संतन को कहा सीकरी सों काम” किसकी पंक्ति है?
(A) सूरदास
(B) नंददास
(C) चतुर्भुजदास
(D) कुंभनदास
उत्तर: (D) कुंभनदास

प्रश्न 392. ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी’ किसकी पंक्ति है?
(A) कबीरदास
(B) रैदास
(C) चरणदास
(D) गरीबदास
उत्तर: (B) रैदास

प्रश्न 393. ‘लाल टीन की छत’ उपन्यास की मुख्य पात्र कौन है?
(A) मालती
(B) सुधा
(C) काया
(D) शीलवती
उत्तर: (C) काया (लेखक: निर्मल वर्मा)

प्रश्न 394. निम्नलिखित में से सुरेन्द्र वर्मा के नाटक का सही शीर्षक बताइए:
(A) पहला सर्ग
(B) तीसरा सर्ग
(C) आठवाँ सर्ग
(D) चौथा सर्ग
उत्तर: (C) आठवाँ सर्ग

प्रश्न 395. अरुण कमल को वर्ष 1998 का साहित्य अकादमी पुरस्कार किस कृति के लिए प्रदान किया गया?
(A) नए इलाके में
(B) अपनी केवल धार
(C) सबूत
(D) पुतली में संसार
उत्तर: (A) नए इलाके में

प्रश्न 396. किस रचनाकार ने अपनी किस रचना की पाण्डुलिपि को स्वयं ही अपूर्ण घोषित किया है, परन्तु जिसे संपूर्ण रचना माना जाता है:
(A) अज्ञेय ने ‘शेखर एक जीवनी’ को
(B) रेणु ने ‘मैला आँचल’ को
(C) देवकीनंदन खत्री ने ‘चन्द्रकान्ता’ को
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी ने ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ को
उत्तर: (D) हजारीप्रसाद द्विवेदी ने ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ को

प्रश्न 397. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास जासूसी उपन्यास की श्रेणी में आता है?
(A) परीक्षा गुरु
(B) भाग्यवती
(C) सौ अजान एक सुजान
(D) भूतनाथ
उत्तर: (D) भूतनाथ

प्रश्न 398. ‘गोदान’ में प्रेमचंद किसकी पत्नी का नाम भूल गये थे, प्रारंभ में उसका नाम गोविन्दी और बाद में वे उसे किसी और नाम से लिखने लगे?
(A) खन्ना
(B) नोखेराम
(C) पं. ओंकारनाथ
(D) रायसाहब
उत्तर: (A) खन्ना

प्रश्न 399. रीतिग्रंथों की “वाग्धारा बँधी हुई नालियों में प्रवाहित होने लगी” यह कथन इनमें से किसका है?
(A) रामचंद्र शुक्ल
(B) जॉर्ज ग्रियर्सन
(C) नगेन्द्र
(D) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
उत्तर: (A) रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 400. ‘क्रिकेट मैच’ कहानी किसकी है?
(A) अज्ञेय
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) मुंशी प्रेमचंद
(D) विश्वंभर नाथ शर्मा ‘कौशिक’
उत्तर: (C) मुंशी प्रेमचंद

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी: भाग-5 (प्रश्न 401 से 507) भाषा और बोली

प्रश्न 401. अपभ्रंश भाषा में मुख्य रूप से स्वरों की संख्या कितनी कही जाती है?

(A) सात

(B) आठ

(C) नौ

(D) तेरह

उत्तर: (B) आठ (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ओ)

प्रश्न 402. ‘दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा’ (संस्थान) की स्थापना किसने की?

(A) विलियम कैरे

(B) स्वामी दयानन्द सरस्वती

(C) राजा राममोहन राय

(D) महात्मा गांधी

उत्तर: (D) महात्मा गांधी

प्रश्न 403. ‘दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा’ की स्थापना कहाँ हुई?

(A) दिल्ली

(B) मुम्बई

(C) कलकत्ता

(D) मद्रास (चेन्नई)

उत्तर: (D) मद्रास (चेन्नई)

प्रश्न 404. ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ के संस्थापक कौन हैं?

(A) महात्मा गांधी

(B) राजेन्द्र प्रसाद

(C) पुरुषोत्तमदास टण्डन

(D) लाला लाजपत राय

उत्तर: (C) पुरुषोत्तमदास टण्डन

व्याख्या: सन् 1910 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग की स्थापना हुई।

प्रश्न 405. ‘भाषा और समाज’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) रामविलास शर्मा

(B) गणपति चन्द्र गुप्त

(C) परमानंद श्रीवास्तव

(D) श्यामसुंदर दास

उत्तर: (A) रामविलास शर्मा

प्रश्न 406. ‘प्राकृत पैंगलम’ ग्रन्थ के संदर्भ में सत्य कथन है-

(a) इसके रचयिता या संकलनकर्ता लक्ष्मीधर हैं

(b) इसका वर्ण्य विषय छन्द है

(c) इसमें प्राकृत और अपभ्रंश के छंदों की विवेचना है

(d) इसके रचयिता वररुचि हैं

(A) a और c

(B) b और d

(C) a, b और c

(D) b, c और d

उत्तर: (C) a, b और c

प्रश्न 407. राजशेखर ने अवन्ती और दशपुर की लोकभाषा के लिए किस भाषा का प्रयोग किया?

(A) संस्कृत

(B) प्राकृत

(C) अपभ्रंश

(D) भूतभाषा

उत्तर: (D) भूतभाषा

व्याख्या: राजशेखर ने ‘काव्यमीमांसा’ में अवंतिका, पारियात्र और दशपुर आदि प्रदेशों के कवियों द्वारा भूतभाषा (पैशाची) के प्रयोग का उल्लेख किया है।

प्रश्न 408. ‘हिन्दवी’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसके इतिहास में मिलता है? (डॉ. बच्चन सिंह के अनुसार)

(A) अमीर खुसरो

(B) अबू सईद

(C) मसूद सलमान

(D) दुर्गाधिकारी नन्द

उत्तर: (B) अबू सईद

व्याख्या: ‘हिन्दवी’ शब्द का पहला प्रयोग अबू सईद के फ़ारसी इतिहास (1049 ई.) में मिलता है।

प्रश्न 409. उर्दू को ‘यामिनी भाषा’ किसने कहा है?

(A) गिलक्राइस्ट

(B) सदल मिश्र

(C) लल्लू लाल

(D) सदासुखलाल

उत्तर: (C) लल्लू लाल

प्रश्न 410. निम्नलिखित में से सत्य कथन है-

(a) अपभ्रंश पुरानी हिन्दी है – इस मत के समर्थक राहुल सांकृत्यायन, चन्द्रधर शर्मा गुलेरी और आ. रामचन्द्र शुक्ल हैं

(b) अपभ्रंश हिन्दी नहीं है, फिर भी परवर्ती अपभ्रंश को आदिकालीन साहित्य में सम्मिलित करना चाहिए – आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(c) अपभ्रंश साहित्य को हिन्दी साहित्य के इतिहास में सम्मिलित नहीं किया जाना चाहिए – रामविलास शर्मा

(d) आ. शुक्ल अपभ्रंश या पुरानी हिन्दी का प्रचार भोज और मुंज के समय में मानते हैं

(A) a और b

(B) b और c

(C) a, b और c

(D) a, b, c और d

उत्तर: (D) a, b, c और d

प्रश्न 411. चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

(A) इन्होंने सन् 1921 की नागरी प्रचारिणी पत्रिका में ‘पुरानी हिन्दी’ शीर्षक से लेखमाला की शुरुआत की

(B) ये हेमचन्द्र द्वारा उद्धृत दोहों की भाषा को शौरसेनी पर आधारित अपभ्रंश या ‘पुरानी हिन्दी’ मानते हैं

(C) ये पुष्य या पुण्ड को ‘पुरानी हिन्दी’ का प्रथम कवि मानते हैं

(D) इन्होंने पहली बार यह घोषित किया कि अपभ्रंश ‘पुरानी हिन्दी’ है

उत्तर: (C) ये पुष्य या पुण्ड को ‘पुरानी हिन्दी’ का प्रथम कवि मानते हैं

व्याख्या: गुलेरी जी राजा मुंज को ‘पुरानी हिन्दी’ का प्रथम कवि मानते हैं, जबकि पुष्य या पुण्ड को शिवसिंह सेंगर ने हिंदी का प्रथम कवि माना है।

प्रश्न 412. आ. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की भाषा कौन-सी है?

(A) देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश

(B) पुरानी हिन्दी

(C) टकसाली हिन्दी और पुरानी बिहारी

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

प्रश्न 413. अपभ्रंश भाषा के संबंध में असत्य कथन है-

(A) दोहा अपभ्रंश का खास छंद है

(B) अपभ्रंश लोकोन्मुखी भाषा थी

(C) अपभ्रंश के प्रचार-प्रसार का श्रेय जैनियों को है

(D) अपभ्रंश भाषा की अल्पांश रचनाएँ राजस्थान, गुजरात और बिहार-बंगाल में पायी जाती हैं

उत्तर: (D) अपभ्रंश भाषा की अल्पांश रचनाएँ राजस्थान, गुजरात और बिहार-बंगाल में पायी जाती हैं

व्याख्या: अपभ्रंश भाषा की अधिकांश (न कि अल्पांश) रचनाएँ राजस्थान, गुजरात और बिहार-बंगाल में पायी जाती हैं।

प्रश्न 414. आ. रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार किस अवस्था से हिन्दी साहित्य का आविर्भाव माना जा सकता है?

(A) प्राकृत की अंतिम अवस्था

(B) अपभ्रंश

(C) प्राकृताभास

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

प्रश्न 415. “देसिल बअना सब जन मिट्ठा। तें तैंसन जंपओं अवहट्ठा।” ये पंक्तियाँ किसकी हैं?

(A) हेमचन्द्र

(B) जायसी

(C) अमीर खुसरो

(D) विद्यापति

उत्तर: (D) विद्यापति (‘कीर्तिलता’ से)

प्रश्न 416. निम्नलिखित में से अपभ्रंश के संबंध में असत्य कथन है-

(A) भरत मुनि ने ‘अपभ्रंश’ नाम न देकर लोकभाषा को ‘देशभाषा’ कहा है

(B) वररुचि के ‘प्राकृतप्रकाश’ में भी अपभ्रंश का उल्लेख नहीं है

(C) भामह (7वीं शती) ने केवल दो भाषाओं (प्राकृत और अपभ्रंश) का उल्लेख किया है

(D) बाणभट्ट ने ‘हर्षचरित’ में संस्कृत कवियों के साथ भाषाकवियों का भी उल्लेख किया है

उत्तर: (C) भामह (7वीं शती) ने केवल दो भाषाओं (प्राकृत और अपभ्रंश) का उल्लेख किया है

व्याख्या: भामह ने तीनों भाषाओं (संस्कृत, प्राकृत और अपभ्रंश) का उल्लेख किया है।

प्रश्न 417. आ. रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार अपभ्रंश नाम सबसे पहले किस शिलालेख में मिलता है?

(A) हाथीगुफा के शिलालेख

(B) अशोक के शिलालेख

(C) धारसेन द्वितीय के शिलालेख

(D) नासिक के शिलालेख

उत्तर: (C) धारसेन द्वितीय के शिलालेख

प्रश्न 418. “जो जिण सासण भाषियउ सो मइ कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो सरि पावइ पारु।” ये पंक्तियाँ किस ग्रन्थ से हैं?

(A) श्रावकाचार

(B) णयकुमारचरिउ

(C) जसहरचरिउ

(D) योगसार

उत्तर: (A) श्रावकाचार (रचनाकार: देवसेन, 933 ई.)

प्रश्न 419. निम्नलिखित में से कौन-सी पंक्ति सुमेलित नहीं है?

(A) तुरकी, अरबी, हिन्दुई भाषा जेते आहिं। जेहि महँ मारग प्रेम कर, सबै सराहें ताहि – जायसी

(B) आदि अंत जस गाथा अहै। लिखि भाषा चौपाई कहै – उसमान

(C) हिन्दू मग पर पाँव न राखौं। का जो बहुतै हिन्दी भाखौं – नूरमोहम्मद

(D) हिन्दी माँहि फकीर के अच्छर लागें तीन – गिरिधर राय

उत्तर: (B) आदि अंत जस गाथा अहै। लिखि भाषा चौपाई कहै – उसमान

व्याख्या: यह पंक्ति मलिक मुहम्मद जायसी की है, उसमान की नहीं।

प्रश्न 420. निम्नलिखित में से भाषा के संबंध में सत्य कथन है-

(A) नूरमोहम्मद अपनी अवधी को हिन्दी कहते हैं

(B) गिरिधर राय ने हिन्दी शब्द का प्रयोग ब्रजी के लिए किया था

(C) ‘जबाने हिन्दी’ का स्पष्ट अर्थ हिन्द के रहनेवालों की भाषा है

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

प्रश्न 421. निम्नलिखित में से स्वयंभू के संबंध में सत्य कथन नहीं है-

(A) अपभ्रंश में कृष्णकाव्य के प्रथम कवि

(B) अपभ्रंश का प्रथम प्रबंधकाव्य – पउमचरिउ (स्वयंभू)

(C) अपभ्रंश के प्रथम महाकवि – स्वयंभू

(D) अपभ्रंश में रामकाव्य के प्रथम कवि – स्वयंभू

उत्तर: (B) अपभ्रंश का प्रथम प्रबंधकाव्य – पउमचरिउ (स्वयंभू)

व्याख्या: अपभ्रंश का प्रथम प्रबंधकाव्य धनपाल कृत ‘भविसयत्तकहा’ (भविष्यत कथा) माना जाता है, जबकि ‘पउमचरिउ’ अपभ्रंश का आदि महाकाव्य है।

प्रश्न 422. भाषा और बोली के संबंध में सत्य कथन है-

(a) भाषा का अपना व्याकरण, शब्द समूह और मानक संरचना होती है, जबकि बोली क्षेत्रीय स्तर पर प्रचलित होती है

(b) भाषा लिखित और मौखिक दोनों रूपों में प्रयुक्त होती है, जबकि बोली मुख्यतः मौखिक रूप में प्रयुक्त होती है

(c) भाषा प्रायोगिक, प्रशासनिक और साहित्यिक कार्यों के लिए प्रयुक्त होती है, जबकि बोली दैनिक जीवन में प्रयुक्त होती है

(d) भाषा अधिक औपचारिक होती है, जबकि बोली अनौपचारिक और संवादात्मक होती है

(A) a और b

(B) a, b और c

(C) b और d

(D) a, b, c और d

उत्तर: (D) a, b, c और d

प्रश्न 423. निम्नलिखित में से किस भाषा की लिपि देवनागरी नहीं है?

(A) नेपाली

(B) हिंदी

(C) अरबी

(D) मराठी

उत्तर: (C) अरबी

प्रश्न 424. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत हिंदी को भारत संघ की राजभाषा घोषित किया गया?

(A) अनुच्छेद 343

(B) अनुच्छेद 344

(C) अनुच्छेद 345

(D) अनुच्छेद 346

उत्तर: (A) अनुच्छेद 343 (14 सितंबर, 1949 को)

प्रश्न 425. भाषा और लिपि के संबंध में सत्य कथन है-

(a) भाषा बोली जाने वाली ध्वनि व्यवस्था है, जबकि लिपि उसे लिखने के लिए प्रयुक्त चिह्न प्रणाली है

(b) भाषा विचारों और भावों की अभिव्यक्ति का माध्यम है, जबकि लिपि उन्हें लिखित रूप में सुरक्षित रखती है

(c) भाषा सामाजिक संरचना और संस्कृति से जुड़ी होती है, जबकि लिपि उसका लेखन माध्यम है

(d) भाषा बोली या सुनी जा सकती है, जबकि लिपि को पढ़ा या लिखा जा सकता है

(A) a और b

(B) a, b और c

(C) b और d

(D) a, b, c और d

उत्तर: (D) a, b, c और d

प्रश्न 426. निम्न में से बिहारी हिंदी की मुख्य लिपि कौन-सी है?

(A) कैथी लिपि

(B) देवनागरी लिपि

(C) A और B दोनों

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) A और B दोनों

प्रश्न 427. भाषा के संबंध में कौन-सी विशेषताएँ सही नहीं हैं?

(a) भाषा सामाजिक संपत्ति है

(b) भाषा पैतृक संपत्ति है

(c) भाषा परिवर्तनशील है

(d) भाषा का कोई अंतिम रूप होता है

(A) a और b

(B) b और c

(C) b और d

(D) a और c

उत्तर: (C) b और d

व्याख्या: भाषा अर्जित संपत्ति है (पैतृक नहीं) और भाषा निरंतर परिवर्तनशील है, इसका कोई अंतिम रूप नहीं होता।

प्रश्न 428. “अंग्रेजी पढ़ि के जदपि सब गुन होत प्रवीन। पै निज भाषा ज्ञान बिन रहत हीन के हीन।।” ये पंक्तियाँ किसकी हैं?

(A) प्रतापनारायण मिश्र

(B) भारतेन्दु हरिश्चंद्र

(C) प्रेमघन

(D) बालकृष्ण भट्ट

उत्तर: (B) भारतेन्दु हरिश्चंद्र

प्रश्न 429. स्थापना (A): मैथिली संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा है।

तर्क (R): इसके शामिल होने से हिन्दी भाषियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

(A) (A) सही और (R) गलत

(B) (A) सही और (R) सही

(C) (A) गलत और (R) सही

(D) (A) गलत और (R) गलत

उत्तर: (A) (A) सही और (R) गलत

प्रश्न 430. ‘षड् भाषा पुराणं च कुरानं कथितं मया।’ भाषा के सम्बन्ध में यह पंक्ति किस कवि की है?

(A) जगनिक

(B) चंदबरदाई

(C) नरपति नाल्ह

(D) अब्दुल रहमान

उत्तर: (B) चंदबरदाई

प्रश्न 431. निम्नलिखित में से बोलियों और उनके बोली क्षेत्र से सुमेलित नहीं है-

(A) ब्रजभाषा – अलीगढ़

(B) अवधी – रोहतक

(C) भोजपुरी – छपरा

(D) खड़ी बोली – मेरठ

उत्तर: (B) अवधी – रोहतक

व्याख्या: रोहतक में हरियाणवी (बांगरू) बोली जाती है, जबकि अवधी का क्षेत्र अयोध्या, लखनऊ, सुल्तानपुर आदि है।

प्रश्न 432. किस क्षेत्र की बोली को ‘काशिका’ कहा गया है?

(A) कुमाऊँनी

(B) बुन्देलखण्ड

(C) बनारस (वाराणसी)

(D) छपरा

उत्तर: (C) बनारस (वाराणसी)

प्रश्न 433. आरंभ में ‘डेरे की भाषा’ (लश्करी जुबान) किसे कहा जाता था?

(A) ग्रीक

(B) उर्दू (हिन्दी)

(C) अरबी

(D) फारसी

उत्तर: (B) उर्दू (हिन्दी)

व्याख्या: ‘उर्दू’ तुर्की भाषा का शब्द है जिसका अर्थ ‘शाही शिविर’ या ‘डेरा’ होता है।

प्रश्न 434. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(A) हिन्द, हिन्दू, हिन्दी शब्द का प्रयोग पहले-पहल हिंदुओं ने किया

(B) ईरानी सम्राट दारा के अभिलेख में ‘हिन्दु’ शब्द ‘भारत’ के लिए आया

(C) हिन्दी का तात्पर्य भारत से था

(D) भाषा को जबान-ए-हिन्दी कहा जाता रहा है

उत्तर: (A) हिन्द, हिन्दू, हिन्दी शब्द का प्रयोग पहले-पहल हिंदुओं ने किया

व्याख्या: इन शब्दों का सर्वप्रथम प्रयोग ईरानियों (मुसलमानों) द्वारा किया गया।

प्रश्न 435. हिन्दवी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?

(A) शौरसेनी अपभ्रंश

(B) महाराष्ट्री अपभ्रंश

(C) अर्द्धमागधी अपभ्रंश

(D) मागधी अपभ्रंश

उत्तर: (A) शौरसेनी अपभ्रंश

प्रश्न 436. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) मध्यदेश की भाषा को भारत के लोग ‘भाषा’ कहते थे

(b) चन्द्रबली पाण्डेय ने हिन्दवी को मुसलमानों की भाषा माना है

(c) ‘भाषा’ का प्रयोग भारत के हिन्दुओं और मुसलमानों दोनों ने किया

(d) हिन्दवी का प्रयोग विदेशी मुसलमानों ने किया

(A) a और c

(B) a और d

(C) b, c और d

(D) a, b, c और d

उत्तर: (D) a, b, c और d

प्रश्न 437. “आदि अंत जसि कथ्था अहै। लिखि भाषा चौपाई कहै।” यह उक्ति किसकी है?

(A) जायसी

(B) तुलसीदास

(C) केशवदास

(D) कबीरदास

उत्तर: (A) जायसी

प्रश्न 438. अमीर खुसरो ने किस ग्रंथ में ग्यारह भाषाओं का उल्लेख किया है जिनमें हिन्दवी का नाम नहीं है, देहलवी का है?

(A) खालिकबारी

(B) नुहसिपहर

(C) तुगलकनामा

(D) खजाइन-उल-फुतूह

उत्तर: (B) नुहसिपहर

प्रश्न 439. कौन-सी भाषा दक्खिनी हिन्दी के नाम से विख्यात हुई?

(A) हिन्दवी

(B) हिन्दी

(C) हिन्दुस्तानी

(D) देहलवी

उत्तर: (D) देहलवी

प्रश्न 440. मुल्ला वजही की ‘सबरस’ रचना के संबंध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

(A) लोकोक्तियों और मुहावरों का प्रचुर प्रयोग

(B) इसमें उत्तरी हिन्दुस्तानी की प्रवृत्ति अधिक है, दक्खिनी का प्रभाव न्यून है

(C) यह मसनवी शैली में लिखित है

(D) यह सूफी प्रेमकथा है

उत्तर: (B) इसमें उत्तरी हिन्दुस्तानी की प्रवृत्ति अधिक है, दक्खिनी का प्रभाव न्यून है

व्याख्या: यह विशेषता गेसूदराज की ‘मेराजुल आशिकीन’ की है।

प्रश्न 441. “अकबर से लेकर औरंगजेब तक मुगलों ने जिस देशभाषा का स्वागत किया वह ब्रजभाषा थी, न कि उर्दू।” यह कथन किस विद्वान का है?

(A) गोपाल लाल खत्री

(B) जॉर्ज ग्रियर्सन

(C) आ. रामचंद्र शुक्ल

(D) डॉ. श्यामसुंदर दास

उत्तर: (C) आ. रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 442. राजभाषा नियम, 1976 के तहत ‘क’ क्षेत्र में कौन-सा राज्य या संघ शासित क्षेत्र नहीं आता है?

(A) छत्तीसगढ़

(B) उत्तराखंड

(C) झारखण्ड

(D) चंडीगढ़

उत्तर: (D) चंडीगढ़ (यह ‘ख’ क्षेत्र में आता है)

प्रश्न 443. संघ की राजभाषा नीति संविधान के किस भाग में नहीं है?

(A) भाग 5

(B) भाग 6

(C) भाग 4

(D) भाग 17

उत्तर: (C) भाग 4

प्रश्न 444. किस अनुच्छेद के उपबंधों के अधीन रहते हुए संसद में कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाएगा?

(A) अनुच्छेद 348 (अनुच्छेद 120 के अंतर्गत)

(B) अनुच्छेद 349

(C) अनुच्छेद 343

(D) अनुच्छेद 344

उत्तर: (A) अनुच्छेद 348 (अनुच्छेद 120 के अंतर्गत)

प्रश्न 445. निम्नलिखित में से सही सुमेलित नहीं है-

(a) भाग 6 – संसद में प्रयुक्त होनेवाली भाषा

(b) भाग 5 – विधान-मंडल में प्रयुक्त होने वाली भाषा

(c) भाग 17 – संघ की राजभाषा

(d) अनुच्छेद 345 से 347 – राज्य की राजभाषा या राजभाषाएँ

(A) a और b

(B) केवल a

(C) a, b और d

(D) केवल b

उत्तर: (A) a और b

व्याख्या: भाग 5 संसद (अनुच्छेद 120) तथा भाग 6 राज्य विधान-मंडल (अनुच्छेद 210) की भाषा से संबंधित है।

प्रश्न 446. भारतीय अंकों के अन्तर्राष्ट्रीय रूप के अतिरिक्त देवनागरी रूप का प्रयोग किस अनुच्छेद के अधीन किया जाएगा?

(A) अनुच्छेद 348

(B) अनुच्छेद 349

(C) अनुच्छेद 343

(D) अनुच्छेद 344

उत्तर: (C) अनुच्छेद 343

प्रश्न 447. द्रविड़ परिवार की कौन-सी भाषा नहीं है?

(A) बांटू

(B) तमिल

(C) मलयालम

(D) तेलुगु

उत्तर: (A) बांटू (यह अफ्रीकी भाषा परिवार की भाषा है)

प्रश्न 448. द्रविड़ परिवार की भाषा भारत के किस हिस्से में मूलतः अधिक बोली जाती है?

(A) उत्तर भारत

(B) पश्चिम भारत

(C) पूर्व भारत

(D) दक्षिण भारत

उत्तर: (D) दक्षिण भारत

प्रश्न 449. भारतीय आर्य भाषाएं भारोपीय परिवार के किस समुदाय के अन्तर्गत आती हैं?

(A) केन्टुम

(B) शतम्

(C) काकेशीय

(D) हैमेटिक

उत्तर: (B) शतम्

प्रश्न 450. खड़ी बोली को ‘कौरवी’ नाम किस विद्वान ने दिया?

(A) राहुल सांकृत्यायन

(B) जॉर्ज ग्रियर्सन

(C) आ. रामचंद्र शुक्ल

(D) डॉ. श्यामसुंदर दास

उत्तर: (A) राहुल सांकृत्यायन

प्रश्न 451. “हिन्दी का उद्देश्य यही है भारत एक रहे अविभाज्य” यह कथन किस विद्वान का है?

(A) मैथिलीशरण गुप्त

(B) रामधारी सिंह दिनकर

(C) भारतेंदु हरिश्चंद्र

(D) मुंशी प्रेमचंद

उत्तर: (A) मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न 452. “संस्कृति तब तक गूँगी रहती है, जब तक राष्ट्र की अपनी वाणी नहीं होती, राष्ट्रभाषा नहीं होगी।” यह कथन किस विद्वान का है?

(A) रामधारी सिंह दिनकर

(B) महादेवी वर्मा

(C) सुमित्रानंदन पंत

(D) मैथिलीशरण गुप्त

उत्तर: (B) महादेवी वर्मा

प्रश्न 453. “हिन्दी विश्व की महान भाषा है।” यह कथन किस विद्वान का है?

(A) राहुल सांकृत्यायन

(B) महादेवी वर्मा

(C) आ. रामचंद्र शुक्ल

(D) महात्मा गाँधी

उत्तर: (A) राहुल सांकृत्यायन

प्रश्न 454. रामचरितमानस पर शोध प्रबंध लिखकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले प्रथम विदेशी विद्वान कौन थे?

(A) डॉ. एल.पी. टैसीटोरी

(B) डॉ. हार्नले

(C) डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन

(D) जॉन गिलक्राइस्ट

उत्तर: (A) डॉ. एल.पी. टैसीटोरी

प्रश्न 455. किस विद्वान ने ‘हिन्दुई – हिन्दुस्तानी’ को भारत की लोक या अखिल देशीय भाषा कहा?

(A) गार्सा द तासी

(B) डॉ. हार्नले

(C) डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन

(D) जॉन गिलक्राइस्ट

उत्तर: (A) गार्सा द तासी

प्रश्न 456. केन्द्रीय हिन्दी समिति का अध्यक्ष कौन होता है?

(A) राष्ट्रपति

(B) गृह मंत्री

(C) प्रधानमंत्री

(D) विदेश मंत्री

उत्तर: (C) प्रधानमंत्री

प्रश्न 457. संसदीय राजभाषा समिति का अध्यक्ष कौन होता है?

(A) राष्ट्रपति

(B) गृह मंत्री

(C) प्रधानमंत्री

(D) विदेश मंत्री

उत्तर: (B) गृह मंत्री (इसमें कुल 30 सदस्य: 20 लोकसभा और 10 राज्यसभा से होते हैं)

प्रश्न 458. ऋग्वेद में किस भाषा को आर्य भाषा तथा देवभाषा कहा गया है?

(A) हिन्दी

(B) हिन्दुस्तानी

(C) संस्कृत

(D) हिन्दवी

उत्तर: (C) संस्कृत

प्रश्न 459. अपभ्रंश का सर्वप्रथम प्रयोग किस आचार्य ने किया?

(A) आचार्य व्याडि

(B) आ. भरतमुनि

(C) आ. पतंजलि

(D) A और C दोनों

उत्तर: (D) A और C दोनों (आचार्य व्याडि और पतंजलि के ‘महाभाष्य’ में)

प्रश्न 460. अपभ्रंश का सबसे प्राचीन उदाहरण किस रचना में प्राप्त होता है?

(A) काव्यालंकार

(B) नाट्यशास्त्र

(C) काव्यप्रकाश

(D) विक्रमोर्वशीयम्

उत्तर: (B) नाट्यशास्त्र (भरतमुनि कृत नाट्यशास्त्र के 32वें अध्याय में)

प्रश्न 461. “प्राचीन प्राकृत और वर्तमान भारतीय भाषाओं को मिलाने वाली कड़ी अपभ्रंश भाषाएँ हैं।” यह कथन किस विद्वान का है?

(A) कपिलदेव द्विवेदी

(B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(C) महावीर प्रसाद द्विवेदी

(D) सोहन लाल द्विवेदी

उत्तर: (A) कपिलदेव द्विवेदी

प्रश्न 462. अपभ्रंश में ह्रस्व और दीर्घ मिलाकर कुल कितने स्वर माने गए हैं (ऐ, औ को छोड़कर)?

(A) 10

(B) 11

(C) 12

(D) 15

उत्तर: (A) 10 (अ, इ, उ, ऍ, ऑ ह्रस्व तथा आ, ई, ऊ, ए, ओ दीर्घ)

प्रश्न 463. निम्नलिखित में से अपभ्रंश की ध्वनिगत विशेषता सही नहीं है-

(A) स्वरों के लोप, आगम इत्यादि की प्रवृत्ति

(B) अपभ्रंश में ‘ऋ’ ध्वनि लेखन और उच्चारण दोनों में थी

(C) श तथा ष् के स्थान पर प्रायः ‘स’ का प्रयोग मिलता है

(D) अकारण अनुनासिकता की प्रवृत्ति

उत्तर: (B) अपभ्रंश में ‘ऋ’ ध्वनि लेखन और उच्चारण दोनों में थी

व्याख्या: अपभ्रंश में ‘ऋ’ ध्वनि केवल लेखन में थी, उच्चारण में नहीं।

प्रश्न 464. अपभ्रंश में किसकी प्रधानता है?

(A) ‘उ’ कार की प्रधानता

(B) ‘इ’ कार की प्रधानता

(C) ‘आ’ कार की प्रधानता

(D) ‘ओ’ कार की प्रधानता

उत्तर: (A) ‘उ’ कार की प्रधानता (जैसे- कामु, एकु)

प्रश्न 465. निम्नलिखित में से अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा जाता है?

(A) हेमचन्द्र

(B) पुष्पदंत

(C) स्वयंभू

(D) धनपाल

उत्तर: (C) स्वयंभू

प्रश्न 466. निम्नलिखित में से अपभ्रंश का वेदव्यास किसे कहा जाता है?

(A) हेमचन्द्र

(B) पुष्पदंत

(C) स्वयंभू

(D) धनपाल

उत्तर: (B) पुष्पदंत

प्रश्न 467. अपभ्रंश की प्रथम रचना कौन-सी है जिसमें बारहमासा का उल्लेख मिलता है?

(A) हरिवंशपुराण

(B) महापुराण

(C) नेमिनाथ चउपई

(D) पउमचरिउ

उत्तर: (C) नेमिनाथ चउपई (विनय चंद्र सूरि)

प्रश्न 468. अपभ्रंश का प्रथम प्रबंधकाव्य कौन-सा है?

(A) भविष्यत कथा

(B) पउमचरिउ

(C) नेमिनाथ चरित्र

(D) हरिवंश पुराण

उत्तर: (A) भविष्यत कथा (धनपाल)

प्रश्न 469. अपभ्रंश में रामकाव्य के प्रथम कवि कौन हैं?

(A) हेमचन्द्र

(B) पुष्पदंत

(C) स्वयंभू

(D) धनपाल

उत्तर: (C) स्वयंभू (‘पउमचरिउ’)

प्रश्न 470. अपभ्रंश में कृष्णकाव्य के प्रथम कवि कौन हैं?

(A) हेमचन्द्र

(B) पुष्पदंत

(C) स्वयंभू

(D) धनपाल

उत्तर: (C) स्वयंभू (‘रिट्ठणेमिचरिउ’ या हरिवंश पुराण)

प्रश्न 471. नेमिनाथ के चरित्र पर अपभ्रंश का प्रथम ग्रंथ कौन-सा है?

(A) भविष्यत कथा

(B) नेमिनाथ चउपई

(C) नेमिनाथ चरित्र

(D) हरिवंश पुराण

उत्तर: (C) नेमिनाथ चरित्र (हरिभद्र सूरि)

प्रश्न 472. अपभ्रंश तथा पुरानी हिंदी के बीच की कड़ी कौन-सी भाषा है?

(A) हिन्दुस्तानी

(B) हिन्दवी

(C) अवहट्ट

(D) हिन्दी

उत्तर: (C) अवहट्ट

प्रश्न 473. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने परवर्ती अपभ्रंश के लिए ‘अवहट्ट’ शब्द के प्रयोग का सुझाव दिया था?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी

(C) डॉ. नगेन्द्र

(D) नामवर सिंह

उत्तर: (D) नामवर सिंह

प्रश्न 474. किसने हिंदी के आरंभिक रूप को ‘अवहट्ट’ कहा है?

(A) श्यामसुंदर दास

(B) भोलाशंकर व्यास

(C) डॉ. नगेन्द्र

(D) नामवर सिंह

उत्तर: (B) भोलाशंकर व्यास

प्रश्न 475. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने अपभ्रंश के लिए ‘अवहट्ट’ शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया?

(A) स्वयंभू

(B) अमीर खुसरो

(C) विद्यापति

(D) अब्दुर्रहमान

उत्तर: (D) अब्दुर्रहमान (‘संदेश रासक’ में)

प्रश्न 476. अवहट्ट शब्द का प्रयोग करने वाले प्रथम कवि कौन हैं?

(A) स्वयंभू

(B) अमीर खुसरो

(C) विद्यापति

(D) अब्दुर्रहमान

उत्तर: (D) अब्दुर्रहमान

प्रश्न 477. ‘अपभ्रंश पुरानी हिंदी है’ यह घोषणा सर्वप्रथम किस विद्वान ने की?

(A) आ. शुक्ल

(B) नामवर सिंह

(C) डॉ. नगेन्द्र

(D) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

उत्तर: (D) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

प्रश्न 478. किस विद्वान ने हेमचंद्र द्वारा उद्धृत दोहों की भाषा को शौरसेनी पर आधारित अपभ्रंश या पुरानी हिंदी माना है?

(A) आ. शुक्ल

(B) नामवर सिंह

(C) डॉ. नगेन्द्र

(D) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

उत्तर: (D) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

प्रश्न 479. गुलेरी जी किस कवि को पुरानी हिंदी का प्रथम कवि मानते हैं?

(A) अद्दहमाण

(B) राजा मुंज

(C) सरहपा

(D) स्वयंभू

उत्तर: (B) राजा मुंज

प्रश्न 480. किसने अपनी भाषा को ‘अवहंस’ कहा है?

(A) स्वयंभू

(B) पुष्पदंत

(C) विद्यापति

(D) अद्दहमाण

उत्तर: (B) पुष्पदंत (‘महापुराण’ में)

प्रश्न 481. अवधी को काव्यभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले प्रथम कवि कौन हैं?

(A) कुतुबन

(B) मुल्ला दाऊद

(C) ईश्वरदास

(D) तुलसीदास

उत्तर: (B) मुल्ला दाऊद

प्रश्न 482. साहित्यिक अवधी की प्रथम रचना कौन-सी है?

(A) सत्यवती कथा

(B) मृगावती

(C) चंदायन

(D) पद्मावत

उत्तर: (C) चंदायन (1379 ई.)

प्रश्न 483. अवधी भाषा का स्वर्ण काल कौन-सा माना जाता है?

(A) 1100 से 1400 ई. तक

(B) 1200 से 1500 ई. तक

(C) 1400 से 1600 ई. तक

(D) 1400 से 1700 ई. तक

उत्तर: (D) 1400 से 1700 ई. तक

प्रश्न 484. विजयेन्द्र स्नातक ने किस कवि को ‘ब्रजभाषा का अग्रदूत’ कहा?

(A) सूरदास

(B) नंददास

(C) कुंभनदास

(D) रसखान

उत्तर: (A) सूरदास

प्रश्न 485. ब्रजभाषा का नामकरण किस सदी में हुआ?

(A) 16वीं सदी में

(B) 17वीं सदी में

(C) 18वीं सदी में

(D) 19वीं सदी में

उत्तर: (C) 18वीं सदी में

प्रश्न 486. किसने घनानंद को ‘ब्रजभाषा प्रवीण’ की संज्ञा दी?

(A) डॉ. नामवर सिंह

(B) डॉ. बच्चन सिंह

(C) ब्रजनाथ

(D) आ. रामचंद्र शुक्ल

उत्तर: (C) ब्रजनाथ

प्रश्न 487. ब्रजभाषा के विकास की दृष्टि से कौन-सा काल स्वर्णिम काल है?

(A) आदिकाल

(B) भक्तिकाल

(C) रीतिकाल

(D) आधुनिककाल

उत्तर: (C) रीतिकाल

प्रश्न 488. खड़ीबोली में किसकी प्रधानता है?

(A) उकारान्त की प्रधानता

(B) इकारान्त की प्रधानता

(C) आकारान्त की प्रधानता

(D) अकारान्त की प्रधानता

उत्तर: (C) आकारान्त की प्रधानता

प्रश्न 489. अवधी में किसकी प्रधानता है?

(A) उकारान्त की प्रधानता

(B) इकारान्त की प्रधानता

(C) आकारान्त की प्रधानता

(D) अकारान्त की प्रधानता

उत्तर: (D) अकारान्त की प्रधानता

प्रश्न 490. ब्रजभाषा में किसकी प्रधानता है?

(A) उकारान्त की प्रधानता

(B) इकारान्त की प्रधानता

(C) ओकारान्त की प्रधानता

(D) अकारान्त की प्रधानता

उत्तर: (C) ओकारान्त की प्रधानता

प्रश्न 491. पूर्वी हिंदी में कितनी बोलियाँ हैं?

(A) 3

(B) 4

(C) 2

(D) 5

उत्तर: (A) 3 (अवधी, बघेली और छत्तीसगढ़ी)

प्रश्न 492. पश्चिमी हिंदी में कितनी बोलियाँ हैं?

(A) 3

(B) 4

(C) 2

(D) 5

उत्तर: (D) 5 (खड़ीबोली, ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुन्देली और हरियाणवी)

प्रश्न 493. निम्नलिखित में से अवधी की प्रमुख विशेषता सही नहीं है-

(A) बहुवचन खड़ीबोली की तरह अवधी में मिलते हैं

(B) स्वार्थे प्रत्यय ‘वा’ का व्यापक प्रयोग मिलता है

(C) अवधी में श/ष का उच्चारण ‘स’ होता है

(D) अवधी में ‘अ’ संवृत है

उत्तर: (D) अवधी में ‘अ’ संवृत है (अवधी में ‘अ’ अर्धसंवृत होता है)

प्रश्न 494. निम्नलिखित में से किसने खड़ी बोली को ‘हिन्दोस्तानी’ कहा?

(A) ग्रियर्सन

(B) भोलानाथ तिवारी

(C) धीरेन्द्र वर्मा

(D) श्यामसुंदर दास

उत्तर: (A) ग्रियर्सन

प्रश्न 495. निम्नलिखित में से किसने खड़ी बोली को ‘कौरवी’ कहा?

(A) ग्रियर्सन

(B) भोलानाथ तिवारी

(C) धीरेन्द्र वर्मा

(D) श्यामसुंदर दास

उत्तर: (B) भोलानाथ तिवारी (तथा राहुल सांकृत्यायन)

प्रश्न 496. निम्नलिखित में से खड़ीबोली की प्रमुख विशेषता सही नहीं है-

(A) खड़ीबोली अकारान्त प्रधान है

(B) दीर्घ स्वर के बाद मूल व्यंजन के स्थान पर द्वित्व व्यंजन

(C) महाप्राण के पूर्व इसी स्थिति में अल्पप्राण का आगम

(D) इसमें ऐ, औ का उच्चारण क्रमशः ए, ओ जैसा सुनाई देता है

उत्तर: (A) खड़ीबोली अकारान्त प्रधान है (खड़ीबोली आकारान्त प्रधान है)

प्रश्न 497. निम्नलिखित में से ब्रजभाषा की प्रमुख विशेषता सही नहीं है-

(A) ब्रजभाषा आकारान्त प्रधान भाषा है

(B) व्यंजनांत के स्थान पर उकारांत

(C) ब्रजभाषा में ‘ल’ और ‘ड़’ की जगह बहुधा ‘र’ का प्रयोग होता है

(D) ‘ने’ के स्थान पर ‘नै’ का प्रयोग इसमें होता है

उत्तर: (A) ब्रजभाषा आकारान्त प्रधान भाषा है (ब्रजभाषा ओकारान्त प्रधान है)

प्रश्न 498. निम्नलिखित में से किसने ब्रजभाषा से साम्यता के कारण कन्नौजी को ब्रजभाषा का एक उपरूप माना है?

(A) ग्रियर्सन

(B) भोलानाथ तिवारी

(C) धीरेन्द्र वर्मा

(D) श्यामसुंदर दास

उत्तर: (C) धीरेन्द्र वर्मा

प्रश्न 499. पश्चिमी हिंदी की किस बोली को ‘बांगरू या जाटू’ भी कहा जाता है?

(A) कन्नौजी

(B) ब्रजभाषा

(C) हरियाणवी

(D) खड़ीबोली

उत्तर: (C) हरियाणवी

प्रश्न 500. निम्नलिखित में से किसने हिंदी के लिए ‘सबकी बोली’ नाम सुझाया था?

(A) सेठ गोविंद दास

(B) नवीनचंद्र राय

(C) काका कालेलकर

(D) पुरुषोत्तम दास टंडन

उत्तर: (C) काका कालेलकर

प्रश्न 501. गाँधीजी ने हिन्दी की बजाय किस शब्द के प्रयोग एवं प्रचलन पर बल दिया?

(A) हिन्दवी

(B) हिन्दुस्तानी

(C) खड़ी बोली

(D) पुरानी हिन्दी

उत्तर: (B) हिन्दुस्तानी

प्रश्न 502. आ. रामचन्द्र शुक्ल ने आधुनिक पद्य की पहली पुस्तक कौन-सी मानी है?

(A) एकान्तवासी योगी

(B) काश्मीर कुसुम

(C) गुणवंत हेमन्त

(D) जगत् सच्चाई सार

उत्तर: (A) एकान्तवासी योगी

प्रश्न 503. श्रीधर पाठक द्वारा खड़ी बोली में रचित प्रथम कविता कौन-सी है?

(A) एकान्तवासी योगी

(B) काश्मीर कुसुम

(C) गुणवंत हेमन्त

(D) जगत् सच्चाई सार

उत्तर: (C) गुणवंत हेमन्त

प्रश्न 504. आधुनिक खड़ी बोली के प्रथम कवि या खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि कौन हैं?

(A) जयशंकर प्रसाद

(B) हरिऔध

(C) श्रीधर पाठक

(D) महावीर प्रसाद द्विवेदी

उत्तर: (C) श्रीधर पाठक

प्रश्न 505. ‘मुण्डा’ भाषा परिवार का क्षेत्र कौन-सा है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) छोटा नागपुर

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) मध्यप्रदेश

उत्तर: (B) छोटा नागपुर

प्रश्न 506. “का पूछहु तुम धातु निछोही जो गुरू कीन्ह अंतरपट ओही” यह पंक्ति किस भाषा की है?

(A) अपभ्रंश

(B) अवधी

(C) ब्रजभाषा

(D) राजस्थानी

उत्तर: (B) अवधी (जायसी कृत ‘पद्मावत’ से)

प्रश्न 507. “उसकी चोटी सटकाई लख नागिन अपनी केंचली छोड़ सटक गई” यह पंक्ति किस भाषा की है?

(A) अपभ्रंश

(B) अवधी

(C) ब्रजभाषा

(D) खड़ी बोली

उत्तर: (D) खड़ी बोली

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी: भाग-6 (प्रश्न 508 से 555) आदिकाल

प्रश्न 508. वीरगाथाकाल में किस भाषा की रचनाएँ मिलती हैं?

(A) अपभ्रंश

(B) देशभाषा (बोलचाल)

(C) A और B दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C) A और B दोनों

व्याख्या: वीरगाथाकाल में अपभ्रंश और देशभाषा (बोलचाल) दोनों की रचनाएँ मिलती हैं। अपभ्रंश की पुस्तकों में कई जैनों के धर्म-तत्त्व-निरूपण संबंधी हैं और कुछ भिन्न-भिन्न विषयों पर फुटकल दोहे हैं।

प्रश्न 509. आ. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निम्नलिखित में से साहित्यिक (अपभ्रंश) पुस्तक नहीं है?

(A) विजयपाल रासो

(B) हम्मीर रासो

(C) पृथ्वीराज रासो

(D) कीर्तिपताका

उत्तर: (C) पृथ्वीराज रासो

व्याख्या: ‘पृथ्वीराज रासो’ देशभाषा काव्य की पुस्तक है। आ. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार साहित्यिक (अपभ्रंश) पुस्तकें केवल चार हैं- 1. विजयपाल रासो, 2. हम्मीर रासो, 3. कीर्तिलता और 4. कीर्तिपताका।

प्रश्न 510. आ. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निम्नलिखित में से देशभाषा काव्य पुस्तक नहीं है?

(A) बीसलदेव रासो

(B) पृथ्वीराज रासो

(C) खुमान रासो

(D) हम्मीर रासो

उत्तर: (D) हम्मीर रासो

व्याख्या: ‘हम्मीर रासो’ साहित्यिक अपभ्रंश की पुस्तक है। देशभाषा काव्य की आठ पुस्तकें प्रसिद्ध हैं- 1. खुमान रासो, 2. बीसलदेव रासो, 3. पृथ्वीराज रासो, 4. जयचंदप्रकाश, 5. जयमयंक जस चंद्रिका, 6. परमाल रासो (आल्हा का मूल रूप), 7. खुसरो की पहेलियाँ आदि और 8. विद्यापति पदावली।

प्रश्न 511. आ. रामचंद्र शुक्ल ने कितनी रचनाओं को आधार मानकर आदिकाल को ‘वीरगाथाकाल’ नाम दिया?

(A) 12

(B) 4

(C) 9

(D) 6

उत्तर: (C) 9

व्याख्या: आ. शुक्ल ने 12 में से 9 वीरगाथात्मक रचनाओं (विजयपाल रासो, हम्मीर रासो, कीर्तिलता, कीर्तिपताका, खुमान रासो, पृथ्वीराज रासो, जयचंदप्रकाश, जयमयंक जस चंद्रिका और परमाल रासो) को आधार मानकर आदिकाल को वीरगाथाकाल कहा।

प्रश्न 512. आ. रामचंद्र शुक्ल ने कितनी पुस्तकों की दृष्टि से ‘आदिकाल’ का लक्षणनिरूपण और नामकरण किया?

(A) 12

(B) 4

(C) 9

(D) 6

उत्तर: (A) 12 (4 साहित्यिक अपभ्रंश की और 8 देशभाषा काव्य की पुस्तकें)

प्रश्न 513. “आधुनिककाल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान साहित्यिक घटना है।” यह कथन किस आलोचक का है?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(C) डॉ. बच्चन सिंह

(D) डॉ. नामवर सिंह

उत्तर: (A) आ. रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 514. आ. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार काल और प्रकरणों के संबंध में सुमेलित नहीं है-

(A) आदिकाल – 4 प्रकरणों में

(B) पूर्व मध्यकाल – 6 प्रकरणों में

(C) उत्तर मध्यकाल – 3 प्रकरणों में

(D) आधुनिक काल – 2 प्रकरणों में

उत्तर: (D) आधुनिक काल – 2 प्रकरणों में

व्याख्या: आ. शुक्ल ने आधुनिक काल के गद्य खंड को 5 प्रकरणों में तथा काव्य (पद्य) खंड को 4 प्रकरणों में विभाजित किया है।

प्रश्न 515. आ. रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार किस रासो में काव्य के अर्थ में ‘रसायण’ शब्द बार-बार आता है?

(A) बीसलदेव रासो

(B) हम्मीर रासो

(C) पृथ्वीराज रासो

(D) खुमान रासो

उत्तर: (A) बीसलदेव रासो

व्याख्या: रामचन्द्र शुक्ल ‘रासो’ शब्द की उत्पत्ति ‘रसायण’ से मानते हैं, जबकि हजारीप्रसाद द्विवेदी ‘रासक’ से मानते हैं।

प्रश्न 516. “महाकाव्य की त्रासदी राजनीति की फलश्रुति और राजनीति की त्रासदी महाकाव्य की फलश्रुति है।” यह कथन किसने कहा है?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(C) डॉ. बच्चन सिंह

(D) डॉ. नगेन्द्र

उत्तर: (C) डॉ. बच्चन सिंह

प्रश्न 517. “पृथ्वीराज रासो न श्रृंगारगाथा है, न वीरगाथा और न उनका मिश्रण।” यह कथन किस आलोचक का है?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(C) डॉ. बच्चन सिंह

(D) डॉ. नगेन्द्र

उत्तर: (C) डॉ. बच्चन सिंह

व्याख्या: डॉ. बच्चन सिंह के अनुसार पृथ्वीराज रासो एक राजनीतिक महाकाव्य और राजनीति की महाकाव्यात्मक त्रासदी है।

प्रश्न 518. नागरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित ‘पृथ्वीराजरासो’ के वृहत्तम रूप को प्रामाणिक मानने वाले विद्वान कौन हैं?

(A) मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या

(B) श्यामसुन्दर दास

(C) मिश्रबंधु

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

प्रश्न 519. ‘पृथ्वीराज रासो’ को प्रामाणिक सिद्ध करने के लिए ‘आनन्द संवत्’ की कल्पना करने वाले विद्वान कौन थे?

(A) मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या

(B) श्यामसुन्दर दास

(C) मिश्रबंधु

(D) डॉ. दशरथ शर्मा

उत्तर: (A) मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या

प्रश्न 520. किस विद्वान के मतानुसार पृथ्वीराज रासो में उल्लिखित नाम, घटनाएँ और संवत् भट्टभणंत (भाटों की कल्पना) हैं?

(A) रामचन्द्र शुक्ल

(B) देवीप्रसाद

(C) कविराज श्यामलदास

(D) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा

उत्तर: (D) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा

प्रश्न 521. ‘आल्हखंड’ रचना के संबंध में असत्य कथन है-

(a) यह एक युद्ध काव्य है

(b) आल्हखंड में बयालिस छोटी-बड़ी लड़ाइयों का वर्णन है

(c) वाटरफील्ड आल्हखंड को पृथ्वीराज रासो का एक खंड मानता है

(d) आल्हखंड में विवाह युद्ध का निमित्त है

(A) केवल a

(B) केवल b

(C) a, c और d

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (B) केवल b

व्याख्या: आल्हखंड (रचयिता: जगनिक) में बावन (52) छोटी-बड़ी लड़ाइयों का वर्णन है, न कि बयालिस। सन् 1865 में फर्रुखाबाद के तत्कालीन जिलाधीश चार्ल्स इलियट ने इसे लिपिबद्ध कराया था।

प्रश्न 522. निम्नलिखित में ‘प्राकृत पैंगलम्’ से संबंधित सत्य कथन नहीं है-

(A) यह छन्दः शास्त्र-सम्बन्धी पुस्तक है

(B) सुनीतिकुमार चाटुर्ज्या इसे 15वीं शती के आरंभ का संग्रह कहते हैं

(C) इसमें शौरसेनी अपभ्रंश के छंदों की संख्या अधिक है

(D) इसका संग्रहकाल सामान्यतः 15वीं शताब्दी का पूर्वार्द्ध बताया जाता है

उत्तर: (D) इसका संग्रहकाल सामान्यतः 15वीं शताब्दी का पूर्वार्द्ध बताया जाता है

व्याख्या: इसका संग्रहकाल सामान्यतः 14वीं शताब्दी का पूर्वार्द्ध बताया जाता है।

प्रश्न 523. डॉ. विनयतोष भट्टाचार्य ने सरहपा का समय क्या माना है?

(A) विक्रम संवत् 669

(B) विक्रम संवत् 769

(C) विक्रम संवत् 690

(D) विक्रम संवत् 699

उत्तर: (C) विक्रम संवत् 690 (जबकि राहुल सांकृत्यायन ने 769 ई. या आठवीं शताब्दी माना है)

प्रश्न 524. आदिकाल की कौन-सी प्रवृत्ति नहीं है?

(A) ऐतिहासिकता का अभाव

(B) आश्रयदाताओं की प्रशंसा

(C) विस्तृत राष्ट्रीयता

(D) कल्पना की प्रचुरता

उत्तर: (C) विस्तृत राष्ट्रीयता

व्याख्या: आदिकाल में विस्तृत राष्ट्रीयता के स्थान पर ‘संकुचित राष्ट्रीयता’ (राज्यों और सामंतों तक सीमित) की प्रवृत्ति पाई जाती है।

प्रश्न 525. सिद्धों में ‘लघु’ या ‘नव सरह’ किसे कहा जाता है?

(A) सरहपा

(B) शबरपा

(C) कण्हपा

(D) लुईपा

उत्तर: (B) शबरपा (तिब्बती इतिहासकार तारानाथ ने इन्हें यह नाम दिया)

प्रश्न 526. ‘भरतेश्वर बाहुबली रास’ के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) इसके रचयिता शालिभद्र सूरि हैं

(b) यह एक महाकाव्य है

(c) इसके अंत में शांत रस है

(d) इसमें भरत और बाहुबली के बीच हुए युद्ध का वर्णन है

(A) केवल a

(B) केवल b

(C) a, c और d

(D) a, b, c और d

उत्तर: (B) केवल b

व्याख्या: ‘भरतेश्वर बाहुबली रास’ (1184-85 ई.) 205 छंदों का एक ‘खंडकाव्य’ है, महाकाव्य नहीं।

प्रश्न 527. डॉ. किशोरीलाल गुप्त के अनुसार सच्चे अर्थों में हिन्दी साहित्य का सर्वप्रथम इतिहास किस विद्वान के द्वारा लिखा गया था?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

(C) शिवसिंह सेंगर

(D) मिश्रबन्धु

उत्तर: (B) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन (‘द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान’, 1888 ई.)

प्रश्न 528. किसने गोरखनाथ को हिन्दी का प्रथम गद्य लेखक माना है?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) डॉ. बच्चन सिंह

(C) मिश्रबन्धु

(D) गणपति चन्द्र गुप्त

उत्तर: (C) मिश्रबन्धु

प्रश्न 529. संत मत के अलावा ‘सबद’ का प्रचलन और किस पंथ में हुआ था?

(A) सिद्ध पंथ

(B) नाथ पंथ

(C) जैन पंथ

(D) सखी संप्रदाय

उत्तर: (B) नाथ पंथ

प्रश्न 530. आदिकालीन काव्यग्रंथों में कथा कहने की परंपरा को लक्ष्य करके ‘पृथ्वीराज रासो’ के संदर्भ में किस आलोचक ने लिखा है- “कथा की परीक्षा इतिहास की दृष्टि से नहीं, काव्य की दृष्टि से होनी चाहिए। पुरानी कथाएँ काव्य ही अधिक हैं, इतिहास वे एकदम नहीं हैं।”

(A) मुनि जिनविजय

(B) राहुल सांकृत्यायन

(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(D) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

उत्तर: (C) हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 531. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के अनुसार, चौदहवीं-पन्द्रहवीं शताब्दी के हिन्दुओं-मुसलमानों, सामंतों, शहरों, सेना के सिपाहियों और लड़ाइयों का जीवंत और यथार्थ वर्णन किस कृति में हुआ है?

(A) हम्मीर काव्य

(B) कीर्तिपताका

(C) कीर्तिकौमुदी

(D) कीर्तिलता

उत्तर: (D) कीर्तिलता

प्रश्न 532. नाथ संप्रदाय मूलतः किस दर्शन पर आधारित रहा है?

(A) शाक्त संप्रदाय

(B) योग सिद्धांत

(C) वैष्णव मत

(D) शैव दर्शन

उत्तर: (D) शैव दर्शन

प्रश्न 533. “विद्यापति की कविता का स्थापत्य श्रृंगारिक है। उसे आध्यात्मिक कहना खजुराहो के मंदिरों को आध्यात्मिक कहना है।” यह कथन किसने कहा है?

(A) आ. रामचंद्र शुक्ल

(B) डॉ. बच्चन सिंह

(C) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(D) डॉ. नगेन्द्र

उत्तर: (B) डॉ. बच्चन सिंह

प्रश्न 534. ‘वर्णरत्नाकर’ के संबंध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

(A) यह मैथिली का विश्वकोश कहलाता है

(B) इसके रचनाकार ज्योतिरीश्वर ठाकुर हैं

(C) इसमें लेखक ने हिन्दू दरबार और भारतीय जीवन का यथार्थ चित्रण किया है

(D) यह छः कल्लोलों (अध्यायों) में विभक्त है

उत्तर: (D) यह छः कल्लोलों (अध्यायों) में विभक्त है

व्याख्या: ‘वर्णरत्नाकर’ (14वीं शताब्दी) कुल 8 कल्लोलों (अध्यायों) में विभक्त है, जिसका आठवाँ कल्लोल (श्मशान वर्णन) अधूरा है।

प्रश्न 535. ‘चार पहिर आलिंगन निद्रा, संसार जाई विषया दाही’ यह उक्ति किसकी है?

(A) अब्दुल रहमान

(B) गोरखनाथ

(C) कबीर

(D) जायसी

उत्तर: (B) गोरखनाथ

प्रश्न 536. ‘यह गूँज मात्र है, मूल शब्द नहीं’ आचार्य रामचंद्र शुक्ल की यह टिप्पणी किस रासो काव्य के लिए है?

(A) पृथ्वीराज रासो

(B) विजयपाल रासो

(C) परमाल रासो

(D) बीसलदेव रासो

उत्तर: (B) विजयपाल रासो

प्रश्न 537. “नारी से तू नर भई और श्याम बरन भई सोय। गली-गली कूकत फिरे कोईलो कोईलो लोय।।” अमीर खुसरो की इस पहेली का क्या अर्थ है?

(A) कोयला

(B) कोयल

(C) कौआ

(D) कपोत

उत्तर: (A) कोयला

प्रश्न 538. किस रासो में ‘काव्य के अर्थ में रसायण शब्द’ बार-बार आया है?

(A) पृथ्वीराज रासो

(B) विजयपाल रासो

(C) परमाल रासो

(D) बीसलदेव रासो

उत्तर: (D) बीसलदेव रासो

प्रश्न 539. देशभाषा की इन पुस्तकों में पूजा, तीर्थाटन आदि के साथ हज, नमाज आदि का भी उल्लेख पाया जाता है। इस प्रकार की एक पुस्तक का नाम क्या है?

(A) विराट पुराण

(B) विवेक मार्तंड

(C) शक्ति संगम तंत्र

(D) काफिरबोध

उत्तर: (D) काफिरबोध

प्रश्न 540. गोरख पंथ की पुस्तकों के संबंध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

(A) ये सांप्रदायिक शिक्षा से संबंधित पुस्तकें हैं

(B) देशभाषा में लिखी गोरख पंथ की पुस्तकें गद्य और पद्य दोनों में हैं

(C) सभी पुस्तकों में अपभ्रंश का आभास मिलता है

(D) ये सब ग्रंथ गोरख के नहीं बल्कि उनके अनुयायी शिष्यों द्वारा रचे गए हैं

उत्तर: (C) सभी पुस्तकों में अपभ्रंश का आभास मिलता है

व्याख्या: केवल ‘नरवइ बोध’ पुस्तक के नाम (नरवइ = नरपति) में ही अपभ्रंश का आभास मिलता है।

प्रश्न 541. निम्नलिखित में से कौन-सी पंक्ति सुमेलित नहीं है?

(A) भल्ला हुआ जु मारिया बहिणि महारा कंतु – हेमचंद्र

(B) रावण जायउ जहि दिअहि दह मुह एक सरीरु – सोमप्रभ सूरि

(C) ढोला मारिय ढिल्लि महँ मुच्छिउ मेच्छ सरीर – जगनिक

(D) एउ जम्मु नग्गुहं गिउ, भड़सिरि खग्गु न भग्गु – मेरुतुंग

उत्तर: (C) ढोला मारिय ढिल्लि महँ मुच्छिउ मेच्छ सरीर – जगनिक

व्याख्या: यह पंक्ति शार्ङ्गधर की है, जगनिक की नहीं।

प्रश्न 542. ‘बीसलदेवरासो’ के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

(A) यह बीसलदेव के राजकवि नरपति नाल्ह द्वारा रचित ग्रन्थ है

(B) यह वीरगीत के रूप में रचित है

(C) यह 100 पृष्ठों का छोटा-सा ग्रन्थ है

(D) इसका निर्माण काल विक्रम संवत् 1212, ज्येष्ठ सुदी नवमी, बुधवार है

उत्तर: (D) इसका निर्माण काल विक्रम संवत् 1212, ज्येष्ठ सुदी नवमी, बुधवार है

व्याख्या: इसका सही निर्माण काल विक्रम संवत् 1212, ज्येष्ठ बदी (कृष्ण पक्ष) नवमी, बुधवार है।

प्रश्न 543. ‘बीसलदेवरासो’ के किस खण्ड में राजमती का विरह वर्णन किया गया है?

(A) पहला खण्ड में

(B) दूसरा खण्ड में

(C) तीसरा खण्ड में

(D) चौथा खण्ड में

उत्तर: (C) तीसरा खण्ड में

व्याख्या: खंड 1 में विवाह, खंड 2 में बीसलदेव का उड़ीसा प्रस्थान, खंड 3 में राजमती का विरह वर्णन व बीसलदेव का लौटना तथा खंड 4 में राजमती का मायके जाना और पुनः चित्तौड़ आने का वर्णन है।

प्रश्न 544. “बीसलदेवरासो घटनात्मक काव्य नहीं है, वर्णनात्मक है।” यह कथन किस साहित्यकार का है?

(A) डॉ. बच्चन सिंह

(B) आ. रामचंद्र शुक्ल

(C) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(D) माताप्रसाद गुप्त

उत्तर: (B) आ. रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 545. चंदबरदाई के संबंध में कौन-सा तथ्य आ. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार नहीं है?

(A) ये महाराज पृथ्वीराज के सामंत और राजकवि थे

(B) वे लाठी लेकर शब्दों की परेड करवाते थे, किसी के हाथ-पैर टूट जाएँ तो क्या

(C) वे षड्भाषा, व्याकरण, काव्य, साहित्य, छंदशास्त्र, ज्योतिष आदि अनेक विद्याओं में पारंगत थे

(D) इनका पृथ्वीराजरासो हिंदी का प्रथम महाकाव्य है

उत्तर: (B) वे लाठी लेकर शब्दों की परेड करवाते थे, किसी के हाथ-पैर टूट जाएँ तो क्या

व्याख्या: यह प्रसिद्ध कथन आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का है, आचार्य शुक्ल का नहीं।

प्रश्न 546. जैसे ‘कादंबरी’ के संबंध में प्रसिद्ध है कि उसका पिछला भाग बाण के पुत्र ने पूरा किया था, वैसे ही किस रासो के पिछले भाग को उसके पुत्र ने पूरा किया था?

(A) हम्मीररासो

(B) विजयपालरासो

(C) पृथ्वीराजरासो

(D) बीसलदेवरासो

उत्तर: (C) पृथ्वीराजरासो (चंदबरदाई के पुत्र जल्हण द्वारा)

प्रश्न 547. ‘पृथ्वीराजरासो’ में अध्याय को क्या कहा जाता है?

(A) सर्ग

(B) समय

(C) स्कंध

(D) अंग

उत्तर: (B) समय

प्रश्न 548. ‘पृथ्वीराज रासो’ के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

(A) यह डेढ़ हजार पृष्ठों का बहुत बड़ा ग्रंथ है

(B) इसमें 69 समय (सर्ग या अध्याय) हैं

(C) मुख्य छंद कवित्त (छप्पय), दूहा, तोमर, त्रोटक, गाहा और आर्या हैं

(D) इसमें आबू के यज्ञकुंड से चार क्षत्रिय कुलों की उत्पत्ति का वर्णन है

उत्तर: (A) यह डेढ़ हजार पृष्ठों का बहुत बड़ा ग्रंथ है

व्याख्या: आचार्य शुक्ल के अनुसार ‘पृथ्वीराज रासो’ ढाई हजार (2500) पृष्ठों का बहुत बड़ा ग्रंथ है।

प्रश्न 549. ‘पृथ्वीराजरासो’ में वर्णित घटनाओं तथा संवतों को बिल्कुल भाटों की कल्पना कौन-से इतिहासकार मानते हैं?

(A) हरप्रसाद शास्त्री

(B) मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या

(C) गौरीशंकर हीराचंद ओझा

(D) श्यामसुंदर दास

उत्तर: (C) गौरीशंकर हीराचंद ओझा

प्रश्न 550. पंडित मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या ने विक्रम संवत् से ‘आनंद संवत्’ निकालने के लिए कितने वर्ष का अंतर किया है?

(A) 56-57 वर्ष

(B) 90-91 वर्ष

(C) 77-78 वर्ष

(D) 578-579 वर्ष

उत्तर: (B) 90-91 वर्ष

प्रश्न 551. “भाषा की कसौटी पर यदि ग्रंथ को कसते हैं, तो और भी निराश होना पड़ता है।” आ. रामचंद्र शुक्ल ने यह कथन किस ग्रन्थ के संबंध में कहा है?

(A) पद्मावत

(B) साहित्य लहरी

(C) रामचन्द्रिका

(D) पृथ्वीराजरासो

उत्तर: (D) पृथ्वीराजरासो

प्रश्न 552. किस इतिहासकार का कहना है कि नागौर में अब तक चंद के वंशज रहते हैं?

(A) हरप्रसाद शास्त्री

(B) मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या

(C) गौरीशंकर हीराचंद ओझा

(D) श्यामसुंदर दास

उत्तर: (A) हरप्रसाद शास्त्री

प्रश्न 553. निम्नलिखित में से कौन-सा असंगत कथन है?

(A) जयचंदप्रकाश महाकाव्य में महाराज जयचंद के प्रताप और पराक्रम का विस्तृत वर्णन था

(B) जयमयंक जसचंद्रिका के रचयिता मधुकर कवि हैं

(C) जयमयंक जसचंद्रिका ग्रंथ वर्तमान में उपलब्ध है और इसका उल्लेख सिंघायच दयालदास कृत ‘राठौड़ां री ख्यात’ में मिलता है

(D) जयचंदप्रकाश का उल्लेख सिंघायच दयालदास कृत ‘राठौड़ां री ख्यात’ में मिलता है

उत्तर: (C) जयमयंक जसचंद्रिका ग्रंथ वर्तमान में उपलब्ध है और इसका उल्लेख सिंघायच दयालदास कृत ‘राठौड़ां री ख्यात’ में मिलता है

व्याख्या: ये दोनों ग्रंथ वर्तमान में उपलब्ध नहीं हैं, केवल इनका उल्लेख ‘राठौड़ां री ख्यात’ में मिलता है।

प्रश्न 554. अमीर खुसरो का अंतिम लक्ष्य क्या था?

(A) बोलचाल की भाषा को विकसित करना

(B) जनता की सब बातों में पूरा योगदान देना

(C) जनता का मनोरंजन करना

(D) जनता के बीच प्रचलित पद्यों को तुकबंदियों के माध्यम से कहना

उत्तर: (C) जनता का मनोरंजन करना

प्रश्न 555. “जे हाल मिसकी मकुन तगाफुल दुराय नैना, बनाय बतियाँ।” यह पंक्ति किसकी है?

(A) विद्यापति

(B) अमीर खुसरो

(C) चंदबरदाई

(D) जायसी

उत्तर: (B) अमीर खुसरो

यहाँ 555 अति-महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह महा-संकलन पूर्ण होता है। आशा है कि यह अध्ययन सामग्री आपकी आगामी परीक्षा में मील का पत्थर साबित होगी।

आपका सहयोग और सुझाव हमारे लिए अमूल्य हैं:

  1. इन 555 प्रश्नों में से आपके कितने प्रश्न सही हुए? नीचे कमेंट बॉक्स में अपना स्कोर जरूर लिखें।

  2. यदि आपको यह संकलन उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने उन सभी साथियों और स्टडी ग्रुप्स में शेयर करें जो हिंदी विषय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

  3. ऐसे ही और प्रमाणिक नोट्स व टेस्ट सीरीज के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

आपकी उज्ज्वल सफलता की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

error: Content is protected !!