निविदा (Tender) का अर्थ, उद्देश्य, प्रकार व प्रक्रिया(nivida (Tender) ka arth, uddeshya, prakar va prakriya)

 निविदा (Tender) का अर्थ, उद्देश्य, प्रकार व प्रक्रिया

1. निविदा का शाब्दिक अर्थ और परिभाषा

  • शाब्दिक अर्थ: ‘निविदा’ शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है – ‘निवेदन करना’, ‘प्रस्ताव देना’ या ‘सशर्त मूल्य प्रस्ताव जमा करना’। अंग्रेज़ी में इसे Tender या Quotations Call कहा जाता है।

  • परिभाषा: किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी या निजी संस्थान द्वारा अपने किसी निर्माण कार्य (Construction Work), सामग्री की आपूर्ति (Supply of Materials) या सेवा-कार्य (Services) को सबसे कम लागत में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवाने के लिए सक्षम व्यक्तियों, ठेकेदारों, फर्मों या कंपनियों से समाचार पत्रों एवं वेबसाइटों के माध्यम से जो सशर्त मूल्य-प्रस्ताव (Bids / Quotations) आमंत्रित किए जाते हैं, उस आमंत्रण-सूचना को निविदा (Tender Notice) कहते हैं।

2. निविदा जारी करने के मुख्य उद्देश्य

  1. वित्तीय पारदर्शिता (Financial Transparency): सार्वजनिक धन (Public Money) का दुरुपयोग रोकना और सभी योग्य ठेकेदारों को समान अवसर देना।

  2. प्रतिस्पर्धा द्वारा बचत (Healthy Competition): जब विभिन्न फर्में अपना मूल्य-प्रस्ताव देती हैं, तो सबसे कम दर (L1 – Lowest Rate) पर काम करवाकर सरकारी धन की बचत होती है।

  3. गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control): निविदा में कार्य की शर्तें और गुणवत्ता के मानक पहले से तय होते हैं, जिससे काम में गुणवत्ता बनी रहती है।

3. निविदा के मुख्य प्रकार

  1. खुली / सार्वजनिक निविदा (Open / Public Tender): यह समाचार पत्रों और आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से सार्वजनिक रूप से जारी की जाती है। इसमें कोई भी योग्य ठेकेदार या पंजीकृत फर्म भाग ले सकती है। (जैसे – सड़क निर्माण, भवन निर्माण)।

  2. सीमित निविदा (Limited Tender): जब काम बहुत आपातकालीन हो या किसी विशेष तकनीक से जुड़ा हो, तो विभाग में पहले से सूचीबद्ध (Empaneled) कुछ ही चुनिंदा फर्मों / ठेकेदारों को सीधे प्रस्ताव भेजने के लिए कहा जाता है।

  3. एकल निविदा (Single Tender): जब कोई विशिष्ट सेवा या सामग्री केवल एक ही कंपनी या पेटेंटधारक के पास उपलब्ध हो, तब केवल उसी कंपनी से सीधे निविदा आमंत्रित की जाती है।

★ परीक्षा हेतु मुख्य बिंदु (ध्यान दें)

  • निविदा का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता है।

  • निविदा में कार्य की शर्तें, समय, मात्रा, गुणवत्ता और भुगतान की शर्तें स्पष्ट रूप से लिखी जाती हैं।

  • सभी इच्छुक फर्में निर्धारित तिथि तक अपना मूल्य-प्रस्ताव (Tender) जमा करती हैं।

  • सबसे उपयुक्त और न्यूनतम दर (L1) देने वाली फर्म को कार्य प्रदान किया जाता है।

 निविदा लेखन की प्रमुख बातें एवं प्रारूप

निविदा लेखन की प्रमुख बातें:

  1. कार्यालय का नाम व पता

  2. पत्र क्रमांक (बायीं ओर) व दिनांक (दायीं ओर)

  3. निविदा सूचना संख्या

  4. निविदा की कुल लागत

  5. कार्य का नाम व विवरण

  6. धरोहर राशि व निविदा शुल्क

  7. निविदा प्रस्तुत करने का दिनांक व समय

  8. निविदा खोलने का समय व दिनांक

  9. निविदा जारी करने वाले अधिकारी का नाम / पदनाम

निविदा का प्रारूप (Sample Draft)

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर (राजस्थान)

क्रमांक : खा / शिक्षा / 2026 / 1025               दिनांक : 10 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : 05/2026-27

कार्यालय की विभिन्न शाखाओं हेतु स्टेशनरी एवं प्रिंटिंग सामग्री की आपूर्ति के लिए पंजीकृत फर्मों / निर्माताओं से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

क्र. सं. कार्य / सामग्री का नाम अनुमानित लागत धरोहर राशि (2%) निविदा प्रपत्र शुल्क कार्य पूर्ण करने की अवधि
1. स्टेशनरी एवं प्रिंटिंग सामग्री आपूर्ति ₹ 5,00,000/- ₹ 10,000/- ₹ 500/- 15 दिवस

महत्वपूर्ण शर्तें व तिथियां :

  • निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि व समय : 20 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने की तिथि व समय : 20 अगस्त 2026 (अपराह्न 4:00 बजे)

  • निविदा खोलने का स्थान : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर।

 निविदा के दो मानक प्रारूप (प्रश्न 1 एवं 2)

प्रश्न 1 का हल :- सड़क मरम्मत / निर्माण हेतु निविदा

राजस्थान सरकार

कार्यालय अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (प.नि.वि.), जयपुर

पत्र क्रमांक : स.नि.वि. / निर्माण / 2026 / 512           दिनांक : 10 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : ई-निविदा सूचना संख्या 08/2026-27

सर्वसाधारण एवं विभाग में पंजीकृत श्रेणीबद्ध ठेकेदारों को सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित कार्य हेतु मोहरबंद / ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं :

  • कार्य का नाम व विवरण : जयपुर-टोंक राज्य राजमार्ग संख्या-12 की मरम्मत एवं डामरीकरण का कार्य।

  • निविदा की कुल लागत : ₹ 20.00 लाख (अनुमानित)

  • धरोहर राशि : ₹ 40,000/- (लागत का 2%)

  • निविदा शुल्क : ₹ 500/-

  • निविदा प्रस्तुत करने की तिथि व समय : दिनांक 25 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने का समय व दिनांक : दिनांक 26 अगस्त 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे)

निविदा संबंधी समस्त शर्तें व विवरण विभाग की वेबसाइट www.sppp.rajasthan.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

प्रश्न 2 का हल :- परीक्षा सामग्री व उत्तर-पुस्तिका क्रय हेतु ई-निविदा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर

पत्र क्रमांक : मा.शि.बो. / गोपनीय / 2026 / 890          दिनांक : 12 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : अल्पकालीन ई-निविदा सूचना संख्या 04/2026

बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं हेतु मान्यता प्राप्त एवं अनुभवी मुद्रकों से निम्नलिखित कार्य हेतु ऑनलाइन ई-निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं :

  • कार्य का नाम व विवरण : मुख्य परीक्षा हेतु 50 लाख उत्तर-पुस्तिकाओं एवं परीक्षा सामग्री का मुद्रण व आपूर्ति।

  • निविदा की कुल लागत : ₹ 50.00 लाख (अनुमानित)

  • धरोहर राशि : ₹ 1.00 लाख (लागत का 2%)

  • निविदा शुल्क : ₹ 1,000/-

  • निविदा प्रस्तुत करने की तिथि व समय : दिनांक 30 अगस्त 2026 (सायं 3:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने का समय व दिनांक : दिनांक 31 अगस्त 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे)

विस्तृत नियम, शर्तें व प्रपत्र बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 उत्तर 3 और उत्तर 4: मानक निविदा (Tender) प्रारूप

उत्तर 3 :

कार्यालय जिलाध्यक्ष एवं अध्यक्ष,

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा समिति, जोधपुर (राज.)

क्रमांक : साक्षरता / स्टेशनरी / 2026 / 845             दिनांक : 10 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : 03/2026-27

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा समिति, जोधपुर द्वारा जिले में संचालित साक्षरता अभियानों हेतु प्रचार-प्रसार सामग्री एवं स्टेशनरी की आपूर्ति के लिए प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत फर्मों से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

क्र. सं. कार्य / सामग्री का विवरण अनुमानित लागत धरोहर राशि (2%) निविदा प्रपत्र शुल्क कार्य की अवधि
1. प्रचार-प्रसार सामग्री एवं स्टेशनरी आपूर्ति ₹ 4,00,000/- ₹ 8,000/- ₹ 500/- 20 दिवस

मुख्य शर्तें व तिथियां :

  • निविदा फॉर्म प्राप्त / जमा करने की अंतिम तिथि व समय : 25 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने की तिथि व समय : 25 अगस्त 2026 (अपराह्न 4:00 बजे)

  • निविदा प्रस्तुत / खोलने का स्थान : कार्यालय जिलाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा समिति, जोधपुर।

  • धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट “अध्यक्ष, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा समिति, जोधपुर” के नाम देय होगा।

  • अधोहस्ताक्षरी को किसी भी निविदा को बिना कारण बताए निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।

उत्तर 4 :

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), कोटा (राज.)

क्रमांक : स्वास्थ्य / चिकित्सा-सामग्री / 2026 / 1120           दिनांक : 10 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : 08/2026-27

जिला अस्पताल, कोटा हेतु आवश्यक दवाइयों, सर्जिकल उपकरणों एवं चिकित्सा सामग्री की वार्षिक आपूर्ति के लिए अधिकृत निर्माताओं एवं पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

क्र. सं. कार्य / सामग्री का नाम अनुमानित कुल लागत धरोहर राशि (2%) निविदा शुल्क आपूर्ति अवधि
1. दवाइयां, सर्जिकल उपकरण एवं चिकित्सा सामग्री ₹ 15,00,000/- ₹ 30,000/- ₹ 1,000/- 1 वर्ष

महत्वपूर्ण तिथियां व शर्तें :

  • निविदा फॉर्म बिक्री की अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2026 (प्रातः 12:00 बजे तक)

  • निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि व समय : 27 अगस्त 2026 (अपराह्न 2:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने की तिथि व समय : 27 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:30 बजे)

  • निविदा खोलने का स्थान : सभागार, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा।

  • धरोहर राशि एवं निविदा शुल्क का Demand Draft “मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा” के नाम से संलग्न करना अनिवार्य हैं।

  • सशर्त या बिना धरोहर राशि की निविदाएं निरस्त कर दी जाएंगी।

 उत्तर 5 और उत्तर 6 : मानक निविदा (Tender) प्रारूप

उत्तर 5 :

कार्यालय निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग, बीकानेर (राज.)

क्रमांक : प्राशि / फर्नीचर / 2026 / 1402              दिनांक : 10 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : 12/2026-27

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों हेतु फर्नीचर (टेबल-कुर्सी) की आपूर्ति के लिए पंजीकृत निर्माताओं एवं अधिकृत विक्रेताओं से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

क्र. सं. कार्य / सामग्री का विवरण अनुमानित लागत धरोहर राशि (2%) निविदा शुल्क आपूर्ति अवधि
1. प्राथमिक विद्यालयों हेतु फर्नीचर (टेबल-कुर्सी) आपूर्ति ₹ 10,00,000/- ₹ 20,000/- ₹ 1,000/- 30 दिवस

महत्वपूर्ण शर्तें व तिथियां :

  • निविदा प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि व समय : 28 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने की तिथि व समय : 28 अगस्त 2026 (अपराह्न 4:00 बजे)

  • निविदा खोलने का स्थान : सभागार, कार्यालय निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर।

  • धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट “निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बीकानेर” के नाम देय होगा।

  • नियत समय के पश्चात प्राप्त निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

उत्तर 6 :

कार्यालय प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर (राज.)

क्रमांक : राउमावि / क्रय / 2026 / 451              दिनांक : 10 अगस्त 2026

निविदा सूचना संख्या : 04/2026-27

विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु खेलकूद सामग्री एवं छात्र वेशभूषा (यूनिफॉर्म) क्रय करने के लिए प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत फर्मों / विक्रेताओं से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

क्र. सं. कार्य / सामग्री का नाम अनुमानित लागत धरोहर राशि (2%) निविदा शुल्क आपूर्ति अवधि
1. खेलकूद सामग्री क्रय कार्य ₹ 1,50,000/- ₹ 3,000/- ₹ 200/- 15 दिवस
2. छात्र वेशभूषा (यूनिफॉर्म) आपूर्ति ₹ 2,50,000/- ₹ 5,000/- ₹ 300/- 20 दिवस

महत्वपूर्ण तिथियां व शर्तें :

  • निविदा फॉर्म बिक्री एवं जमा करने की अंतिम तिथि : 24 अगस्त 2026 (अपराह्न 2:00 बजे तक)

  • निविदा खोलने की तिथि व समय : 24 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:00 बजे)

  • निविदा खोलने का स्थान : कार्यालय प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर।

  • धरोहर राशि एवं निविदा शुल्क का Demand Draft “प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर” के नाम संलग्न करना अनिवार्य हैं।

  • अधोहस्ताक्षरी को बिना कारण बताए किसी भी निविदा को स्वीकार या निरस्त करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।

निविदा लेखन के 9 महत्वपूर्ण बिंदु (ध्यान दें)

  1. कार्यालय का नाम व पता

  2. पत्र क्रमांक (बायीं ओर) व दिनांक (दायीं ओर)

  3. निविदा सूचना संख्या

  4. निविदा की कुल लागत

  5. कार्य का नाम व विवरण

  6. धरोहर राशि व निविदा शुल्क

  7. निविदा प्रस्तुत करने का दिनांक व समय

  8. निविदा खोलने का समय व दिनांक

  9. निविदा जारी करने वाले अधिकारी का नाम / पदनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

error: Content is protected !!