34 व्यास सम्मान 2024 (34 Vyas Samman 2024)
???? व्यास सम्मान 2024 ????
◆ केके बिरला फाउंडेशन के साल 2024 के ‘व्यास सम्मान के लिए सूर्यबाला के उपन्यास “कौन देस को वासी : वेणु की डायरी” का चयन किया गया है।
???? कौन देस को वासी : वेणु की डायरी’ उपन्यास के संबंध में ????
◆ प्रकाशन :- 2018
◆ प्रसिद्ध कथाकार सूर्यबाला का ‘कौन देस को वासी : वेणु की डायरी’ उपन्यास एक विशिष्ट पृष्ठभूमि पर लिखा गया है।
● भारतीय युवा ऐसा समझता है कि अमेरिका उसका आश्वस्तिकारक भविष्य है।
● आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी किसी युवक का अमेरिका जाना एक सुखद स्पप्न की तरह देखते हैं।
● आर्थिक पक्ष की दृष्टि से वर्तमान सन्दर्भों में यह बहुत दूर तक ठीक भी है किन्तु अमेरिका जाने वाला युवक वहां जाने पर किन चुनौतियों का सामना करता है, किन प्रलोभनों का शिकार होता है और सांस्कृतिक स्तर पर किस वैचारिक संघर्ष से गुजरता है इसका अनुमान सहज नहीं लगाया जा सकता।
● इस उपन्यास संबंध में डॉ ओम निश्चल के द्वारा लिखित समीक्षा नीचे दिये लिंक पर देखे।
https://samalochan.blogspot.com/2020/04/blog-post_25.html?m=1
???? व्यास सम्मान के संबंध में :-
◆ केके बिरला फाउंडेशन साहित्य के क्षेत्र में विशेष रूप से सक्रिय है ।
◆ फाउंडेशन की ओर से हर साल दो बड़े साहित्यिक सम्मान दिए जाते हैं।
(1) सरस्वती सम्मान :-संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले दस वर्षों में प्रकाशित भारतीय नागरिक की एक उत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए (पंद्रह लाख रूपये की राशि)
(2.) व्यास सम्मान :- पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की उत्कृष्ट हिन्दी कृति पर दिया जाता है( चार लाख रूपये की राशि)
◆ व्यास सम्मान की विशिष्टता यह है कि यह साहित्यकार को केन्द्र बिन्दु में न रखकर किसी एक साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
◆ व्यास सम्मान के लिए कृति के चयन का पूरा दायित्व एक चयन समिति का है। जिसके अध्यक्ष हिन्दी साहित्य के प्रख्यात विद्वान प्रो रामजी तिवारी हैं।
????सूर्यबाला का जीवन परिचय????
◆ मूल नाम :सूर्यबाला
◆ जन्म :25 अक्तूबर 1943, वाराणसी(उत्तर प्रदेश)
◆ हिन्दी की आधुनिक उपन्यासकार और कहानीकार हैं।
◆ ‘बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय’ से हिंदी साहित्य में पीएच. डी.।
◆ कार्य का प्रारंभ आर्य महिला विद्यालय में अध्यापन से।
● पहली कहानी सारिका पत्रिका में (1972 में ) प्रकाशित।
◆ पहला उपन्यास :- मेरे संधिपत्र (1975)
◆ प्रकाशित कृतियाँ :-
★ उपन्यास :-
● मेरे संधि-पत्र
● कौन देस को वासी : वेणु की डायरी
● सुबह के इन्तज़ार तक
● अग्निपंखी
● यामिनी-कथा
● दीक्षान्त
●झगड़ा निपटारक दफ़्तर(बाल हास्य उपन्यास)
★ कहानी :-
● एक इन्द्रधनुष जुबेदा के नाम
● दिशाहीन
● थाली-भर चाँद
● मुँडेर पर
● गृह-प्रवेश
● साँझवाती
● कात्यायनी संवाद
● मानुष-गंध
● गौरा गुनवंती
★ व्यंग्य :-
● अजगर करे न चाकरी
● धृतराष्ट्र टाइम्स
● देश सेवा के अखाड़े में
● भगवान ने कहा था
● यह व्यंग्य कौ पंथ
★ संस्मरण :- अलविदा अन्ना
◆ ‘सज़ायाफ़्ता’ कहानी पर बनी टेलीफ़िल्म को वर्ष 2007 का सर्वश्रेष्ठ टेलीफ़िल्म पुरस्कार।
◆ यूयार्क के ‘शब्द’ टी.वी. चैनल पर कहानी एवं व्यंग्य-पाठ।
◆ पुरस्कार एवं.सम्मान :-
● प्रियदर्शिनी पुरस्कार
● व्यंग्यश्री पुरस्कार
● रत्नादेवी गोयनका वाग्देवी पुरस्कार
● हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान
● राजस्तरीय सम्मान(महाराष्ट्र साहित्य अकादेमी द्वारा)
● सर्वोच्च ‘शिखर सम्मान(महाराष्ट्र साहित्य अकादेमी द्वारा)
● राष्ट्रीय शरद जोशी प्रतिष्ठा पुरस्कार
● भारती गौरव सम्मान (भारतीय प्रसार-परिषद द्वारा)

◆ मूल नाम :सूर्यबाला ◆ जन्म :25 अक्तूबर 1943 https://hindibestnotes.com/34-व्यास-सम्मान-2024 वाराणसी(उत्तर प्रदेश) ◆ हिन्दी की आधुनिक उपन्यासकार और कहानीकार हैं। ◆ 'बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय' से हिंदी साहित्य में पीएच. डी.। ◆ कार्य का प्रारंभ आर्य महिला विद्यालय में अध्यापन से। 2025-03-13
error: Content is protected !!